July Muhurat 2026: जुलाई 2026 धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंचांग के अनुसार 25 जुलाई 2026 को देवशयनी (हरिशयनी) एकादशी के साथ भगवान विष्णु के योगनिद्रा में जाने की मान्यता है और इसी दिन से चातुर्मास का आरंभ होगा। इसके बाद 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी पर चातुर्मास समाप्त होगा। इस अवधि में परंपरागत रूप से विवाह, गृह प्रवेश और अन्य प्रमुख मांगलिक कार्य नहीं किए जाते।
25 जुलाई के बाद क्यों रुक जाते हैं मांगलिक कार्य?
सनातन परंपरा में मान्यता है कि देवशयनी एकादशी से भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसी कारण चातुर्मास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, देव प्रतिष्ठा और अन्य बड़े शुभ कार्यों से परहेज किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन कार्यों की पुनः शुरुआत देवउठनी एकादशी के बाद होती है।
जरूरी कार्य हों तो क्या करें?
जानकारों के अनुसार यदि किसी कारणवश कोई मांगलिक या व्यावसायिक कार्य टालना संभव न हो, तो व्यक्ति अपनी राशि के अनुसार चंद्रबल देखकर तथा सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग जैसे विशेष योगों में कार्य कर सकता है। हालांकि व्यक्तिगत मुहूर्त के लिए योग्य ज्योतिषी से परामर्श लेना अधिक उचित माना जाता है।
जुलाई 2026 के प्रमुख शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग
- 03 जुलाई: सुबह 05:27 से 11:46 बजे तक
- 07 जुलाई: सुबह 05:29 से शाम 04:24 बजे तक
- 09 जुलाई: सुबह 05:30 से दोपहर 02:56 बजे तक
- 11 जुलाई: सुबह 11:03 से अगले दिन 05:31 बजे तक
- 19 जुलाई: सुबह 05:35 से अगले दिन 05:35 बजे तक
- 24 जुलाई: सुबह 05:37 से अगले दिन 04:36 बजे तक
- 26 जुलाई: सुबह 07:34 से अगले दिन 05:39 बजे तक
रवि योग
- 05 जुलाई: दोपहर 03:12 से अगले दिन 05:28 बजे तक
- 06 जुलाई: सुबह 05:28 से दोपहर 12:03 बजे तक
- 07 जुलाई: सुबह 05:29 से दोपहर 12:03 बजे तक
- 16 जुलाई: शाम 07:52 से अगले दिन 05:34 बजे तक
- 17 जुलाई: सुबह 05:34 से शाम 06:34 बजे तक
- 18 जुलाई: शाम 06:00 से अगले दिन 05:35 बजे तक
- 19 जुलाई: सुबह 05:35 से शाम 06:11 बजे तक
- 20 जुलाई: सुबह 11:28 से शाम 07:09 बजे तक
- 23 जुलाई: सुबह 05:37 से अगले दिन 05:27 बजे तक
- 24 जुलाई: सुबह 05:37 से अगले दिन 04:36 बजे तक
- 27 जुलाई: सुबह 10:28 से अगले दिन 05:40 बजे तक
- 28 जुलाई: सुबह 05:40 से दोपहर 01:11 बजे तक
अमृत सिद्धि योग
- 11 जुलाई: सुबह 11:03 से अगले दिन 05:31 बजे तक
जुलाई में किस काम के लिए कौन-सी तारीख शुभ मानी गई है?
विवाह के मुख्य मुहूर्त: 04, 07, 09 और 11 जुलाई। इसके बाद चातुर्मास शुरू होने से शादियों पर विराम रहेगा।
नया व्यापार या दुकान शुरू करने के लिए: 01, 08, 09, 11 और 12 जुलाई।
वाहन खरीदने या बेचने के लिए: 02, 04, 08 और 09 जुलाई।
किन कार्यों के लिए नहीं है शुद्ध मुहूर्त?
जुलाई में भूमि पूजन (नींव पूजन), नए घर का गृह प्रवेश और देव प्रतिष्ठा के लिए कोई प्रमुख शुद्ध मुहूर्त उपलब्ध नहीं बताया गया है। इन कार्यों के लिए परंपरागत रूप से देवउठनी एकादशी के बाद का समय अधिक शुभ माना जाता है।