भोपाल। बीजेपी कार्यालय में लोकसभा तैयारियों को लेकर बैठक शुरू हो गई है। इसमें सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के अलावा लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी शामिल हो रहे हैं। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक भी मौजूद रहेंगे।
इधर, लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर सीएम हाउस में देर रात मंथन हुआ। मप्र के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ दो घंटे तक लंबी चर्चा की। बैठक में ये तय हुआ कि जिन लोकसभा सीटों पर सहमति नहीं हैं। उन लोकसभा सीटों पर रायशुमारी कराई जाएगी। प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष के अलावा संगठन के मुख्य पदाधिकारी लोकसभा क्षेत्र के विधायकों, जिलाध्यक्षों और संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा कर जिताऊ और सर्वमान्य नाम खोजेंगे।
विधायक बने सांसदों की सीटों पर केंद्र लेगा फैसला
सूत्रों की मानें को मप्र की चार लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के चयन के लिए केन्द्रीय नेतृत्व जल्दी निर्णय करेगा। होशंगाबाद, नरसिंहपुर, मुरैना, सीधी, छिंदवाड़ा में बीजेपी सबसे पहले उम्मीदवार घोषित करने की तैयारी में हैं। इन सीटों के निवर्तमान सांसदों के नाम भी प्रदेश की ओर से पैनल में केन्द्रीय नेतृत्व को भेजे गए हैं।
बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि किस नेता का कब कहां दौरा,रोड शो और जनसभा करानी है। पीएम नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा नितिन गडक़री, राजनाथ सिंह, भूपेन्द्र यादव, अश्विनी वैष्णव सहित तमाम केन्द्रीय मंत्रियों के कार्यक्रम तय कराने को लेकर भी चर्चा हुई।
इन सीटों पर होगी रायशुमारी
भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, विदिशा, गुना, होशंगाबाद, नरसिंहपुर, मुरैना, सीधी, रीवा, सतना

