Monday, 29 June

पटियाला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पटियाला के लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने दूधनसाधां में तहसील कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तहसील के सारे काम एक ही बिल्डिंग में होंगे। इस बिल्डिंग की लागत 8 करोड़ 55 लाख रुपए का खर्चा आया है। उन्होंने कहा कि पहले तहसीलों को देखकर ही दिल टूट जाता था कि काम होगा भी या नहीं, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अब लूट नहीं सेवा होगी। 

पहले तहसीलों में सबसे ज्यादा लूट होती थी, लेकिन अब पूरी व्यवस्था सुधर गई है। उन्होंने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि विरोधियों ने पंजाब को खूब लूटा है। उन्होंने कहा कि लोगों की बाकी मांगें भी पूरी की जाएंगी और हर गांव में ग्राउंड बनाए जाएंगे और स्कूलों में स्मार्ट कमरे बनाए जाएंगे। बच्चे पढ़कर बड़े अधिकारी बनेंगे, क्योंकि उन्होंने सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाया है। 


Source : Agency

Share.
Exit mobile version