नई दिल्ली। भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक भारत न्याय यात्रा की तैयारी में हैं। आगामी 14 जनवरी से कांग्रेस पार्टी की भारत न्याय यात्रा शुरू होगी। राहुल गांधी मणिपुर से मुंबई तक जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक कांग्रेस के इस आयोजन में पार्टी आलाकमान के अलावा प्रदेश कांग्रेस के तमाम नेता भी शिरकत करेंगे।कांग्रेस का व्यापक जनसंपर्क अभियानपार्टी के कार्यक्रम से जुड़ी रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही जनसंपर्क की नई कवायद कर रहे हैं। पूर्वोत्तर भारतीय प्रदेश मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू होने वाली पदयात्रा 30…
Author: Sanjay Saxena
मुख्यमंत्री की शपथ के बारह दिन बाद मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का गठन हो गया। केंद्र में मंत्री पद छोडक़र आए प्रहलाद पटेल, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह और सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ले ली है। प्रदेश में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब एक साथ इतने दिग्गज नेता सरकार का चेहरा बन रहे हैं और पार्टी हाईकमान नई पीढ़ी को भी आगे करने की रिस्क उठा रहा है।मंत्रिमंडल पर गौर करें तो इस विशाल प्रदेश के सभी अंचलों का बराबर ध्यान रखने का प्रयास किया गया है। लेकिन संघ…
भोपाल। मंत्री पद की शपथ लेने के दूसरे दिन भी मंत्रियों को विभाग नहीं मिल पाए हैं। बताया जा रहा है कि कैलाश विजयवर्गीय, प्रह्लाद पटेल, राकेश सिंह और उदयराव प्रताप सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं की कैबिनेट में उपस्तिथि ने विभाग के बंटवारे को पेचीदा बना दिया है, जिसके चलते मंत्रियों को विभाग मिलने में इतनी देरी हो रही है। इनके अलावा कैबिनेट में सिंधिया ख़ेमे से शामिल प्रमुख मंत्रियों के कारण भी विभागों के बंटवारे में इतना समय लग रहा है। ऐसे में मंत्रिमंडल को लेकर एक अनार सौ बीमार जैसी स्तिथि बन गई है। इधर, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव…
भोपाल। आज भोपाल के बीआरटीएस को चरणबद्ध रूप से हटाने का निर्णय लिया गया। इसी तरह की हालत इंदौर के बीआरटीएस की भी है. इसे भी हटाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक में बीआरटीएस से पैदा हुई अनेक समस्याओं के अलग-अलग पहलुओं पर विस्तार से बातचीत हुई। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर सर्वसम्मति से भोपाल के बीआरटीएस को चरणबद्ध रूप से हटाने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय से व्यस्त मार्गों पर यातायात का दबाव कम हो…
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया है। आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारियों की बड़ी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला अध्यक्ष और प्रभारियों ने लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों का एलान जल्द से जल्द किए जाने की मांग संगठन के सामने उठाई। अंत में प्रदेश कार्यकारिणी भंग कर नए सिरे से गठन करने की घोषणा हुई। हालांकि कांग्रेस की तरफ से अभी तक अधिकृत बयान नही आया है। बैठक में प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना था कि विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों को लोकसभा में नहीं दोहराया जाना…
भोपाल। मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कैबिनेट की पहली बैठक आज मंत्रालय में हुई। इसमें सीएम ने मंत्रियों के साथ सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में तथा संकल्प पत्र पर चर्चा की। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने 6 महीने के लिए कामकाज की गाइडलाइन तय की है, इस बारे में भी मंत्रियों को जानकारी दी गई। सूत्रों के मुताबिक, विभागों के बंटवारे पर भी बातचीत हुई, लेकिन चर्चा नतीजे पर नहीं पहुंची। शाम तक विभागों का बंटवारा होने की उम्मीद है। बैठक के बाद कई मंत्रियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव के साथ व्यक्तिगत मुलाकात की। यह…
भोपाल।‘हम लोग तो ऐसे हैं कि राजनीति में कोई भरोसा नहीं रहता..।’ नौ महीने पहले गोपाल भार्गव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक कार्यक्रम में भावुक होते हुए यह बात कही थी। उनकी यह आशंका सही साबित हुई। नौ बार के विधायक भार्गव शिवराज सरकार के उन 10 मंत्रियों में शामिल हैं जिन्हें नई सरकार में जगह नहीं मिली है। मंत्रियों के नाम दिल्ली में तय हुए हैं। कैबिनेट के मार्फत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का संकेत साफ है- भाजपा अब ट्रैडीशनल पॉलिटिक्स से आगे की ओर बढ़ रही है। सिर्फ सीनियरिटी से काम नहीं चलेगा और…
भोपाल। क्या बीजेपी में ज्योतिरादित्य सिंधिया का कद कम किया जा रहा है? क्या चंबल ग्वालियर में सिंधिया का जलवा घटता जा रहा है? और क्या आने वाले दिनों में सिंधिया बीजेपी के एक मामूली नेता की तरह ही हो जायेंगे? सवाल तो उठना स्वाभाविक है। लेकिन इनके पीछे एक कारण आज मंत्रिमंडल के गठन में भी देखने को मिल रहा है। मार्च 2020 में भाजपा की शिवराज सरकार में सिंधिया समर्थकों काे इनाम के तौर पर मंत्री बनाया गया था। तब 33 मंत्रियों में सिंधिया खेमे के 9 मंत्री थे, यानी 27 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। इस बार विधानसभा पहुंचे सिंधिया…
भोपाल। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जातिगत जनगणना का दांव चला था जो फेल रहा। लोकसभा चुनाव करीब है और उससे पहले विपक्ष के इस दांव को काउंटर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ओबीसी सीएम के साथ सामान्य और एससी डिप्टी सीएम की जिस सोशल इंजीनियरिंग का सहारा लिया था, अब मंत्रिमंडल के गठन में भी उसका विस्तार दिख रहा है. नई सरकार को 28 नए मंत्री मिले हैं।मध्य प्रदेश में जिन 28 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली है, उनमें 18 कैबिनेट, छह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और चार राज्यमंत्री शामिल हैं.…
भोपाल। मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। सबसे पहले कैलाश विजयवर्गीय समेत 5 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सीएम डॉ. मोहन यादव और दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल राजभवन में मौजूद हैं। इन्होंने ली कैबिनेट मंत्री पद की शपथ•कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, करण सिंह वर्मा, उदयप्रताप सिंह• कुंवर विजय शाह, तुलसीराम सिलावट, एंदल सिंह कंसाना, निर्मला भूरिया, गोविंद सिंह राजपूत, विश्वास सारंग • नारायण सिंह कुशवाह, नागर सिंह चौहान, चैतन्य काश्यप, इंदर सिंह परमार,…
