Saturday, 11 April

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल सामने आने के बाद कांग्रेस अलर्ट हो गई है। आज रात में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश के नेताओं की बैठक बुलाई। देर रात तक बैठक जारी रही। 

बैठक में पीसीसी चीफ कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, अरुण यादव, अजय सिंह, सुरेश पचौरी, जीतू पटवारी और कमलेश्वर पटेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। बैठक में एक्जिट पोल को लेकर चर्चा हुई। कमलनाथ का कहना था कि ये गलत हैं और बीजेपी इनके माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रशासन पर दबाव बनाना चाहती है, हम ये रोकेंगे। सूत्रो के अनुसार बैठक में मतगणना की रणनीति पर भी चर्चा हुई है। 

Share.
Exit mobile version