सिनसिनाटी दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी जानिक सिनर और नंबर दो खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने सिनसिनाटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। कार्लोस अल्काराज ने बुधवार रात हुए मुकाबले में इटली के लुका नार्डी को 6-1, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। अल्काराज ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और मैच के पहले 14 में से 13 अंक जीते। स्पेन के इस खिलाड़ी ने पहला सेट सिर्फ 27 मिनट में जीत लिया। दूसरे सेट में नॉर्डी ने अल्काराज को कड़ा संघर्ष करने दिया। एक समय ऐसा भी आया, जब वह…
Author: Nishpaksh Mat Team
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल पटेल ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान करने वाले क्रांतिकारियों, देशभक्तों और वीर शहीदों को नमन किया है। राज्यपाल पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि आज का दिन हमारे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, बलिदानियों और राष्ट्र निर्माताओं के अदम्य साहस, समर्पण, त्याग और देशभक्ति को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर हमें स्वतंत्र भारत का अमूल्य उपहार दिया। हम सभी उन्हें कृतज्ञता के साथ नमन करते हैं। राज्यपाल पटेल ने नागरिकों से अपील है कि…
पेरिस चैंपियंस लीग के चैंपियन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने अपना स्वप्निल अभियान जारी रखा है। साल 2025 में पीएसजी का दबदबा फुटबॉल में कायम है। यूईएफए सुपर कप के फाइनल में बुधवार को पेनल्टी शूटआउट में पीएसजी ने टॉटेनहैम को हराकर खिताबी जीत हासिल की। इसी के साथ फ्रांस के इस फुटबॉल क्लब ने साल 2025 की पांचवीं ट्रॉफी उठाई है। नूनो मेंडेस ने शूटआउट में निर्णायक स्पॉट किक को गोल में बदलकर पीएसजी की शानदार वापसी को अंजाम तक पहुंचाया। पीएसजी की जीत एक समय असंभव लग रही थी, क्योंकि चैंपियंस लीग और यूरोपा लीग के विजेताओं के…
‘कैप्टन जैक स्पैरो’ की भूमिका को लेकर जहां खबरें थी कि इस किरदार के लिए अब किसी नए सुपरस्टार की तलाश हो रही है, वहीं इसे लेकर अब ताजा अपडेट है। दरअसल प्रड्यूसर जेरी ब्रुकहाइमर ने हिंट दिया है कि जॉनी डेप ही एक बार फिर से कैप्टन जैक स्पैरो की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। फेमस हॉलीवुड फ्रेंचाइजी फिल्म ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ की पांचवीं सीरीज ‘डेड मेन टेल नो टेल्स’ को रिलीज हुए तकरीबन 8 साल गुजर गए हैं। प्रड्यूसर जेरी ब्रुकहाइमर ने अब इसे लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। पांच बार निभा चुके हैं…
लखनऊ यूपी विधानसभा में बीते 24 घंटे से हो रही विजन डॉक्यूमेंट पर हो रही चर्चा पर सीएम योगी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटे में 187 वक्ताओं ने इस पर अपने विचार रखे हैं। मैं सभी पक्ष और विपक्ष के नेताओं को धन्यवाद देता हूं। अलग-अलग विचारधारा के आए विचार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के प्रारंभ में यूपी के विकास विजन डाक्युमेंट 2047 के पर चर्चा के लिए सदन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। बीते 24 घंटे में चर्चा में 187 सदस्यों ने भाग लिया। अब इस हम लोगों की राय लेकर रणनीति…
रायपुर, छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 689.9 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बलरामपुर जिले में सर्वाधिक 1137.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 360.4 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 617.6 मि.मी., बलौदाबाजार में 566.6 मि.मी., गरियाबंद में 568.7 मि.मी., महासमुंद में 568.5 मि.मी. और धमतरी में 565.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 707.3 मि.मी., मुंगेली में…
नई दिल्ली म्यूनिख में 1972 में खेले गए ओलंपिक खेलों की कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्य और दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस के पिता डॉ. वेस पेस का उम्र संबंधी बीमारियों के कारण गुरुवार सुबह कोलकाता में निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। वेस पेस पार्किंसन रोग से पीड़ित थे। उन्हें मंगलवार सुबह कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वेस पेस का अंतिम संस्कार सोमवार या मंगलवार को किया जाएगा, क्योंकि परिवार उनकी बेटियों के आने का इंतजार करेगा, जो दोनों विदेश में बस गई हैं। वेस पेस का विवाह जेनिफर से…
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन में अपने साढ़े आठ साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए विपक्ष को जमकर आड़े हाथों लिया। उन्होंने 1947 से 2017 तक विपक्षी दलों के शासनकाल की तुलना अपनी सरकार के 2017 से 2025 तक के कार्यकाल से की और विपक्ष पर परिवारवादी सोच को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के ‘पीडीए’ नारे को ‘परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी’ करार देते हुए उनकी सीमित सोच पर तंज कसा। सीएम योगी ने अपने संबोधन में समावेशी और समग्र विकास को उत्तर प्रदेश…
तेलुगू सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने 14 अगस्त को ऋतिक रोशन के साथ अपनी फिल्म ‘वॉर 2’ की रिलीज के साथ बॉलीवुड में कदम रखा है और इस पल ने उनके फैंस के बीच जश्न का माहौल बना दिया है। एक फैंस का अंदाज खास तौर पर ध्यान खींच रहा है, जहां वह जूनियर एनटीआर के पोस्टर पर अपने खून से तिलक लगाता नजर आ रहा है। जूनियर एनटीआर की रिलीज का जश्न मनाते फैंस के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। गुरुवार सुबह-सुबह ही फैंस ‘वॉर 2’ का पहला शो देखने के लिए सिनेमाघरों में उमड़ पड़े…
सीतामढ़ी बिहार के सीतामढ़ी जिले के बोखड़ा प्रखंड की बनौल पंचायत की मुखिया कुमारी अर्चना को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा. यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है. केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की ओर से 14 से 16 अगस्त तक दिल्ली में आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें देश भर से चुने गए 100 जनप्रतिनिधियों में शामिल किया गया है. स्वतंत्रता दिवस समारोह से आया आमंत्रण स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में कुमारी अर्चना को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. पंचायती राज विभाग ने जिले से केवल दो ग्राम पंचायत…
