भोपाल। बीजेपी खुद को अनुशासित बताते नहीं थकती।केंद्रीय मंत्री अमित शाह का भी बड़ा खौफ माना जाता है, लेकिन पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने सब तक पर रख दिया। बेटी के नाम पर टिकट लेकर खुद फार्म भर दिया। पार्टी देखती रह गई। कांग्रेस को गरियाने वाले बीजेपी नेताओं को इस मामले में सांप सूंघ गया है।
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया समाप्त हो गई है। नामांकन के आखिरी दिन बालाघाट विधानसभा सीट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। यहां से बीजेपी ने मौसम बिसेन का टिकट दिया था लेकिन उन्होंने नामांकन के आखिरी दिन नाॉमिनेशन फाइल नहीं किया। उनकी तरफ से उनके पिता गौरीशंकर बिसेन ने नामांकन दाखिल किया। मौसम बिसेन ने कहा कि उन्होंने हेल्थ कारण से नामांकन फॉर्म भरने से इंकार कर दिया था। जिसके बाद पार्टी ने पिता गौरीशंकर बिसेन को अधिकृत उम्मीदवार घोषित करना पड़ा है।
बालाघाट विधानसभा क्रमांक 111 में भारतीय जनता पार्टी ने मौसम बिसेन को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। उन्होंने अपने चुनाव लड़ने की अटकलों को विराम लगाते हुए कहा कि आज नामांकन के आखिरी दिन पिता गौरीशंकर के साथ पार्टी का एबी फॉर्म जमा कर दिया है। उन्होंने कहा कि हर मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए मानवता भी कुछ चीज होती है।
मौसम बिसेन के इंकार के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने अपने अधिकृत प्रत्याशी के रूप में गौरीशंकर बिसेन को उतारा है। बता दें कि बीते एक सप्ताह से गौरीशंकर के चुनाव लड़ने की अटकलें थीं। उन्होंने नामांकन भी दाखिल किया था। नामांकन दाखिल करने के बाद गौरीशंकर बिसेन ने कहा था कि बेटी की तबियत खऱाब है जिस कारण से मैंने अपना नामांकन किया है।

