नर्मदापुरम/नगरीय निकायों के आम निर्वाचन वर्ष 2022 के तहत नगर परिषद बनखेड़ी में मतगणना के परिणाम सामने आ गये हैं।सभी विजेता प्रत्यािशियों को रिटर्निंग आफिसर बनखेड़ी सुश्री भारती मेरावी ने प्रमाण पत्र वितरित किये। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरपालिका परिषद बनखेड़ी की मतगणना के घोषित परिणामों के अनुसार वार्ड क्रमांक 1 से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमलेश पटेल को विजेता घोषत किया गया हैं।
इसी तरह से वार्ड 2 से भाजपा की ज्योति पटेल, वार्ड 3 से कांग्रेस के राजेन्द्र मेहरा, वार्ड 4 से कांग्रेस दुर्गेश बेलवंशी, वार्ड 5 से भाजपा अमित राय, वार्ड 6 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रतिमा अहिरवार, वार्ड 7 से भाजपा की नीतू दीपक पांडे, वार्ड 8 से भाजपा की नेहा आशुतोष दुबे , वार्ड 9 से भाजपा के हेमराज मुख्यितयार, वार्ड 10 से भाजपा की मंजूषा संजय जैन, वार्ड 11 से भाजपा की दीपा नीरज साहू, वार्ड 12 से निर्दलीय प्रत्याशी अनीता कुशवाहा, वार्ड 13 से भाजपा के हरीश मालानी, वार्ड 14 से भाजपा के माखन सिंह एवं वार्ड 15 से भाजपा की प्रत्याशी कामना बाई को विजय घोषित किया गया हैं।