जबलपुर मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण मामले पर आज एक बार फिर जबलपुर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई, इस दौरान राज्य सरकार ने हाई कोर्ट में वर्गवार आंकड़े पेश किए, हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से इस मामले में विस्तृत जवाब मांगा है , मामले की अगली सुनवाई 9 सितम्बर को निर्धारित की गई है। हाई कोर्ट से राज्य सरकार को नोटिस जारी किया हाई कोर्ट ने सरकार के वकील से कहा कि आबादी और सरकारी नौकरी में प्रतिनिधित्व पर तुलनात्मक स्थिति बताई जाए, अदालत ने ये भी कहा कि नई पॉलिसी में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन…
Author: Nishpaksh Mat Team
भोपाल देशभर सहित पूरे MP में स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। बता दें कि इस दिन सुबह से ही सरकारी दफ्तरों, स्कूलों में बच्चों और जवानों के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। राजधानी दिल्ली में स्थित लाल किले में प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण भी किया जाता है। इस दौरान वहां हजारों की संख्या लोग हिस्सा लेने आते हैं। इसके लिए पहले से ही तैयारी शुरू कर दी जाती है। जिसका जश्न मध्य प्रदेश के दमोह में भी दिखाई देता है, जब यह मौका मिठाई कारोबारियों के लिए हर साल बड़े ऑर्डर…
नई दिल्ली साल 1947 में हिंदुस्तान का बंटवारा सिर्फ़ ज़मीन का नहीं था, बल्कि दिलों का भी विभाजन था. लाखों लोगों ने अपने घर, अपनों और अपनी पहचान खो दी. खून से सने रेल ट्रैक, बेजान शरीरों से भरी ट्रेनें और आंसू भरे, शोकाकुल चेहरे मानव इतिहास की सबसे भयावह तस्वीरों में से एक बन गए. इस दर्द को याद करने और आने वाली पीढ़ियों को आगाह करने के लिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त के दिन को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ घोषित किया है. ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ दिवस का मकसद यह याद रखना है कि नफ़रत की…
नई दिल्ली 1972 में म्यूनिख ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य और टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता वेस पेस का 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेस पेस पार्किंसन रोग से पीड़ित थे। उन्हें मंगलवार सुबह शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वेस पेस का खेलों से लंबा जुड़ाव वेस पेस का भारतीय खेलों के साथ लंबा जुड़ाव रहा है। उनकी देखरेख में कई खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों में डेब्यू का मौका मिला। वेस ने भारतीय खेलों के लिए काफी कुछ किया। वह भारतीय…
लखनऊ यूपी विधानसभा में ‘विजन डॉक्यूमेंट 2047’ को लेकर चर्चा चल रही है। इस दौरान सदन में समाजवादी पार्टी की बागी विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी को धन्यवाद को दिया। पूजा पाल ने योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति की सराहना करते हुए उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें दिलाया गया। पूजा पाल ने कहा कि मैं देती हूं कि अतीक अहमद को मिट्टी में मिलाकर करके योगी आदित्यनाथ ने मुझे न्याय दिया। मुझे ही नहीं प्रयागराज के कई पीड़ितों को न्याय दिलाया। उन्होंने आगे कहा कि सब जानते हैं कि मेरे पति राजू पाल की हत्या किसने की। मैं…
रायपुर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन में सैनेटरी नैपकिन का मशीन लगाया है. इस मशीन से महिलाएं मात्र 5 रुपए में पैड ले सकती है. 2nd क्लास वेटिंग हॉल में पास लगाएं गए इस मशीन का उद्घाटन आज अध्यक्षा सेक्रो शिखा सिंह द्वारा की गया, उनके साथ सेक्रो की अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थें. इस दौरान उन्होंने रायपुर रेलवे स्टेशन में कार्यरत सफाई कर्मचारी, टीटीई और यात्रियों को इसके लिए जागरूक किया. इस्तमाल पैड को डिस्पोज करने के लिए भी अलग से पैक डस्टबीन भी रखा गया है. सेक्रो अध्यक्षा शिखा सिंह ने कहा कि ये पैड मशीन…
नई दिल्ली विराट कोहली और रोहित शर्मा के क्रिकेट भविष्य को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। सवाल उठ रहे हैं। अटकलें तक लग रहीं कि हो सकता है दोनों जल्द ही वनडे क्रिकेट को भी अलविदा कह देंगे क्योंकि विश्व कप 2027 में है और तब तक वे खेल पाएंगे भी या नहीं। इन तमाम अटकलों और चर्चाओं से बेपरवाह दोनों दिग्गज अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे की तैयारी में जुट गए हैं। रोहित शर्मा टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच अभिषेक नायर के साथ प्रैक्टिस कर रहे हैं। अब विराट कोहली ने भी साफ-साफ संकेत दे दिए हैं कि…
नई दिल्ली दिल्ली-एनसीआर से सभी लावारिस कुत्तों को हटाने के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार जोरदार बहस हुई। जस्टिस विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एन.वी. अंजारिया की पीठ ने सभी पक्षों को सुनने के बाद ‘अंतरिम रोक’ के लिए दायर याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रख लिया है। बेंच को यह फैसला करना है कि दिल्ली-एनसीआर से सभी कुत्तों को हटाने का दो जजों की बेंच का फैसला कायम रहेगा या नहीं। जस्टिस नाथ ने सुनवाई के दौरान कहा कि संसद में कानून और नियम बनते हैं, लेकिन उनका पालन नहीं किया जाता है। एक तरफ इंसान पीड़ित हैं तो…
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्व. जूदेव जी केवल एक प्रखर राष्ट्रवादी ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के निष्ठावान प्रहरी थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन धर्म, संस्कृति और समाजसेवा के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में प्रारंभ हुआ ‘घर वापसी’ अभियान एक ऐतिहासिक सामाजिक आंदोलन बना, जिसने हजारों लोगों को उनकी मूल सनातन परंपरा…
लखनऊ मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार से मानसूनी बारिश पश्चिमी यूपी का रुख करेगी। पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर में बृहस्पतिवार के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 19 अन्य जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। साथ ही 36 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी है। बुधवार को तराई के महाराजगंज, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर व आसपास के इलाकों में कहीं मध्यम तो कहीं भारी बारिश हुई। सिद्धार्थ नगर में सर्वाधिक 77 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। आंचलिक माैसम विज्ञान…
