भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रामचरितमानस के एक दोहे का उदाहरण देते हुए भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया है।
रामचरित मानस में लक्ष्मण जी को समझाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने कहा-
जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी।
सो नृपु अवसि नरक अधिकारी।।
कमलनाथ ने कहा – शिवराज जी, समझदार को इशारा काफी होता है। मध्यप्रदेश में किसान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में जवान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में बुजुर्ग दुखी हैं, मध्यप्रदेश में माताएं-बहनें दुखी हैं, मध्यप्रदेश में दलित और आदिवासी दुखी हैं।
उनके दुख का कारण डबल स्पीड पर चलने वाली आपकी झूठ मशीन है। आपकी दिखावटी, बनावटी, सजावटी और मिलावटी सरकार ने भारत के हृदय प्रदेश को विदीर्ण कर दिया है। जनता त्राहि त्राहि कर रही है। अब बदलाव होगा और जनकल्याण करने वाली सरकार मध्यप्रदेश में बनेगी।