फिल्म ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ पहले दिन 60 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है. ओपनिंग डे कलेक्शन के हिसाब से ये एक बड़ा आंकड़ा होगा. वहीं, विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर पहले दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी.
‘एनिमल’ का बनेगा सीक्वल
अगर आपको भी ये फिल्म पसंद आई है या आप भी रणबीर कपूर के फैन हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है. एनिमल की कहानी बस यहीं खत्म नहीं हुई है. फिल्म के अंत में मेकर्स ने आगे की प्लॉनिंग का भी खुलासा कर दिया है. जी हां, रिलीज के साथ संदीप रेड्डी वांगा ने ‘एनिमल’ के सीक्वल की भी घोषणा कर दी है.
एनिमल ने ‘टाइगर 3’ और ‘गदर 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड
एनिमल की ओपनिंग डे के लिए बंपर एडवांस बुकिंग हुई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक अपने पहले दिन में रणबीर कपूर की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 33.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ इस फिल्म ने टाइगर 3 और गदर 2 का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. बता दें कि टाइगर 3 का ओपनिंग डे का एडवांस बुकिंग कलेक्शन 22.48 करोड़ रुपये था. जबकि गदर 2 ने शुरुआती दिन के लिए अपने ग्रॉस एडवांस बुकिंग कलेक्शन में 17.60 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं अब एनिमल केवल शाहरुख खान की फिल्मों – जवान और पठान से पीछे है.
रिलीज होते ही आनलाइन लीक हुई विक्की कौशल की ‘सैम बहादुर’
विक्की कौशल स्टारर फिल्म सैम बहादुर को भी काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. इन सबके बीच फिल्म मेकर्स को बड़ा झटका लगा है. दरअसल रिलीज होने के कुछ घंटे बाद ही सैम बहादुर फुल एचडी प्रिंट में ऑनलाइन लीक हो गई है. ये फिल्म कईं पायरेसी साइट्स जैसे तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज़, तमिलएमवी, फिल्मीज़िला, इबोम्मा पर फ्री में डाउनलोड के लिए अवेलेबल है. वहीं फिल्म के पायरेसी का शिकार होने के बाद इसकी कमाई पर असर पड़ सकता है.

