Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

वाराणसी। 12अगस्त को फिर से कानून की धज्जियां उड़ाते हुए संत विनोबा भावे की प्रेरणा से स्थापित साधना केंद्र-सर्व सेवा संघ परिसर, राजघाट, वाराणसी को स्थानीय प्रशासन तथा रेलवे की जुगलबंदी से ध्वस्त किया जा रहा है। यह सोचना नादानी होगी कि वाराणसी से सांसद एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सहमति के बिना ऐसा हो रहा है। स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के इशारे पर ही यह विध्वंस रचा जा रहा है।यह घटना भारत के इतिहास की एक शर्मनाक घटना के रूप में याद की जाएगी। जहां गांधी, विनोबा, जयप्रकाश, दादा धर्माधिकारी, नारायण देसाई, जे सी कुमारप्पा, धीरेंद्र मजूमदार,…

Read More

भोपाल। पूर्व विधायक दंपती अभय मिश्रा और नीलम मिश्रा ने कांग्रेस छोड़कर BJP में क्यों वापसी की? इसका जवाब अभय मिश्रा की ओर से कमलनाथ को दिए गए लेटर में है। यह लेटर उन्होंने कांग्रेस छोड़ने से 3 दिन पहले 8 अगस्त को कमलनाथ से मुलाकात करते हुए सौंपा था।2008 में अभय और उनकी पत्नी 2013 में रीवा की सेमरिया सीट से BJP विधायक रह चुकी हैं। 2018 का चुनाव अभय मिश्रा ने अपनी परंपरागत सीट सेमरिया छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर रीवा से लड़ा। BJP के राजेंद्र शुक्ल से 18089 वोट से हार का सामना करना पड़ा। राजेंद्र को…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में कई भारतीय मूल के नेता भी किस्मत आजमा रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं विवेक रामास्वामी। विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से मजबूत उम्मीदवार के तौर पर उभर रहे हैं। हालांकि अभी वह प्रमुख प्रतिद्वंदी और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद से सबसे तगड़े उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से बहुत पीछे हैं लेकिन हाल के समय में उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। वॉक इंक’, न्यूयॉर्क टाइम्स की लिस्ट की बेस्ट सेलिंग किताबों में अरबपति बायोटेक उद्यमी विवेक रामास्वामी अपने राष्ट्रपति पद के कैंपेन पर भारी…

Read More

भोपाल।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी नेताओं का बीजेपी से पलायन जारी है. शुक्रवार को नीमच के वरिष्ठ नेता और सिंधिया के करीबी समंदर पटेल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. पिछले 2 महीने में मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से सिंधिया के 7 करीबी नेताओं ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है।सिंधिया के जिन समर्थकों ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है, उनमें अधिकांश ग्वालियर-चंबल संभाग के हैं. ग्वालियर-चंबल संभाग सिंधिया राजघराने का राजनीतिक गढ़ माना जाता रहा है. सिंधिया के सभी करीबियों को सीधे कमलनाथ ने कांग्रेस में शामिल कराया है।चुनावी साल में सिंधिया समर्थकों के बीजेपी…

Read More

सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ को सिनेमाघरों में बेहतरीन ओपनिंग मिली है। मॉर्निंग शोज में थ‍िएटर्स में 45% सीटों पर दर्शक नजर आ रहे हैं। फिल्‍म पहले ही एडवांस बुुकिंग से 17.60 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। ऐसे में यह सनी देओल की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित होने वाली है।साल 2023 में शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद ‘गदर 2’ को अब तक की सबसे तगड़ी एडवांस बुकिंग हुई है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में गुरुवार रात तक सनी देओल की फिल्‍म के 7,22,821 टिकटों की बिक्री हुई है। इस तरह रिलीज से…

Read More

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री पर हमला करने और मंत्रियों को परेशान करने के आरोप में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को आज सदन से निलंबित कर दिया गया. यह पहली बार था जब लोकसभा में कांग्रेस के नेता को निलंबन का आदेश मिला है. यह मामला विशेषाधिकार समिति को भेजा जाएगा.लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को गुरुवार को लोकसभा से सस्पेंड कर दिया गया. उन पर लोकसभा में मिसकंडक्ट का आरोप लगा है. अधीर रंजन चौधरी का मामला प्रिविलेज कमेटी को सौंपा गया है. जब तक कमेटी की रिपोर्ट नहीं आती है तब तक उनको लोकसभा…

Read More

जबलपुर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने आदिवासी कल्याण एवं जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त पर एक शिक्षक को परेशान करने के लिए 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही हाई कोर्ट ने राज्य के मुख्य सचिव से लोकायुक्त अधिकारी राहुल आर्य के आचरण की जांच करने के निर्देश दिए हैं। हाई कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अधिकारी पर दो महीने के भीतर निर्णय लिया जाना चाहिए और तीन महीने के भीतर कोर्ट को लिए इसकी जानकारी दी जानी चाहिए।उच्च न्यायालय ने उस शिक्षक के उत्पीड़न पर आश्चर्य व्यक्त किया, जिसने जबलपुर आदिवासी कल्याण के…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान अधीर रंजन चौधरी और अमित शाह में गहमागहमी हो गई। कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने मणिपुर हिंसा पर कहा- जहां राजा अंधा, वहां द्रौपदी का चीरहरण होता है। इस पर शाह ने आपत्ति जताई। उन्होंने स्पीकर से कहा- PM के लिए ऐसे बयान देना गलत है। इन्हें कंट्रोल किया जाए।इस दौरान विपक्ष ने वॉकआउट किया, हालांकि कुछ मिनट बाद ही वह सदन में वापस आ गए। इस पर सिंधिया ने तंज किया- लो ये वापस आ गए। आपका स्वागत है। देश की जनता ने इन्हें बाहर का दरवाजा दिखा दिया…

Read More

नई दिल्ली। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को लेकर उन पर हमला किया. अपने भाषण के दौरान उन्होंने पुराने दोस्त राहुल गांधी और गौरव गोगोई को भी निशाने पर लिया।नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राहुल गांधी के बुधवार (9 अगस्त) को दिए गए बयान का जिक्र किया. उन्होंने कहा, ”कोशिश रहती है कि व्यक्तिगत हमले नहीं हो. जब राहुल गांधी ने सदन में कहा कि प्रधानमंत्री के लिए मणिपुर हिंदुस्तान का हिस्सा नहीं है.”सिंधिया ने आगे कहा, ”मैं…

Read More

भोपाल। राज्य शासन ने आज एक आदेश जारी कर राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी डॉ कैलाश बुंदेला को जनसंपर्क विभाग के उपसचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।बुंदेला वर्तमान में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के उप सचिव हैं। उन्हें अब जनसंपर्क विभाग के उप सचिव का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गयाहै।प्राप्त जानकारी के अनुसार विभाग के अपर सचिव और जनसंपर्क विभाग के अपर संचालक डॉ एच एस चौधरी की सेवाएं सामान्य प्रशासन विभाग से जनसंपर्क विभाग को वापस सौंप दी गई है।

Read More