मंगलवार, 30 जून

अगर आपको जुलाई 2026 में बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है, तो पहले छुट्टियों की सूची देख लेना बेहतर होगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के अवकाश कैलेंडर के अनुसार, जुलाई में विभिन्न राज्यों में स्थानीय त्योहारों, स्मृति दिवसों और सांस्कृतिक आयोजनों के चलते कई दिन बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा महीने के सभी रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

इन तारीखों पर राज्यों में रहेगी बैंक छुट्टी

RBI के कैलेंडर के अनुसार जुलाई 2026 में अलग-अलग राज्यों में इन अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे:

  • 1 जुलाई: गुरु हरगोबिंद जी जयंती – जम्मू और श्रीनगर
  • 6 जुलाई: MHIP डे – मिजोरम
  • 9 जुलाई: बेहदेइंखलम उत्सव – मेघालय
  • 13 जुलाई: शहीद दिवस – जम्मू-कश्मीर, भानु जयंती – सिक्किम
  • 16 जुलाई: रथ यात्रा – ओडिशा व मणिपुर, हरेला – उत्तराखंड
  • 17 जुलाई: यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि – मेघालय
  • 18 जुलाई: द्रुकपा त्शे-जी – सिक्किम
  • 22 जुलाई: खारची पूजा – त्रिपुरा
  • 31 जुलाई: शहीद ऊधम सिंह शहादत दिवस – हरियाणा

जुलाई 2026 में वीकेंड पर कब बंद रहेंगे बैंक?

RBI के नियमों के अनुसार सभी बैंक हर रविवार के अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। जुलाई 2026 में वीकेंड की छुट्टियां इस प्रकार हैं:

  • 5 जुलाई – रविवार
  • 11 जुलाई – दूसरा शनिवार
  • 12 जुलाई – रविवार
  • 19 जुलाई – रविवार
  • 25 जुलाई – चौथा शनिवार
  • 26 जुलाई – रविवार

बैंक बंद रहने पर भी मिलती रहेंगी ये सुविधाएं

बैंक शाखाएं बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को अधिकांश डिजिटल सेवाएं मिलती रहेंगी। इनमें UPI, मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग, एटीएम से नकद निकासी और 24×7 उपलब्ध NEFT एवं RTGS जैसी ऑनलाइन फंड ट्रांसफर सेवाएं शामिल हैं। हालांकि, यदि किसी बैंक का निर्धारित तकनीकी मेंटेनेंस होता है तो कुछ समय के लिए डिजिटल सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं, जिसकी जानकारी बैंक पहले से जारी करते हैं।

नोट: बैंक अवकाश सभी राज्यों में एक समान नहीं होते। किसी भी जरूरी काम के लिए बैंक जाने से पहले अपने शहर या राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर जांच लें।

Share.
Exit mobile version