Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

भोपाल। राजधानी भोपाल के कलेक्टर आज एक्शन के मूड में दिखाई दिए। विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने महिला बाल विकास विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग केकई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त कर दी गई जबकि उसके परियोजना अधिकारी का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर आशीष सिंह ने आज ग्राम सूरजपूरा बैरसिया के आंगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी केन्द्र बंद पाया गया एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनुपस्थित मिली ,इस पर कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजकंवर की सेवा समाप्ति के निर्देश दिए साथ ही परियोजना…

Read More

भोपाल। मालवा-निमाड़ और महाकौशल क्षेत्र में इस बार बीजेपी को कम संख्या में सीटें मिलने की आशंका जताई जा रही है। इस आशंका को तब और बल मिल गया, जब मतदान के बाद भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला कि मालवा-निमाड़ क्षेत्र में कम मतदान हुआ है।मालवा मध्यप्रदेश के गठन के बाद से ही भरतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। मालवा में भाजपा की अच्छी पकड़ के कारण ही वह करीब 20 सालों से मध्यप्रदेश की सत्ता पर काबित है, लेकिन निमाड़ क्षेत्र में इस बार कम मतदान भाजपा को चिंता में डाल रहा है। मतदान…

Read More

नई दिल्ली। अभी तक बैंकों के द्वारा पर्सनल लोन और क्रेडिट कार्ड लोन लेने की प्रक्रिया आसान थी. इसके लिए नियम भी ज्यादा मजबूत नहीं थे. लेकिन आरबीआई के नए नियमों के बाद अब पर्सनल लोन लेना और क्रेडिट कार्ड लोन लेना आसान नहीं रहा. क्योंकि अब ऐसे लोन देने से पहले ग्राहकों का बैकग्राउंड चेक किया जाएगा. पर्सनल लोन में बैंक ग्राहकों के बैकग्राउंड को नहीं देखता था. न ही ज्यादा सामान गिरवी रखने की जरूरत होती थी. लेकिन अब नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है. पर्सनल लोन बिना कुछ गिरवी रखे और जल्दी मिल जाता था. जिसके कारण…

Read More

भोपाल। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) कई बार सवालों के घेरे में आ चुकी है. कभी इसकी प्रमाणिकता तो कभी इसकी सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगाता रहता है. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election) के बीच एक बार फिर ईवीएम विवादों में आती दिख रही है. सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो शेयर किया गया है कि जिसमें एक शख्स ईवीएम में अपनी पसंदीदा पार्टी को वोट देता दिखाई दे रहा है।किसने बनाया EVM का वीडियो?इस वीडियो को चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला बताया जा रहा है क्योंकि बूथ के अंदर फोन लेकर जाना और ईवीएम पर…

Read More

निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने मिस यूनिवर्स 2023 का खिताब जीता है। ब्यूटी क्वीन ने इतिहास रच दिया, क्योंकि वह मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली अपने देश की पहली महिला हैं। 72वां मिस यूनिवर्स कार्यक्रम अल साल्वाडोर के सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में हुआ। 19 नवंबर को अल साल्वाडोर के सैन साल्वाडोर में जोस एडॉल्फ पिनेडा एरिना में हुए एक भव्य कार्यक्रम में भारत की श्वेता शारदा को हराकर शेन्निस पलासियोस को मिस यूनिवर्स 2023 खिताब का विजेता घोषित किया गया।मिस यूनिवर्स 2022, यूएसए की आर’बोनी गेब्रियल ने मंच पर शेन्निस पलासियोस को ताज पहनाया। वे…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही पार्टियों में जमकर बगावत हुई है. अब ऐसे बागियों को दोनों ही पार्टियां सबक सिखाना शुरू कर चुकी हैं. शुरूआत कांग्रेस पार्टी की ओर से हुई है. कांग्रेस ने अपने शाजापुर जिले के अध्यक्ष को हटा दिया है. कांग्रेस संगठन के आरोप हैं कि उनके शाजापुर जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ काम किया और अपने समर्थकों को बीजेपी में ज्वॉइन कराकर पार्टी के साथ बगावत की।कांग्रेस पार्टी की ओर से एक पत्र जारी किया गया है जिसमें उन्होंने शाजापुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेंद्र सिंह…

Read More

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। ‘एनिमल’ का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों का प्यार मिलने लगा। रिलीज से पहले ही फिल्म का बज बना हुआ। फिल्म में रणबीर कपूर का लुक एकदम धांसू है। जिसे देखने के लिए उनके फैंस इंतजार कर कर रहे हैं।रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ का डायरेक्शन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। यह फिल्म 1 दिसंबर को थियेटरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन इससे पहले रणबीर कपूर की फिल्म 30 नवंबर को यूएस में रिलीज की जाएगी जाएगी। यूएस में अभी से ‘एनिमल’…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अदालत के कागजात का हवाला देते हुए एक रिपोर्ट में बताया है कि अडानी एंटरप्राइजेज और इसकी सहायक कंपनियों ने ‘उन दस्तावेजों के जारी होने को रोकने के लिए भारत और सिंगापुर में बार-बार कानूनी चुनौतियों से सफलतापूर्वक पार पाया है, जो भारत को अडानी के कोयला आयात की वास्तविक प्रकृति और मूल्य का विवरण देते हैं.’रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी में हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में कोयला आयात में कथित अनियमितताओं का जिक्र होने के बाद से अडानी समूह सवालों के घेरे में है और एक बार फिर से निशाने पर है।पिछले महीने ‘कोयला…

Read More

भोपाल। चुनाव के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस एक्शन में आ गई है। कांग्रेस के प्रत्याशियों से चुनाव में नियम विरुद्ध काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी 230 सीटों पर मतदान हो गए हैं। इसके बाद अब कांग्रेस ने चुनाव में नियम विरुद्ध और कांग्रेस के खिलाफ काम करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी एकत्रित करना शुरू कर दिया है। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इसके लिए प्रदेश के सभी कांग्रेस प्रत्याशियों ने 30 नवंबर तक जानकारी मांगी है। पीसीसी चीफ कमलनाथ के आदेश पर उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने सभी कांग्रेस के प्रत्याशियों…

Read More

भोपाल। भिंड की अटेर विधानसभा से BJP प्रत्याशी व सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने बूथ कैप्चरिंग की शिकायत की है। उनका कहना है कि अटेर क्षेत्र के 8 बूथों पर गड़बड़ी हुई है। री-पोलिंग कराया जाना चाहिए।मंत्री के दावे पर अटेर से कांग्रेस प्रत्याशी हेमंत कटारे ने कहा है कि भदौरिया को समझ आ गया है कि वे बुरी तरह चुनाव हार रहे हैं। अब वे री-पोलिंग कराकर चुनाव को प्रभावित करना चाह रहे हैं।कोई प्रमाण नहीं, सिर्फ पद का दुरुपयोग कर रहे मंत्री कटारे ने कहा, ‘वर्तमान में जो रिटर्निंग ऑफिसर (एसडीएम) हैं, उनका ट्रांसफर कैंसिल हो…

Read More