Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

शुक्रवार की सुबह सात बजे के पहले शो से पहले ही रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ इस साल की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म बनी शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अभिनीत फिल्म ‘पठान’ की एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्म की एडवांस बुकिंग इस समय करीब 17 हजार शोज की चल रही है और इसका मतलब ये कि शुक्रवार की बंपर ओपनिंग के साथ ही फिल्म शनिवार और रविवार को भी धमाकेदार कारोबार करने वाली है।फिल्म ‘एनिमल’ ने रिलीज की पूर्व संध्या पर एडवांस बुकिंग में पहले यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘टाइगर…

Read More

भोपाल। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस 135 पार जायेगी। यही नहीं भाजपा और सर्वे दोनों की हार होगी। सुरजेवाला ने आज एक बयान जारी किया है। उन्होंने प्रदेश के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा है, सूर्य ने संध्या काल में अस्त होते हुए पूछा कि सुबह तक इस अंधियार से लड़ने का दायित्व कौन लेगा। तब एक दीपक ने कहा कि इस घनघोर अंधियार से सूर्य की पहली किरण तक मैं पूरी दृढ़ता से लड़ूंगा । साथियों, आप दीपक की तरह 18 सालों तक भाजपाई सत्ता के घनघोर अंधियार से लड़े हैं। मैं…

Read More

भोपाल। प्रदेश में लगभग 7 साल बाद IG के पद पर सूखा खत्म होने जा रहा है। प्रदेश में एक साथ 13 IPS अफसर IG के पद को एक जनवरी को मिलने जा रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश में IG रैंक के अफसरों की संख्या दो दर्जन पार हो जाएगी। इससे पहले करीब 2016 तक इतने पद भरे हुए थे। इसके बाद धीरे-धीरे इन पदों पर अफसरों की संख्या कम होती गई।एक जनवरी को वर्ष 2006 बैच के आईपीएस अफसर डीआईजी से पदोन्नत होकर आईजी के पद पदोन्नत होने जा रहे हैं। इन अफसरों की संख्या 13 होगी। प्रदेश…

Read More

जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ से बड़ा फैसला सामने आया है। हाईकोर्ट ने प्रदेश के रीवा संभाग आयुक्त और सीधी कलेक्टर पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना जिला बदर की एकतरफा कार्रवाई के चलते लगाया गया है।सीधी जिला निवासी शिवसेना के नगर अध्यक्ष विवेक पांडे पर जिला प्रशासन ने जिला बदर की कार्रवाई की थी। पीड़ित विवेक पांडे ने जिला प्रशासन की कार्रवाई को हाईकोट में चुनौती दी थी। प्रशासन ने ऐन चुनाव से पहले 18 सितंबर को उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की गई थी। कोर्ट ने जुर्माने की राशि याचिकाकर्ता को देने…

Read More

भोपाल। देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल ‘सीआरपीएफ’ के डीजी डॉ. एसएल थाउसेन आज रिटायर हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा था कि उन्हें इस पद पर सेवा विस्तार ‘एक्सटेंशन’ मिल सकता है, लेकिन बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी रिटायरमेंट पर मुहर लगा दी है। आईटीबीपी के डीजी अनीश दयाल सिंह को सीआरपीएफ महानिदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।मध्य प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. एसएल थाउसेन को गत वर्ष अक्तूबर में सीआरपीएफ महानिदेशक बनाया गया था। उन्होंने लंबे समय तक बीएसएफ डीजी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला है। थाउसेन अपने कार्यकाल…

Read More

भोपाल। भाजपा नेता और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी की सरकार को घेरा है। उमा ने कहा, ‘कमाल तो यह है कि हमारी सरकार के मुखिया के जिले में भी उनकी छाती के ऊपर अवैध खनन हो रहा है। वह उसको रोक नहीं सके। क्या सत्ता इतनी असहाय है इन तीन माफियाओं के सामने..पावर माफिया, खनन माफिया, शराब माफिया.. इनके सामने सत्ता मजबूर हो गई है क्या? मैं इनको नहीं छोडूंगी।’ ये वो उमा भारती हैं, जो कुछ ही दिन पहले शिवराज को अपना भाई कहती रही हैं। गुरुवार को भोपाल में…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर सर्वे एजेंसियां अपने एग्जिट पोल जारी कर दी हैं। यहां जानिए इनके अनुसार मध्यप्रदेश में किसकी सरकार बनने जा रही है। कोई बीजेपी को स्पष्ट बहुमत दे रहा है तो कोई कांग्रेस को। और कुछ एक्जिट पोल तो दोनों पार्टियों को बराबर सीटें दे रहे हैं। इन पर कितना भरोसा किया जाए, ये पूर्व में कर्नाटक और हिमाचल के चुनाव परिणाम खुद बता चुके हैं। हम खुद इन पर पूरी तरह भरोसा नहीं करते। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ था और मतगणना तीन दिसंबर को होगी। चुनाव में…

Read More

भोपाल। एक्जिट पोल को लेकर कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को सचेत किया है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि कार्यकर्ता अपना पूरा ध्यान मतगणना पर लगाएं। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को मैं उनका बल याद दिलाना चाहता हूं। आप लोग कांग्रेस की शक्ति हैं और आपकी मेहनत और समर्पण से ही जनता ने कांग्रेस पार्टी के समर्थन में जमकर वोट डाला है। 3 दिसंबर को जब मतगणना शुरू होगी तो कांग्रेस की सरकार पर जनता की मोहर लग जाएगी।मैंने हमेशा आपसे कहा है कि देश विजन से चलता है, टेलीविजन से नहीं। बहुत से एग्जिट पोल में कांग्रेस पार्टी की…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक ने 1169 करोड रुपए का लोन चुकाने में विफल रहने के बाद पीसी ज्वेलर्स के मालिकों की दो रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी पर कब्जा ले लिया है. पीसी ज्वेलर्स कंपनी और उसके गारंटर एसबीआई के 1169 करोड रुपए का लोन चुकाने में विफल रहे हैं. गुरुवार को इस खबर के सामने आने के बाद पीसी ज्वेलर्स लिमिटेड के शेयरों में करीब 1.39 फ़ीसदी की कमजोरी दर्ज की गई और इसके शेयर ₹28 के लेवल पर कामकाज कर रहे थे. पिछले 5 दिन में पीसी ज्वैलर के शेयर तीन फ़ीसदी गिर चुके हैं जबकि पिछले 1 महीने में…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि वह ‘सनातन धर्म’ पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन के विवादास्पद बयान के खिलाफ अवमानना कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर विचार नहीं करेगा।जस्टिस संजीव खन्ना और एस.वी.एन. भट्टी की पीठ ने कहा, “अगर हम इस तरह की याचिकाओं पर विचार करना शुरू करेंगे, तो इसकी बाढ़ आ जाएगी। हम व्यक्तिगत मामलों में नहीं जाएंगे।”पीठ ने कहा कि अगर वह व्यक्तिगत मामलों में जाना शुरू कर देगी, तो वह मुख्य मामले से ही नहीं निपट पाएगी, साथ ही यह भी कहा कि देश भर में व्यक्तिगत मामलों की सुनवाई करना “असंभव”…

Read More