भोपाल । मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने ग्वालियर में नाबालिग बेटी के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर राज्य सरकार को घेरा है। श्री पटवारी ने कहा कि ग्वालियर के भंवरपुरा में जिस 15 साल की बच्ची से गैंगरेप किया गया, उसके परिवार को गांव छोड़ना पड़ा है। शुक्रवार शाम बच्ची के पिता को अपना रोजगार भी छोड़ना पड़ा।
श्री पटवारी ने कहा कि आरोपी व उनके रिश्तेदार एक ही गांव के हैं इसलिए पुलिस कहना है कि गांव में परिवार को जान का खतरा है तथा पुलिस निगरानी में पीड़ित परिवार को शिवपुरी भेजा गया है।
श्री पटवारी ने मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से प्रश्न पूछा है कि यदि प्रदेश की पुलिस पीड़िता को सुरक्षा देने की बजाय इस बात की काउंसलिंग कर रही है कि गांव में उनकी जान को खतरा है तो क्या यह प्रवृत्ति आपराधिक मानसिकता को प्रोत्साहन नही देती है? उनके मन से दंड का डर क्या नही कम हो जाता है?
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि श्री मोहन याद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं एवं गृहमंत्री भी हैं, जन सुरक्षा की आपकी जवाबदेही है, कानून व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है।
श्री पटवारी ने कहा कि पलायन के विकल्प के बजाय पीड़ित परिवार को सुरक्षा का एहसास कराएं नहीं तो माना जाएगा की सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।

