हरदा: पूर्व मंत्री कमल पटेल के जन्मदिन के अवसर पर जिला अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल के नेतृत्व में सहायक सचिव संघ ने उन्हें सम्मानित किया और संघ की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान संघ ने पूर्व मंत्री को ज्ञापन सौंपा, जिसमें सहायक सचिवों की समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया गया।
पूर्व मंत्री कमल पटेल ने संघ को आश्वासन दिया कि वह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे और सहायक सचिवों के भविष्य को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि वह इस विषय में मुख्यमंत्री से भी चर्चा करेंगे, ताकि सहायक सचिवों की पंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके और उनकी जिला केडर की मांगों को भी ध्यान में रखा जाए।
इस अवसर पर जिला संगठन के अध्यक्ष प्रवीण पालीवाल, ब्लॉक अध्यक्ष भवानी सिंह ठाकुर, आबिद खान, संजय कोगे, गणेश, पंकज, वीरेंद्र, देवी सिंह यादव, महेंद्र सोनी, रामजीवन और संघ के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
Trending
- जैस्मीन अख्तर ने हाई-एनर्जी वाले नए ट्रैक ‘व्हिप’ के लिए डॉ. ज़्यूस के साथ फिर से काम किया
- सिंगर जैस्मीन अख्तर ने अपना लेटेस्ट सिंगल ‘मलिक दयाल’ रिलीज़ किया
- इंडी आर्टिस्ट प्रभांजन ने अपने आने वाले Afro-Desi सिंगल ‘ठगवा’ का फर्स्ट लुक जारी किया
- Employee News: कर्मचारियों की 11 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा गया मांग-पत्र, शीघ्र निर्णय की मांग
- मनीष मल्होत्रा की गुस्ताख इश्क़ का नया गीत ‘ऊलजलूल इश्क़’ हुआ रिलीज़, दर्शकों की माँग पर मिली पहले झलक
- बनेगी ‘हरियाणा आपदा राहत बल’ की दो बटालियन
- ‘गर्व से स्वदेशी’ बने भारत, मनसुख मांडविया का बड़ा संदेश
- गृह मंत्री अमित शाह ने गणेशोत्सव में लगाई हाजिरी, देखा लालबाग का राजा
