भोपाल। इंदौर व भोपाल के कलेक्टर बदल दिए गए हैं। भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह अब इंदौर के नए कलेक्टर होंगे।इंदौर कलेक्टर इलैया राजा पर्यटन विकास निगम के एमडी बनाए गए हैं। कौशलेंद्र विक्रम सिंह एक बार फिर भोपाल के कलेक्टर बनाए गए हैं। पिछली बार उन्हें भोपाल कलेक्टर बनाकर एक दिन बाद ही हटा दिया गया था। रीवा कमिश्नर अनिल सुचारी अब सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव होंगे, जबकि गोपाल चंद्र डाड को रीवा का नया कमिश्नर बनाया गया है।
आज शासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
सूची इस इस प्रकार है…