नई दिल्ली। अभी कुछ दिन पहले ही बनी एक फिल्म ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास पहचान बना ली. इस फिल्म का नाम ’12वीं फेल’ है. ये फिल्म एक आईपीएस की रियल लाइफ पर बनाई गई है, जिनका नाम मनोज कुमार शर्मा है. अब उन्हें एक बड़ी खुशखबरी मिली है. महाराष्ट्र पुलिस में मनोज कुमार शर्मा को उप महानिरीक्षक (डीआईजी) से महानिरीक्षक (आईजी) के पद पर पदोन्नत किया है।आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर खुद यह जानकारी देते हुए ‘सभी लोगों का हार्दिक आभार’ प्रकट किया है.मनोज कुमार शर्मा ने अपना करियर एएसपी के पद…
Author: Sanjay Saxena
नई दिल्ली। दिल्ली की तीन सीटों पर प्रत्याशी तय करने के लिए कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक आज सोमवार को भी नहीं हो रही है। इससे पहले सीईसी की पिछली बैठक में दिल्ली की स्क्रीनिंग कमेटी से तीनों सीटों पर एक-एक नाम ही फाइनल करके लाने को कहा गया था। मध्य प्रदेश के भी बाकी क्षेत्रों से प्रत्याशियों के नाम कल ही फाइनल होंगे। मालूम हो कि सीईसी की बैठक पहले आज होनी थी, लेकिन अब यह कल यानी मंगलवार को होगी। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा फाइनल नामों पर मुहर लग सकती है। साथ ही कुछ अन्य सीटों के…
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सोमवार को गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को हटाने का भी आदेश दिया गया। मिजोरम-हिमाचल प्रदेश के कई सचिव को हटाया साथ ही मिजोरम और हिमाचल प्रदेश के सामान्य प्रशासनिक विभागों के सचिव को हटा दिया गया है। लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा के कुछ दिनों बाद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की अध्यक्षता वाले चुनाव पैनल ने बृहन्मुंबई नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल, अतिरिक्त आयुक्तों और उपायुक्तों को हटाने का भी आदेश दिया।आयोग ने सभी…
भोपाल। पिछली सरकार में अवैध कॉलोनियों को वैध करने की घोषणा करने वाली भाजपा अब इस मसले का नए सिरे से निराकरण करने की तैयारी कर रही है। इन्हें वैध करने के बजाय नया कानून लाकर संबंधित कॉलोनाइजर पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया जाएगा। कार्रवाई सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं रहेगी, जिस इलाके में अवैध कॉलोनी बनेगी, वहां के तहसीलदार और नगर निगम के जोनल अफसर से लेकर पटवारी तक पर सीधे कार्रवाई होगी। नए कानून का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगरीय प्रशासन मंत्रालय के प्रमुख सचिव को ही इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।राजधानी…
मद्रास और मेघालय हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी ने हाल ही में मद्रास हाईकोर्ट से मेघालय हाईकोर्ट में अपने स्थानांतरण के पीछे के कारणों पर प्रकाश डाला है। न्यायमूर्ति बनर्जी ने उन अटकलों को खारिज कर दिया कि उनका स्थानांतरण चुनाव आयोग पर उनकी टिप्पणियों का परिणाम था, उन्होंने स्पष्ट किया कि अंतर्निहित कारण कहीं अधिक महत्वपूर्ण और संस्था के लिए हानिकारक थे।न्यायमूर्ति बनर्जी ने सेवानिवृत्ति के बाद व्यक्तियों के सामने आने वाली कठिनाइयों की ओर इशारा किया, क्योंकि वे अपने पद के साथ मिलने वाले विशेषाधिकारऔर सुविधाएं खो देते हैं। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला…
भोपाल। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के एकदम पहले जिस तरह प्रदेश में ताबड़तोड़ तबादले किए गए, वो भले ही स्वाभाविक माने जाएं, लेकिन इसमें कई अनियमितताएं भी सामने आ रही हैं। कुछ जगह तो गलती हुई, लेकिन कई विभागों में बाकायदा घोटाला किया गया। लोक निर्माण विभाग से जानकारी मिल रही है कि यहां निकल स्तर पर अधिकारियों ने मनमाने तरीके से सूची बना कर जारी करवा दीं। विभाग के विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि प्रमुख सचिव के पास जब कुछ मामले पहुंचे तो उन्होंने प्रमुख अभियंता को वाट्स एप पर ही कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि…
आम चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। सेनाएं मोर्चा संभाल रही हैं। परंतु इस चुनाव को पिछले अन्य चुनावों के मुकाबले अधिक खास कहा जा रहा है। क्यों कहा जा रहा है? इसके अपने-अपने जवाब हैं और अपने-अपने तर्क। एक तरफ सत्ता में काबिज भाजपा के हौसले सातवें आसमान पर हैं, तो विपक्ष सही मायने में मुद्दों से लेकर एकजुटता जैसी समस्याओं से अभी भी जूझ ही रहा है। इस चुनाव की खास बात यह है कि जो मुद्दे आम चुनाव में होते रहे हैं या होने चाहिए, वो जनता के बीच चर्चा का विषय तो नहीं हैं।लोकसभा चुनावों की…
भोपाल। लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद 19 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश की बाकी बची 18 सीटों पर चेहरे तय हो जाएंगे। कांग्रेस हेड क्वार्टर में होने वाली बैठक में एमपी कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी, प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष रजनी पाटिल, सीईसी मेंबर ओमकार सिंह मरकाम शामिल होंगे।बीजेपी के राम मंदिर कार्ड के सामने कांग्रेस मजबूती से चुनाव लडऩे के लिए विधायकों को चुनाव में उतार सकती है। मुरैना लोकसभा से जौरा विधायक पंकज उपाध्याय, दमोह सीट से बड़ा मलहरा विधायक…
नई दिल्ली। चुनावी बॉन्ड से जुड़े सभी विवरण का खुलासा करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा कि एसबीआई को विवरण का खुलासा करने में चयनात्मक नहीं होना चाहिए। हम चाहते हैं कि चुनावी बॉन्ड से जुड़ी सारी जानकारी सार्वजनिक की जाए, जो भी एसबीआई के पास है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने एसबीआई से सभी विवरण का खुलासा करने को कहा था और इसमें चुनावी बॉन्ड नंबर भी शामिल थे। एसबीआई चुनावी बॉन्ड से जुड़ी पूरी जानकारी दे। सुप्रीम कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि जो भी…
भोपाल। भोपाल संसदीय सीट से बीजेपी ने तो अपना उम्मीदवार आलोक शर्मा को घोषित कर दिया, अब कांग्रेस की बारी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का कहना है कि कल राज्य के बाकी प्रत्याशी घोषित कर दिए जायेंगे। आज दिन भर भोपाल के कांग्रेसी उम्मीदवार को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव के साथ ही पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जीपी माली और सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी रहे श्याम श्रीवास्तव का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। इधर कांग्रेस से सिंधिया के साथ बीजेपी में गए कायस्थ नेता अनिल श्रीवास्तव भी कांग्रेस से टिकट के लिए…
