भोपाल इंदौर से कटनी जा रही 29 वर्षीय अर्चना तिवारी के ट्रेन से रहस्यमय ढंग से लापता होने के नौ दिन बीत जाने के बावजूद कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस भोपाल के रानीकमलापति रेलवे स्टेशन से लेकर इटारसी और उसके आगे के क्षेत्रों में भी गहनता से जांच कर चुकी है। स्टेशन व आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी खंगाले गए हैं। अर्चना के मोबाइल काल डिटेल और सोशल मीडिया आदि की जांच भी पुलिस ने कर ली है। इतना ही नहीं पुलिस ने अनहोनी की शंका में नर्मदा नदी में भी गोताखोरों से तलाश करवाई, लेकिन अब…
Author: Nishpaksh Mat Team
जींद शहर के लोगों के लिए खुशखबरी है। जींद डिपो को पांच नई एसी बसें मिली हैं। इन बसों को जींद से चंडीगढ़ और गुरुग्राम रूट पर चलाया जाएगा। बसों का किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। शनिवार को डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने इन बसों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पांच में से तीन बस चंडीगढ़ और दो बस गुरुग्राम के लिए भेजी गई। पहले दिन हर बस में 20 से 25 यात्रियों ने सफर किया। जींद डिपो में लगभग 170 साधारण बसें हैं। इनमें एक भी एसी बस नहीं थी। यात्रियों द्वारा लंबे रूटों…
सूरजपुर जिले के दूरस्थ ओड़गी विकासखंड के बिहारपुर स्थित स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट हिंदी व अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ सामाजिक विज्ञान विषय के व्याख्याता राजेश कुमार वैश्य के इस विद्यालय के अलावा सरहदी राज्य मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिला स्थित ग्राम मकरोहर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भी पदस्थ रहने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। दो राज्यों की स्कूल में सेवाएं देने की बात सामने आने जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है। बिहारपुर चांदनी के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सामाजिक विज्ञान के व्याख्याता राजेश…
दुग्ध उत्पादन को राज्य सरकार दे रही है बढ़ावा किसानों को सोलर पम्प देकर बिजली बिल से दिलाई जायेगी मुक्ति रतलाम क्षेत्र के लिए 113 करोड़ रुपये की पेयजल योजना की घोषणा मोरकुंडवा सिंचाई योजना भी की मंजूर रतलाम से खाचरोद तक परीक्षण कर बनाई जायेगी फोर लेन रोड मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रतलाम जिले के कुंडाल गांव में आयोजित कार्यक्रम में 246 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज प्रदेश का हर कोना विकास कार्यों…
मुंबई ‘इश्कबाज’ और ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ एक्टर नकुल मेहता पापा बन गए हैं। और अब उनकी फैमिली पूरी तरह से कम्पलीट हो गई है। 15 अगस्त के दिन, जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था, तब एक्टर के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ था। उनकी पत्नी जानकी पारेख ने बेटी को जन्म दिया है। और इसकी जानकारी एक्टर ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी है। साथ ही उसका नाम क्या रखा है, वो भी बताया है। नकुल मेहता और जानकी पारेख ने साथ में एक पोस्ट करके तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में उनका बेटा…
नई दिल्ली केंद्र सरकार द्वारा आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा को लगभग सात महीने हो चुके हैं। हालांकि, सरकार अभी तक इसके कार्यान्वयन की दिशा में आगे नहीं बढ़ पाई है। 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों में उत्सुकता बनी हुई है, लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार इसका क्रियान्वयन 2028 तक टल सकता है। अगर पिछले रुझानों पर नजर डालें तो हर वेतन आयोग लगभग 10 साल के अंतराल पर लागू हुआ है। 6वां वेतन आयोग 2006 में लागू हुआ था और 7वां वेतन आयोग 2016 में, इसलिए संभावना है कि 8वां वेतन आयोग भी इसी पैटर्न…
नई दिल्ली केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि मैं पीएम मोदी के साथ देश की जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि 2026 के समाप्त होने से पहले भारत की लॉजिस्टिक्स कॉस्ट सिंगल डिजिट में आ जाएगी, जो हमारे निर्यात के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगी और हम अधिक प्रतिस्पर्धी बनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने यूईआर-2 (अर्बन एक्सटेंशन रोड-2) और द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेगमेंट का उद्घाटन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट्स से दिल्ली एनसीआर के लोगों को ट्रैफिक जाम से बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने लॉजिस्टिक्स कॉस्ट…
हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में राहु को एक छाया ग्रह माना गया है जो यदि अशुभ हो जाए, तो व्यक्ति के जीवन में अनेक प्रकार की बाधाएं उत्पन्न करता है। राहु का प्रभाव अचानक होने वाली परेशानियों, मानसिक तनाव, भ्रम, धोखा, दुर्घटनाएं, और आर्थिक हानि के रूप में देखा जाता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में राहु अशुभ स्थिति में हो या फिर उसके घर में वास्तु दोष हों, तो राहु का नकारात्मक असर और भी बढ़ जाता है। इस आर्टिकल में उन प्रमुख वास्तु दोषों की चर्चा करेंगे जिनके कारण राहु का प्रभाव जीवन में सक्रिय हो…
रामगढ़, दिशोम गुरु का श्राद्धकर्म समाप्त होने के बाद उनकी अस्थियों का विसर्जन रविवार को रजरप्पा दामोदर नदी में किया गया। रविवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने परिजनों के साथ रजरप्पा मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने अपने पिता एवं झारखंड राज्य निर्माता दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियों का विसर्जन किया। मुख्यमंत्री ने पारंपरिक संथाली रीति-रिवाजों के साथ यह अनुष्ठान पूरा किया। इस दौरान उनके साथ छोटे भाई बसंत सोरेन, पुत्र और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे। बताया गया कि श्राद्ध कर्म के 12 दिन पूरे होने के बाद मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा पहुंचे। रजरप्पा में…
जीवन में हर कोई सफल होना चाहता है। सफलता के मायने सभी के लिए अलग-अलग हो सकते हैं लेकिन ज्यादातर लोगों के लिए अपने करियर में आगे बढ़ना और जीवन में ऊंचाई हासिल करना ही सफलता का पैमाना होता है। इस सफलता की और हर कोई दौड़ भाग कर रहा है लेकिन ढेर सारी मेहनत के बाद भी ये हर किसी के हाथ नहीं लगती। प्रेमानंद जी महाराज अक्सर अपने प्रवचनों में जीवन से जुड़ी इन्हीं बातों को साझा करते हैं। उनका मानना है कि लोगों में कुछ खास गुण होते हैं जो उन्हें बाकियों से अलग बनाते हैं। अगर…
