भोपाल। अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन भी जाति है, तो शिवराज सिंह चौहान के हाथ में कमान नही दी जायेगी, ये चर्चा बीजेपी नेतृत्व का फैसला है, ऐसा माना का रहा है। फिर शिवराज की क्या भूमिका होगी l, राजनीतिक गलियारों में ये सवाल तेजी से उठ रहा है।
यह जानना भी महत्वपूर्ण होगा कि यदि भाजपा को चुनाव में हार मिलती है तो शिवराज सिंह चौहान का भविष्य क्या होगा?
भाजपा ने मध्यप्रदेश में अपने पूरे चुनावी अभियान में शिवराज सिंह चौहान को हाशिये पर रखा। प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी ही पार्टी के मुख्यमंत्री के कामों को मजबूत तरीके से नहीं उठाया। वे लगातार केंद्र सरकार के कार्यों का उल्लेख करते रहे। यहां तक कि शिवराज सिंह को टिकट मिलेगा या नहीं, इस बात पर अंतिम समय तक संशय बना रहा। चुनाव प्रचार की पूरी रणनीति भी अमित शाह और उनके भरोसेमंद लोगों के हाथों में रही। कई बार पूछे जाने पर भी पार्टी ने मुख्यमंत्री पद के चेहरे पर खुलासा नहीं किया।
ये इस बात के संकेत हैं कि पार्टी राज्य में नेतृत्व परिवर्तन कर पार्टी की कमान नई पीढ़ी के हाथों में देने का मन बना चुकी है। कई अन्य राज्यों में भी पार्टी ने यही नीति अपनाई है। मध्यप्रदेश में भी वह भविष्य की राजनीति को देखते हुए नए नेतृत्व को उभारने की तैयारी कर चुकी है। चुनावी बेला में लाभ-हानि का गणित देखते हुए उसने नेतृत्व में परिवर्तन नहीं किया, लेकिन अब वह परिवर्तन करेगी। इस परिस्थिति में शिवराज सिंह चौहान को दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में अवसर मिलने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।
क्या किसी ओबीसी या दलित को मिलेगी कमान?
बड़ा प्रश्न यह है कि ऐसी स्थिति में राज्य में सरकार की कमान कौन संभालेगा? जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने ओबीसी, आदिवासी और दलित समाज की राजनीति को आगे बढ़ाया है, माना जा रहा है कि पार्टी इन्हीं समुदायों में से किसी एक चेहरे को अवसर देगी। यह दांव कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के जातिगत जनगणना और ओबीसी राजनीति को लेकर खेले जा रहे दांव का जवाब भी होगा।
यदि भाजपा ने इन समीकरणों को ध्यान में रखकर नेतृत्व परिवर्तन किया, तो सबसे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम पर विचार किया जाएगा। इसके बाद प्रह्लाद सिंह पटेल का नाम आता है। चूंकि, प्रह्लाद सिंह पटेल पिछड़ी जाति से आते हैं, उनके पास पर्याप्त प्रशासनिक अनुभव भी है और वे केंद्रीय नेतृत्व के भी भरोसेमंद हैं, मुख्यमंत्री के रूप में वे भाजपा की पहली पसंद हो सकते हैं। नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय अपने-अपने विवादों के कारण और नरोत्तम मिश्रा या वीडी शर्मा जातीय समीकरण की राजनीति में फिट न होने के कारण योग्य होने के बाद भी इस दौड़ में पिछड़ सकते हैं।
क्या होगा शिवराज का भविष्य
भाजपा के एक केंद्रीय नेता का कहना है कि मध्यप्रदेश में पार्टी की जीत तय है। लेकिन राज्य में सरकार की कमान किसके हाथों में सौंपी जाएगी, यह जीते हुए विधायक और पार्टी का आलाकमान तय करेगा। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान पार्टी के बेहद योग्य, अनुभवी और राजनीति की बारीक समझ रखने वाले नेता हैं। पार्टी उनके अनुभव का पूरा इस्तेमाल करेगी। इसके पहले भी पार्टी का उपाध्यक्ष बनाकर उन्हें केंद्रीय भूमिका में लाने की कोशिश की गई थी। पार्टी की सदस्यता अभियान को उन्होंने बेहद अच्छे तरीके से संचालित किया था। ऐसे में यदि मध्यप्रदेश में कोई बदलाव होता है, तो केंद्र में उन्हें किसी प्रभावशाली भूमिका में लाया जा सकता है। अरुण जेटली, सुषमा स्वराज और अनंत कुमार जैसे नेताओं के दिवंगत हो जाने से केंद्रीय मंत्रिमंडल में अनुभवी नेताओं की जो कमी हुई है, उसे भी भरने में शिवराज सिंह चौहान का उपयोग किया जा सकता है।