भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में नरेंद्र सिंह तोमर के बड़े बेटे देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर के एक एक करके तीन वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की सियासत का पारा बढ़ गया है. इन वायरल वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया. गौरतलब है कि वायरल वीडियो के कुछ दिन पहले भी नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का एक वीडियो वायरल हुआ था. उसमें भी वह करोड़ों रुपये के लेनदेन की चर्चा करते हुए नजर आ रहे थे. इस तरह एक दूसरी वीडियो में भी हजारों करोड़ रुपये के लेनदेन की चर्चा होते हुए सुना जा सकता…
Author: Sanjay Saxena
हरदा: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आखिरी दिन नेता अपने-अपने क्षेत्र में जमकर जोर लगा रहे हैं। इस बीच मध्यप्रदेश सरकार के कृषि मंत्री कमल पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में मतदाता कमल पटेल से विकास कार्यों को लेकर सवाल कर रहे हैं। जिसके बाद नाराज मंत्री ने कह दिया कि इस बार कांग्रेस को वोट दे देना।सोशल मीडिया में वायरल वीडियो हरदा विधानसभा सीट का है। हालांकि ये वीडियो कब का है इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री कमल…
भोपाल। मध्यप्रदेश में मतदान से ठीक पहले ग्वालियर में दो पक्षों में झंडा-बैनर और पोस्टर लगाने को लेकर भारी बवाल हुआ. मामला ग्वालियर ग्राणीण सीट का है. देर रात हुए इस विवाद में दोनों पक्षों की ओर न सिर्फ पत्थरबाजी हुई बल्कि हवाई फायर भी हुए. इसमें कई लोग घायल हुए हैं।मध्यप्रदेश में चुनावी शोरगुल थमने में अब महज कुछ वक्त ही बचा है…मतदान में भी केवल दो दिन का समय बाकी है पर ग्वालियर में चुनावी हिंसा (Election violence in Gwalior) की खबरें आनी शुरू हो गईं हैं. शहर से सटे ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा (Gwalior Rural Assembly Seat) क्षेत्र…
सीहोर: बुधनी में सपा प्रत्याशी मिर्ची बाबा के समर्थन में अखिलेश यादव सभा करने आए, लेकिन वह सभा को संबोधित किए बिना ही लौट गए। उन्होंने बुधनी में मां नर्मदा के घाट पर पूजन अर्चन किया। दरअसल, जहां अखिलेश की सभा होनी थी, वहां भीड़ जमा नहीं हो सकी। सभा स्थल पर कुर्सियां खाली रही।इस दौरान वह बिना रैली को संबोधित किए ही लौट गए। हालांकि उन्होंने मीडिया से जरूर बात की। मीडिया से चर्चा में अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने मिर्ची बाबा की तुलना योगी आदित्यनाथ से कर दी। उन्होंने कहा कि हमारे बाबा यूपी वाले बाबा…
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ जिले के बड़ागांव धसान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि 2024 में लोकसभा चुनाव लडूंगी और हर हाल में लड़कर रहूंगी। उन्होंने कहा कि साल 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए खुद ही मना कर दिया था, लेकिन अब 2024 का चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी है।भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की ओर से चुनाव प्रचार की कमान मिलने के बाद हेलीकाप्टर नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर कर चुकीं उमा भारती मंगलवार को ट्रेन से टीकमगढ़ पहुंचीं। उन्होंने बड़ागांव धसान में जनसभा को संबोधित…
भोपाल। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर के बेटे के लेने-देन के वायरल वीडियो को लेकर पीसीसी चीफ कमलनाथ ने सवाल किए हैं। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा- मैं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से जानना चाहता हूं कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी और परिवार का हित है या देशहित? केंद्रीय मंत्री और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नरेंद्र तोमर के बेटे के तीन वीडियो सामने आ चुके हैं। कथित तौर पर 100 करोड़ रुपए के लेन-देन से शुरू हुआ मामला 10000 करोड़ तक पहुंच चुका है। इसमें मादक पदार्थों के व्यापार और कनाडा से सीधा संबंध दिखाया जा रहा है।कमलनाथ…
दतिया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को दतिया की चुनावी सभा में कहा, भाजपा के नेता विचित्र हैं। हमारे सिंधिया जी कद में थोड़े छोटे पड़ गए, लेकिन अहंकार में वाह भई वाह…। हम यूपी में काम कर रहे थे। कार्यकर्ताओं को उन्हें महाराज-महाराज कहना पड़ता था। कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा, सिंधिया ने अपने परिवार की परंपरा अच्छे से निभाई है। इन्होंने ग्वालियर – चंबल के लोगों से विश्वासघात किया। आपकी पीठ में छुरा घोंपा। पीएम मोदी ने दुनियाभर के कायरों और गद्दारों को इकट्ठा कर अपनी पार्टी में ले लिया। प्रियंका ने कहा, गृहमंत्री दिन…
रायसेन। मध्य प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच कांग्रेस के कार्यकर्ता पर जानलेवा की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सिलवानी विधानसभा की राजपूत सरकार एवं बीजेपी प्रत्याशी रामपाल सिंह के लोग सिलवानी विधानसभा के सिवनी प्रतापगढ़ में दारू एवं पैसा बांट रहे थे। इसका विरोध करने जब कांग्रेस पार्टी के बमोरी कार्यालय के संचालक अवधेश पटेल और राम सिंह लोधी पहुंचे तो उनकी गाड़ी पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि बीजेपी प्रत्याशी रामपाल सिंह के बेटे दुर्गेश सिंह राजपूत, गिरजेश सिंह राजपूत, अवधेश सिंह राजपूत एवं भतीजे पवन सिंह राजपूत के द्वारा उनकी गाड़ी…
भोपाल। नरेंद्र सिंह तोमर रिश्वत कांड में नया खुलासा। वीडियो कॉल पर मंत्री पुत्र से बात कर रहे शख़्स ने नया वीडियो जारी पूरी बातचीत की पुष्टि की।पूरा मामला 100 या 500 करोड़ का नहीं बल्कि 10000 करोड़ का बताया। नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे ने विदेश में गाँजे की खेती के लिये 100 एकड़ ज़मीन भी ख़रीदी है। ये शख्स कह रहा है कि पूर्व में वायरल दोनों वीडियो बिल्कुल सही हैं।नए वीडियो में बातचीत करने वाला शख्स अपना नाम जगमनदीप सिंह और कनाडा में रहना बताता है। वह कहता है कि चार पांच दिन से एक वीडियो वायरल…
भोपाल । कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन में विवाद हो गया अधिवक्ता सम्मेलन में पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीसी शर्मा नाराज हो गए पीसी शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी नहीं देने पर आयोजकों को खरी खोटी सुना दी।अधिवक्ता सम्मेलन में दौरान पीसी शर्मा अपना आपा खो बैठे उन्होंने आयोजकों को जमकर खरी खोटी सुना दी। उन्होंने कहा आयोजकों ने उन्हें इस सम्मेलन की जानकारी नहीं दी पीसी शर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने आयोजकों के साथ जमकर भड़ास निकली।आपको बता दें की कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय अधिवक्ता सम्मेलन की जानकारी सभी नेताओं को दी गई थी, लेकिन…
