Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

भोपाल। लोकायुक्त की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड स्टोर कीपर के भोपाल और विदिशा के लटेरी में एक साथ छापा मारा। ये कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई। अब तक की जांच में भोपाल के ग्रीन वैली स्थित मकान से नोटों से भरा बैग मिला। नोट गिनने के लिए मशीन बुलवानी पड़ी। कुल 21 लाख कैश बरामद किया गया। वहीं 45 लाख रुपए का गोल्ड भी मिला है। लोकायुक्त के मुताबिक अब तक की जांच में दोनों जगह से 10 करोड़ से ज्यादा संपत्तियां मिली है।दरअसल, अशफाक अली राजगढ़ जिले में स्वास्थ्य विभाग में स्टोर…

Read More

जबलपुर। कलेक्टर, अपर सचिव और मंत्रियों के साथ फोटो बनाकर डालने वाले एक युवक को जबलपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र के गोंदिया का रहने वाला यह युवक इन दिनों नरसिंहपुर कलेक्टर होने का दावा कर रहा था और फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर भी डाल रखी थी। इस बात की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो उन्होंने फर्जी कलेक्टर बने राहुल गिरी की जांच की। जांच में जब पाया कि यह फर्जी IAS है तो राहुल गिरी को तिलवारा के पास से गिरफ्तार कर लिया। राहुल के मोबाइल में कई राजनेताओं के साथ ही अफसरों…

Read More

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में सीहोर विधायक सुदेश राय द्वारा दिए गए बयान से राजनीति में बवाल मच गया है. सीहोर विधायक सुदेश राय ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सीहोर कभी आतंकवादी क्षेत्र हुआ करता था। इस पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।सोमवार को सीहोर विधानसभा क्षेत्र में विधायक सुदेश राय के नेतृत्व में लीसा टॉकीज प्रांगण में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की चौखट पर खड़ा है। इसको लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसके साथ ही नेताओं की बयानबाजी भी तेज होती जा रही है. इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर तंज कसा है. उन्होंने प्रदेश बीजेपी के कई रंग बताए हैं।दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, “मध्य प्रदेश में बीजेपी के कितने अंग और रंग हैं आप भी पहचानिए. पहली नाराज़ भाजपा, दूसरी महाराज भाजपा, तीसरी शिवराज भाजपा, चौथी शाह भाजपा ( यह नया ग्रुप है). दिल्ली से उपरोक्त तीन भाजपा…

Read More

भोपाल। भोपाल में पिछले पांच दिनों से चल रही जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म हो गई है। जूनियर डॉक्टर्स के काम पर लौटते ही गांधी मेडिकल कॉलेज की गायनिकोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर डॉ. अरुणा कुमार हटा दिया गया। शासन ने उन्हें डीएमई अटैच किया। इसका आदेश भी जारी हो गया है।बता दें कि गांधी मेडिकल कॉलेज की जूनियर डॉक्टर बाला सरस्वती सुसाइड केस में जूनियर डॉक्टर स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की प्रोफेसर डॉ. अरुणा कुमार को हटाने की मांग कर रहे थे। इसी मांग को लेकर हड़ताल भी की। शनिवार को प्रोफेसर अरुणा कुमार का पुतला भी दहन किया।चिकित्सा…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की नियुक्ति को ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए झटका भी माना जा रहा है। इसके दो कारण हैं। पहला तो तोमर को सिंधिया का राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। दूसरा यह भी कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया की तरह तोमर भी ग्वालियर-चंबल क्षेत्र से आते हैं।मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दी है। प्रदेश के हर क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए अलग से रणनीति बनाई जा रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने खुद प्रदेश के चुनाव प्रबंधन…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश में वाणिज्यिक कर विभाग के 39 अधिकारियों को सहायक आयुक्त बनाया गया है। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जिसमें कहा गया कि कार्यभार प्रभार दिये जाने का आदेश किसी भी समय बिना किसी पूर्व नोटिस/सूचना के समक्ष प्राधिकारी द्वारा निरस्त कर संबंधित को उनके मूल पद पर वापस किया जा सकता है। यह प्रभार वर्तमान व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालन के लिए दिया जा रहा है। इसे पदोन्नति/पदस्थापना न माना जाये।

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने टॉप अफसरों की मूर्ति पर अटूट भरोसा है। इसलिए उन्होंने हाल के दिनों में इन्हें सेवा विस्तार दिया है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट तक से जंग लेने के लिए सरकार तैयार हो गई। हम बात कर रहे हैं प्रवर्तन निदेशालय के डायरेक्टर संजय कुमार मिश्रा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा और होम सेक्रेटरी अजय भल्ला की। तीनों ही वरिष्ठ अधिकारियों को हाल ही में सेवा विस्तार दिया है। अजय भल्ला को तो लगातार चौथी बार सेवा विस्तार दिया गया है।संजय कुमार मिश्राप्रवर्तन निदेशालय के निदेशक पर तैनात हैं। वह 1984 बैच…

Read More

रायपुर। कोयला घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल भेजी गईं आईएएस रानू साहू को राज्य शासन ने निलंबित कर दिया है। आईएएस रानू साहू 2010 बैच की अधिकारी है।जानकारी के मुताबिक उन्हें राज्य शासन ने 22 जुलाई 2023 को निलंबित किया है। समान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट में IAS अफसरों की सिविल लिस्ट में 2 अगस्त को किए गए अपडेट में निलंबन संबंधित जानकारी दी गई है। आपको बता दे की 22 जुलाई को रानू साहू को ईडी ने गिरफ्तार किया था।दरअसल ED की जांच में इस बात का पता चला था कि कोल स्कैम केस में सूर्यकांत तिवारी…

Read More

श्योपुर । जिले की महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अधिकारियों पर अनदेखी करने के आरोप लगाकर अपने पद से इस्तीफा दिया। महिला तहसीलदार अमिता सिंह तोमर का आरोप है कि वह सीनियर तहसीलदार है। इसके बावजूद उन्हें पिछले 5 साल लूप लाइन में रखा जा रहा है।पहले निर्वाचन शाखा और अब भू -अभिलेख में लगातार रखा जा रहा है। जबकि उनके जूनियर नायब तहसीलदारों और सहायक अधीक्षक भू अभिलेख को तहसीलदार का प्रभार दिया। ऐसी स्थिति में वह मानसिक रूप से परेशान हैं और खुद को अपमानित महसूस कर…

Read More