भोपाल। बंसल समूह की कंपनी BANSAL CONSTRUCTION WORKS PRIVATE LIMITED रिश्वत कांड में CBI द्वारा कार्रवाई के दूसरे चरण में भोपाल और विदिशा से NAHI के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ इस मामले में अब तक टोटल 8 गिरफ्तारी हो चुकी है। NAHI के सभी अधिकारियों पर आरोप है कि वह बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से रिश्वत ले रहे थे।
इस कार्रवाई में अब तक सीबीआई द्वारा टोटल 2 करोड रुपए बरामद किए गए हैं। कहा जा रहा है कि यह रकम बंसल द्वारा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों को रिश्वत के रूप में दी गई थी। इस मामले में NHAI भोपाल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजेंद्र कुमार गुप्ता और विदिशा प्रोजेक्ट डायरेक्टर हेमंत कुमार को भी सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले रविवार को इस मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
सीबीआई की कार्रवाई में अब तक 2 करोड रुपए बरामद
सीबीआई ने यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट में दी है। जिसके मुताबिक बंसल कंस्ट्रक्शन वर्क्स लिमिटेड के डायरेक्टर्स, कर्मचारी और NHAI के नागपुर, हरदा, विदिशा, डिंडौरी और भोपाल में दफ्तर और घर समेत 16 ठिकानों पर सर्चिंग सोमवार को भी जारी रही। बंसल ग्रुप के डायरेक्टर अनिल बंसल, कुणाल बंसल और NHAI अफसरों से 90 लाख रुपए और बरामद किए। इस तरह अब तक बरामद रकम बढ़कर 2 करोड़ रुपए हो गई है। इससे पहले रविवार को बंसल ग्रुप के डायरेक्टर्स और NHAI अफसरों से 20 लाख रुपए की रिश्वत की रकम समेत 1.10 करोड़ रुपए बरामद किए थे।

