भोपाल। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अब प्रेशर पॉलिटिक्स शुरु कर दी है। अभी तक उनके टिकट की घोषणा नही हुई है, लेकिन वो कार्यक्रमों में जनता से कहलवाने लगे हैं कि मामा को फिर मुख्यमंत्री बनना चाहिए कि नहीं..? यानि वो फिर से सीएम बनना चाहते हैं, भले ही हाई कमान चाहे या नहीं। असल में आज सीएम डिंडौरी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने लोगों से पूछा कि मामा को मुख्यमंत्री बनना चाहिए कि नहीं, फिर बने भाजपा की सरकार आना चाहिए कि नहीं? साथ ही उन्होंने पूछा कि मैं अच्छी सरकार चला रहा हूं या बुरी सरकार चला रहा हूं?
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को चरण पादुका कार्यक्रम के लिए डिंडौरी पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नगर में कॉलेज तिराहे से कलेक्ट्रेट तिराहे तक लगभग 1 किलोमीटर का रोड शो किया। रोड शो के दौरान ही सामाजिक संगठनों के लोगों से और कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
बहनों को पैसा नहीं सम्मान दिया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लाडली बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं मुख्यमंत्री नहीं तुम लोगों का भाई हूं। मैंने राखी बंधवाई है, इसलिए मेरी बहनें तकलीफ में कैसे रह सकती है। इसलिए मैंने लाडली बहनों के खाते में एक हजार रुपए डालने शुरू किए। मैंने बहनों को पैसा नहीं सम्मान दिया है। अब घर में सास भी और पति भी सम्मान दे रहे है।
मैं बड़ा भाग्यशाली भाई हूं, मेरी प्रदेश में एक करोड़ 32 लाख लाडली बहनें है। एक हजार रुपए देता हूं, तो 15 हजार करोड़ रुपए लगते है। जैसे-जैसे पैसे का जुगाड़ होता जाएगा आपकी राशि बढ़ती जाएगी। उसे तीन हजार रुपए तक ले जाऊंगा। मेरे साथ आज सभी संकल्प लें कि जो आपके हित में काम करेगा।
उसे तीन हजार रुपए तक ले जाऊंगा। मेरे साथ आज सभी संकल्प लें कि जो आपके हित में काम करेगा। उसी के साथ है इसलिए आप बताओं मैं अच्छा काम कर रहा हूं कि नहीं। मुख्यमंत्री बनूं कि नही? मोदी जी प्रधानमंत्री बने कि नहीं इसलिए संकल्प लीजिए और भारत माता की जय बोलिए

