मुंबई, अभिनेत्री निधि अग्रवाल के जन्मदिन पर फिल्म द राजा साहब का नया पोस्टर रिलीज किया गया है। प्रभास की मच अवेटेड हॉरर फैंटेसी फिल्म द राजा साहब’ का क्रेज़ हर दिन बढ़ता ही जा रहा है। पिछले महीने जहां फैन्स को संजय दत्त और मालविका मोहनन की धांसू झलक दिखाई गई थी, वहीं आज टीम ने निधि अग्रवाल के जन्मदिन पर उनका नया पोस्टर रिलीज़ कर धमाका कर दिया। पोस्टर में निधि बेहद नाज़ुक और ख़ूबसूरत दिख रही हैं। उनका यह लुक एक साथ शांति, पवित्रता और रहस्यमयी आभा बिखेरता है। प्यारा सा स्माइल और कैंडल्स की रोशनी, पोस्टर…
Author: Nishpaksh Mat Team
जम्मू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से बात की और कठुआ जिले में राहत-बचाव कार्य के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “कठुआ में बादल फटने के संबंध में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात की। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है और एनडीआरएफ की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। हम जम्मू-कश्मीर के अपने भाइयों और बहनों के साथ…
बिलासपुर बरसात के दिनों में एक बार फिर आवारा कुत्तों के स्वभाव में परिवर्तन देखने को मिल रहा है। पानी गिरने के कारण अधिकांश जगह गीली हो जाती हैं। इससे कुत्तों के लिए बैठने का स्थान कम हो जाते हैं। साथ ही वर्षा में भीगने के कारण कुत्तों को बुखार आने से तापमान बढ़ जाता है और वह तीन-चार दिनों से भूखे रहते हैं। ऐसे में चिड़चिड़ेपन की वजह से कुत्ते राहगीरों पर हमला करने लगते हैं। आंकड़ों पर गौर करें तो बीते दो दिन शुक्रवार और शनिवार को कुत्ता काटने से संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल सिम्स में…
पटना, भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजीव प्रताप रूडी कांस्टीट्यूशन क्लब के सचिव पद पर ऐतिहासिक जीत के बाद पहली बार बिहार पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बिहार आगमन पर अपने स्वागत पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “बिहार के लोग हर चीज का जश्न शानदार तरीके से मनाते हैं। इनमें से कुछ लोगों को शायद कांस्टीट्यूशन क्लब के बारे में अधिक जानकारी नहीं होगी। कांस्टीट्यूशन क्लब का चुनाव राजनीतिक मित्रों के बीच का एक चुनाव था, सांसदों के बीच के इस चुनाव में…
मुंबई बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की सेशन अदालत ने उन्हें एक झूठे FIR के मामले में अग्रिम जमानत दे दी है। यह केस राजिंदर गोयल नाम के शख्स की तरफ से दायर किया गया था। कोर्ट ने माना है कि FIR में लगाए गए आरोप ठोस नहीं हैं और दुर्भावना से भरे हुए लगते हैं। अब जमानत मिलने के बाद कुमार मंगत की टीम राजिंदर गोयल के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर करने की तैयारी में है। अदलात ने अपने आदेश…
जयपुर जयपुर की आबादी के एक बड़े हिस्से को 25 अगस्त से बड़ी राहत मिलने जा रही है। दुर्गापुरा महारानी फार्म से मानसरोवर और बी टू बाॅय पास को जोड़ने वाली पुलिया का काम अब पूरा हो गया है। निर्माण कार्य के चलते यहां से निकलने वाले वाहनों काे बी-टू बायपास और रिद्धी-सिद्धी से टोंक रोड आने जाने के लिए 5 किमी लम्बा चक्कर लगाना पड़ रहा था। दुर्गापुरा स्थित महारानी फार्म पुलिया इससे लगते टोंक रोड और आगे जवाहरलाल नेहरू मार्ग को सीधे मानसरोवर,न्यू सांगानेर रोड और पृथ्वीराज नगर योजना सहित बड़े इलाके को आपस में जोड़ती है। इसके…
रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 19 अगस्त को मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है. सीएम साय के विदेश दौरे से पहले यह बैठक होगी. मंत्रालय, महानदी भवन में सुबह 11 बजे से बैठक बुलाई गई है, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. कैबिनेट बैठक को लेकर उपमुख्यमंत्री साव ने दी जानकारी उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि 19 अगस्त को कैबिनेट की बैठक है. बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों को रखा जाएगा. कई महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए जाएंगे. जो भी निर्णय होगा, उसे बैठक के बाद बताया जाएगा. Source :…
डिंडौरी डिंडौरी जिले के अमरपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलेगांव निवासी 55 वर्षीय एक अधेड़ महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। अमरपुर चौकी प्रभारी अतुल हरदहा ने बताया कि महिला सावित्री परस्ते पति स्वर्गीय मोहन परस्ते का घर बाजार के पास ही है। शनिवार को साप्ताहिक बाजार भी यहां लगता है। रात लगभग 7 से 8 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला की हत्या धारदार हथियार से कर दी…
कोरबा छत्तीसगढ़ में हुए खनिज न्यास मद (डीएमएफ) घोटाले में पूर्व सहायक आयुक्त माया वारियर और तत्कालीन सहायक अभियंता, उप अभियंता, डाटा आपरेटर सहित चार ठेकेदारों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई है। कांग्रेस शासन के दौरान हुए करीब 400 करोड़ रुपये के डीएमएफ घोटाले में माया वारियर जेल में बंद हैं। बता दें कि कोरबा जिले के जर्जर सरकारी छात्रावास व आश्रमों की मरम्मत के लिए वर्ष 2021-22 में केंद्र सरकार से राशि स्वीकृत की गई थी। इस दौरान यहां कलेक्टर रानू साहू पदस्थ रहीं। अपने पदस्थापना के साथ ही उन्हाेंने अपने नजदीकी अधिकारी माया वारियर को आदिवासी विकास…
पटना, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ पर राजनीति तेज है। रविवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह कोई यात्रा नहीं है, बल्कि पत्थर पर सिर पटकने जैसी है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी रविवार को पटना में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। राहुल गांधी की यात्रा से जुड़े सवाल पर उन्होंने जवाब में कहा, “यह यात्रा नहीं है, बल्कि यह कहें कि यह पत्थर पर सिर पटकने जैसी है।” विपक्षी दलों पर सवाल उठाते हुए जीतन…
