Wednesday, 4 February

नई दिल्ली: सीबीआई में पदस्थ दो महिला IPS अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है।

भारतीय पुलिस सेवा में झारखंड कैडर की 1994 बैच की अधिकारी संपत मीणा को CBI में प्रमोट कर एडिशनल डायरेक्टर जनरल बनाया गया है। फिलहाल वे सीबीआई में जॉइंट डायरेक्टर के रूप में पदस्थ हैं। उनका कार्यकाल 21 सितंबर 2024 तक रहेगा।

इसी प्रकार 2004 बैच की महाराष्ट्र कैडर की IPS अधिकारी सुप्रिया पाटिल यादव को पदोन्नत कर ज्वाइंट डायरेक्टर बनाया गया है। वे सीबीआई में फिलहाल डीआईजी के तौर पर कार्यरत हैं और उनकी कार्य अवधि 17 अप्रैल 2024 तक रहेगी।

Share.
Exit mobile version