Thursday, 18 June

भोपाल
प्रदेश में विद्युत वितरण प्रणाली में सुधार तथा उपभोक्ताओं को सर्व सुविधायुक्त सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि ग्वालियर के महाराजपुरा औद्योगिक क्षेत्र विद्युत सब-स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने यहां उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया तथा विद्युत वितरण की जानकारी ली श्री तोमर ने औद्योगिक क्षेत्र को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि ऊर्जा मंत्री श्री तोमर रात्रि 3:30 बजे महाराजपुरा ज़ोन औद्योगिक सब-स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

 


Source : Agency

Share.
Exit mobile version