भोपाल। बीजेपी कार्यालय में लोकसभा तैयारियों को लेकर बैठक शुरू हो गई है। इसमें सीएम मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के अलावा लोकसभा प्रभारी, सह प्रभारी शामिल हो रहे हैं। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक भी मौजूद रहेंगे।इधर, लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों को लेकर सीएम हाउस में देर रात मंथन हुआ। मप्र के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने सीएम डॉ मोहन यादव, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ दो घंटे तक लंबी चर्चा…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। मध्य प्रदेश के नगरीय विकास और आवास के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने एक विभागीय पत्र जारी किया है। इस पत्र में प्रमुख सचिव ने सख्त निर्देश दिए हैं कि कोर्ट केस की अवमानना करने वाले दोषी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई ने अपने निर्देश में कहा कि कोर्ट केस की अवमानना करने वाले दोषी व्यक्ति के खिलाफ बिना किसी देरी के उसकी वेतन वृद्धि को रोकने का आदेश दिया है। वहीं अगर मामला गंभीर हो तो दोषी व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार दंडित करने के साथ विभागीय जांच की कार्रवाई शुरू की जाएगी।क्या लिखा…
Bhopal। इंदौर में सीनियर IAS अशोक वर्णवाल की कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। अच्छी बात ये रही कि कार का ड्राइवर और बर्नवाल दोनों ही सुरक्षित हैं। हादसे के बाद IAS अशोक बर्नवाल को दूसरी कार से भोपाल रवाना किया गया।राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि हादसा राजीव गांधी चौराहे और चोइथराम मंडी के बीच शाम करीब 7 बजे हुआ। जहां एक ट्रक ने IAS की कार को टक्कर मारी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है। ट्रक खाली था और मंडी की ओर से आ रहा था।कार ड्राइवर ज्ञान सिंह ठाकुर की शिकायत पर ट्रक…
जी हां बहनो और भाइयो, मैं हूं आपका दोस्त अमीन सयानी और आप सुन रहे हैं बिनाका गीतमाला’ रेडियो पर सुनाई देने वाली ये आवाज अब थम गई है. आवाज के जादूगर रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी ने 91 साल की उम्र में जिंदगी को अलविदा कह दिया है. अमीन सयानी की आवाज ही उनकी पहचान थी. एक गोल्डन एरा का अंत जरूर हुआ है लेकिन इसकी शुरुआत आसान नहीं थी।एक नजर उनके सफर पर… अमीन सयानी कभी वे गायक बनना चाहते थे. लेकिन बाद में जाने-माने ब्रॉडकास्टर बन गए. वे मानते थे कि अच्छी हिंदी बोलने के लिए थोड़ा-सा उर्दू का…
जबलपुर। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता और पूर्व सीएम कमलनाथ को लेकर कहा कि हमने तो पहले ही कहा था कि कमलनाथ की हमारी पार्टी में कोई आवश्यकता नहीं है। उनके लिए दरवाजे बंद है।विजयवर्गीय ने कहा- कमलनाथ बहुत ही समझदार नेता हैं। इस बार कैसे धोखा खा गए। हमें भी समझ नहीं आया। विजयवर्गीय बुधवार को जबलपुर पहुंचे थे। यहां मीडिया ने उनसे कमलनाथ के भाजपा में आने की अटकलों और फिर इस मामले के ठंडा पड़ने को लेकर सवाल किया था।भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी: विजयवर्गीयमंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी के संभागीय कार्यालय में आगामी लोकसभा…
भोपाल। मध्यप्रदेश के खजुराहो में मंगलवार से 50वें खजुराहो नृत्य समारोह की शुरुआत हो गई है। पहला दिन खास रहा। 1484 कलाकारों ने एक साथ कथक नृत्य की प्रस्तुति दी। जो गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गई है।इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नृत्य समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने रिकॉर्ड बनाने वाले सभी कलाकारों को बधाई दी। सीएम डॉ. यादव ने खजुराहो में ही पारंपरिक कलाओं के ‘गुरुकुल’ की स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। आयोजन के लिए एक दिन पहले ही खजुराहो में कथक डांसर ने अभ्यास किया। इस प्रस्तुति को पंडित राजेंद्र गंगानी ने कोरियोग्राफ…
पार्टी कहेगी तो सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ूंगा, दिग्विजय सिंह ने कहाभोपाल। ज्योतिरादित्य सिंधिया को सबसे ज्यादा राजनीतिक नुकसान पहुंचाने वाले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राघोगढ़ के राजा साहब दिग्विजय सिंह अब गुना शिवपुरी लोकसभा सीट से सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने के मूड में नजर आ रहे हैं। पहले उन्होंने कहा था कि मेरा राज्यसभा का कार्यकाल बाकी है। सोमवार को कहां की पार्टी जो कहेगी वह करूंगा। पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह सोमवार को गुना में बमोरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। दिग्विजय सिंह जब बैठक को संबोधित कर रहे थे। तब एक…
भोपाल। कमलनाथ का बीजेपी में जाना निरस्त हुआ या अभी कहानी बाकी है, ये बाद में पता चलेगा, अभी तो उनका काफिला रुकने की कहानी चल रही है। और ये स्टोरी भी चलना शुरू हो गई है कि कांग्रेस छोड़ कर गए ज्योतिरादित्य सिंधिया के खास बड़े नेताओं की वर्तमान में क्या स्थिति और हैसियत है..?फिलहाल ये लग रहा है कि कमलनाथ बीजेपी में शामिल नहीं हो रहे हैं। आज भोपाल में हुई कांग्रेस ले बैठक में कमलनाथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। जो कांग्रेसी कमलनाथ के जाने की आशंका से सहम गए थे, उनके चेहरों पर खुशी…
भोपाल। राज्यसभा चुनाव के लिए मध्यप्रदेश के सभी पांचों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। इनमें भाजपा के चार प्रत्याशी केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन, उमेशनाथ महाराज, बंसीलाल गुर्जर और माया नारोलिया राज्यसभा सांसद चुने गए हैं। वहीं कांग्रेस के एक प्रत्याशी अशोक सिंह भी निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए हैं।राज्यसभा चुनाव के लिए मंगलवार दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी का समय तय था। किसी ने नाम वापस नहीं लिया। जिसके बाद दोनों ही दलों के प्रत्याशियों को निर्विरोध चुन लिया गया।
भोपाल। सतपुड़ा भवन में एक बार फिर आग लगने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि चौथी और पांचवीं मंजिल की गैलरी में आग लगी है। इसकी सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है। फिलहाल आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।शाम करीब 4 बजे सतपुड़ा भवन के चौथे फ्लोर पर धुआं उठता दिखा। जिसके बाद सुरक्षाकर्मी फायर उपकरण लेकर पहुंचे। 3 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। जिन्होंने आग को बुझाया।
