Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Mumbai। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार के कारोबारी सेशन के दौरान बीएसई सेंसेक्स बुधवार 1,100 अंक टूटकर 73,000 के स्तर से नीचे आ गया, जबकि एनएसई निफ्टी भी 22,000 से नीचे आ गया। हालांकि उसके बाद बाजार में थोड़ी खरीदारी दिखी। आखिरकार, बुधवार को सेंसेक्स 906.07 (1.22%) अंकों की गिरावट के साथ 72,761.89 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 338.00 (1.51%) अंक फिसलकर 21,997.70 के स्तर पर बंद हुआ।शेयर बाजार के स्मॉलकैप इंडेक्स का हाल सबसे खराब रहा। दिसंबर 2022 के बाद से स्मॉलकैप शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की…

Read More

नई दिल्ली । मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग चुनावी बॉन्ड पर सभी विवरणों का समय पर खुलासा करेगा। आयोग को भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से चुनावी बॉन्ड से संबंधित विवरण प्राप्त हो गया है और वह समय पर सभी प्रासंगिक जानकारी साझा करेगा। सीईसी ने कहा कि आयोग 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। बुधवार को जम्मू में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह बातें कहीं।चुनाव बॉन्ड पर उनका यह बयान सुप्रीम कोर्ट द्वारा एसबीआई को 12 अप्रैल 2019 से खरीदे गए चुनावी बॉन्ड का विवरण चुनाव…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 72 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इसमें कई केंद्रीय मंत्रियों के भी नाम हैं। 72 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में नागपुर से नितिन गडकरी और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर को टिकट दिया गया है। एक दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने वाले मनोहर लाल करनाल से चुनाव लड़ेंगे।इससे पहले भारतीय जनता पार्टी ने दो मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया था कि 16 राज्य और…

Read More

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। जिसमें मध्यप्रदेश के बाकी बची पांचों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इंदौर से शंकर लालवानी, छिंदवाड़ा से नकुल नाथ के खिलाफ विवेक बंटी साहू को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। धार से सावित्री ठाकुर को भाजपा ने टिकट दिया है। उज्जैन से अनिल फिरोजिया को भाजपा ने एक बार फिर से मौका दिया है। वहीं बालाघाट भारती पारधी चुनाव लड़ेंगी।भाजपा की दूसरी लिस्ट में 2 महिलाओं को टिकट दिया गया है। जिसमें बालाघाट और धार सीट है। इस तरह भाजपा ने मध्य प्रदेश…

Read More

जबलपुर। जबलपुर पहुंचे नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, ‘नकुलनाथ चुनाव लड़ें या कमलनाथ, BJP को कोई फर्क नहीं पड़ता।’ उन्होंने दावा करते हुए कहा, ‘देशभर में हम 400 से ज्यादा लोकसभा सीट जीत रहे हैं। मध्यप्रदेश में सभी 29 सीट पर कब्जा होगा।’मंडला जाते समय जबलपुर के सर्किट हाउस में विजयवर्गीय ने मीडिया से बात की। छिंदवाड़ा से कांग्रेस की ओर से नकुलनाथ को उम्मीदवार बनाए जाने पर उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ऐसे लोगों को टिकट दे रही है, जो करोड़पति हैं। विजयवर्गीय मंडला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वहां से इंदौर जाएंगे।हमने हनुमान मंदिर…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर को मंजूरी दे दी है। इन पर 8400 करोड़ रुपये खर्च होंगे। केंद्र सरकार के मंत्रिमंडल की बैठक के बाद बुधवार को केंद्रीय सूचना व प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि पहला कॉरिडोर लाजपत नगर से साकेत जी ब्लॉक के बीच होगा। इसकी लंबाई 8.4 किलोमीटर होगी। वहीं, दूसरा कॉरिडोर इंद्रलोक से इंद्रप्रस्थ के बीच होगा जिसकी लंबाई 12.4 किलोमीटर होगी। इन दोनों कॉरिडॉर का काम मार्च 2029 तक पूरा कर लिया जाएगा।केंद्रीय मंत्री ने बताया कि लाजपत नगर से साकेत के बीच…

Read More

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को सागर में मंच से घोषणाएं कर रहे थे, तभी विधायक शैलेंद्र जैन उनके पास मांगों की लिस्ट लेकर पहुंच गए। CM उनसे बोले, ‘अब लालच मत करो, बहुत हो गया। अब मुझे कुछ नहीं दिख रहा, कुछ नहीं सुन रहा। एक अंगुली पकड़ी, दो पकड़ी, तीन पकड़ी, पूरी ही पकड़ रहे हो। जरा ठहरो तो सही, जल्दी क्यों कर रहे, आखिरी बार थोड़ी आया, बार – बार आता रहूंगा।’पीटीसी ग्राउंड पर सभा के दौरान मुख्यमंत्री ने सागर जिले के लिए 6 घोषणाएं कीं। ये मांगें स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ही उनके सामने रखी थीं।…

Read More

हरदा में बरसों से फैक्ट्री चल रही थी, लेकिन वहां काम करने वाले मजदूरों का पंजीयन श्रम विभाग में नहीं था। उसकी कोई जानकारी विभाग को नहीं है। ऐसे में इस पर भी विश्वास नहीं किया जा सकता कि विस्फोट में जितनी मौतों की संख्या बताई जा रही है, वो सही ही है। वैसे भी आसपास के लोगों का कहना है कि घटना में मरने वालों की संख्या प्रशासन द्वारा छिपाई गई है।असल में श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल से जब हरदा वाले मामले को लेकर सवाल किया तो इसकी एक और बड़ी खामी सामने आई। पता चला कि हरदा जिले…

Read More

भोपाल। श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की नाराजगी के बाद हरदा पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में श्रम विभाग ने औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रभारी संचालक और उपसंचालक भोपाल एपी सिंह को निलंबित कर दिया है। 6 फरवरी को हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट को लेकर श्रम विभाग की जांच रिपोर्ट विभाग के मंत्री प्रहलाद पटेल ने लौटा दी है। इसके बाद ही यह कार्रवाई की गई है।उपसंचालक भोपाल एपी सिंह को जिम्मेदारी सही तरीके से नहीं निभाने पर निलंबित किया गया है। वहीं, हरदा ब्लास्ट मामले में सस्पेंड निरीक्षक नवीन कुमार बरवा के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी गई है। बरवा के…

Read More