Tuesday, 5 May

लुधियाना 
जेल में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के दावों के बीच एक बार फिर प्रबंधों को सेंध लगाते हुए जेल में फिर मोबाइल फोन पहुंच गए हैं। जेल के अंदर से समय-समय पर मोबाइलों की बरामदगी कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान भी खड़े करती है।    

जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान जेल के अंदर से 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। 6 कैदियों से 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जबकि 8 मोबाइल फोन लावारिस हालत में बरामद किए गए हैं। सहायक अधीक्षक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है, जिसके बाद जेल अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। 


Source : Agency

Share.
Exit mobile version