Kanwadiyon ne Kinnar ko kiya Nude:
गाजियाबाद। सावन के पवित्र महीने में भोलेबाबा के भक्त कांवड़ लिए जल चढ़ाने के लिए पैदल यात्रा कर रहे हैं। कांवड़ यात्रा के दौरान भक्तों की भक्ति देखने को मिलती है, लेकिन हाल ही में गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कुछ कांवड़ियों ने एक किन्नर को चोरी के शक में बुरी तरह पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, कांवड़ियों ने किन्नर को बुरी तरह पीटने के बाद उसके कपड़े भी फाड़ दिए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कांवड़िए फिर भी किन्नर को पीटते रहे। पुलिस ने जैसे-तैसे पीड़ित को बचाया। पुलिस का कहना है कि यह घटना गलतफहमी के चलते हुई है और चोरी की कोई बात सामने नहीं आई है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित किन्नर दिल्ली का निवासी है और सिहानी गेट थाना क्षेत्र में रहता है। सोमवार रात वह मेरठ रोड स्थित घूकना कट के पास कांवड़ शिविर के आसपास घूम रहा था, तभी कांवड़ियों ने उसे शिविर में चोरी के मकसद से आने का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी।
पुलिस ने मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कांवड़ियों ने पुलिस से ही किन्नर को छीनने की कोशिश की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने किन्नर को बचाकर थाने ले गई। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में किन्नर द्वारा चोरी के प्रयास जैसी कोई घटना सामने नहीं आई है। पूछताछ के बाद किन्नर को छोड़ दिया गया।
Trending
- NEET Paper Leak Update: NEET री-टेस्ट देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने किया फ्री बस सेवा का एलान
- NEET UG Paper Leak Case: सुप्रीम कोर्ट सख्त, 21 जून के री-टेस्ट के लिए अब एयरफोर्स करेगी पेपरों की एयरलिफ्टिंग!
- Monsoon Crisis 2026: 47°C की गर्मी, तूफान का अलर्ट और कमजोर मॉनसून ने बढ़ाई भारत की चिंता
- Heatwave Crisis 2026: 46°C की आग में झुलस रहा भारत, बिजली संकट और अस्पतालों में बढ़ी भीड़ ने बढ़ाई चिंता
- CBSE रिजल्ट विवाद पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा बयान, कहा- ‘मूल्यांकन में खामी की जिम्मेदारी मेरी, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई’
- Twisha Sharma Case: सीबीआई का बड़ा एक्शन, पूर्व जज और ट्विशा की सास गिरीबाला सिंह गिरफ्तार
- वैभव सूर्यवंशी का तूफान! IPL 2026 एलिमिनेटर में 29 गेंदों में 97 रन ठोककर तोड़ा इस खिलाड़ी का रिकार्ड
- Heatwave Crisis 2026: 46°C की मार से तड़प रहा भारत, बिजली संकट और आग की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता

