अशोकनगर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी गिप्पी फोड़ खेल रहे हैं, तो कभी दूसरा खेल। हाल ही।में अशोक नगर में उन्होंने गिल्ली-डंडा भी खेला। वहां वे एक प्रतियोगिता का समापन करने पहुंचे थे।
सिंधिया ने कहा कि खेलों की तरह असल जिंदगी में भी समन्वय जरूरी है, तभी ऊंचाइयों को छू पाएंगे। तीन दिवसीय जिला स्तरीय ओपन राज्यसभा सांसद खेल प्रतियोगिता के समापन पर उन्होंने कहा कि खेल के मैदान में खिलाड़ियों को तीन चीजें सीखने को मिलती हैं।
अगर कप्तान मजबूत होता है तो टीम मजबूत होती है। कप्तान कितना ही बड़ा खिलाड़ी हो, लेकिन टीम ठीक नहीं है तो कप्तान कमजोर पड़ जाता है। दूसरा, टीम को मजबूत करने के लिए समन्वय जरूरी होता है और तीसरा जो खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करते समय विरोधी टीम या खिलाड़ी के प्रति और खेल के प्रति निष्पक्ष सम्मान और उदारता दिखाता है, वही जिंदगी में आगे बढ़ पाता है।
केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने विजेता और उपविजेता टीमों को नगद राशि एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

