रीवा। मऊगंज जिले में ट्रक की टक्कर से तीर्थ यात्रियों से भरी बस पलट गई। सोमवार सुबह 5 से 6 बजे के बीच हुए इस हादसे में महिला समेत दो की मौत हो गई। 30 से ज्यादा यात्री घायल हैं। घटना शाहपुर थाना इलाके के खटखरी के पास हुई। बस से तीर्थ यात्री शहडोल जिले के ब्यौहारी से बनारस जा रहे थे।शाहपुर थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया कि खटकरी के पास बस का टायर पंक्चर हो गया था। रोड किनारे टायर बदला जा रहा था, तभी पीछे से ट्रक ड्राइवर ने बस में टक्कर मार दी। बस पलटने से…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। दो रिटायर्ड IAS अफसर, एक रिटायर्ड जज, एक पूर्व SDOP और कांग्रेस पार्टी के 2 पूर्व MLA प्रत्याशी समेत कांग्रेस और जयस के 1200 से ज्यादा कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो गए। भोपाल स्थित बीजेपी कार्यालय में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।इस दौरान शिवराज सिंह ने कहा कि आप सब भाजपा के परिवार में सदस्य बने हैं। भाजपा एक परिवार है। उन्होंने आगे कहा, मध्य प्रदेश को आगे ले जाना है, बेटा बेटियों के भविष्य को अगर आगे ले जाना है तो बीजेपी के अलावा कोई विकल्प नहीं…
ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम (Gwalior Nagar Nigam) की पुरानी तिजोरियां खुली तो उसमें मिले बेशकीमती खजाना देखकर अधिकारी और कर्मचारी सभी हैरान रह गए. दरअसल निगम की पुरानी तिजोरियों से सिंधिया स्टेट टाइम का खजाना निकला है. जिसमें रत्न, हार, बांसुरी सहित जेवरात निकले हैं।.बता दें कि लॉकर से निकलीं बेशकीमती सामग्री का अब नगर निगम जौहरी से परीक्षण करवाएगा. ग्वालियर में नगर निगम महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार, सभापति मनोज तोमर, नेता प्रतिपक्ष हरिपाल और निगम के अपर आयुक्त आर के श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी में दोनों लॉकर खोले गए. जिसकी वीडियो और फोटोग्राफी भी करवाई गई है. ये दोनों…
भोपाल। मध्य प्रदेश का 53वां जिला रीवा जिले का मऊगंज होगा। मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी तहसील को मिलाकर यह जिला बनाया गया है।पहले सोनिया मीना को मऊगंज का नया कलेक्टर बनाया गया, लेकिन रात को मुख्य सचिव के हस्ताक्षर से दूसरा आदेश जारी हुआ, इसमें पहले आदेश को निरस्त करते हुए अजय श्रीवास्तव को मऊगंज ओए नया कलेक्टर नियुक्त किया गया। वीरेंद्र जैन को मऊगंज का एसपी बनाया गया है। राजस्व विभाग ने रविवार को जिला गठन का आदेश जारी कर दिया। इसका मुख्यालय मऊगंज रहेेगा। कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों की नियुक्ति इसी सप्ताह होगी। विधायक प्रदीप पटेल की पहल पर…
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजनैतिक दलों में उठापटक और दलबदल का दौर तेजी से चल रहा है। नेताओं के साथ अब अफसर भी राजनीति में आने के लिए आतुर हैं। सरकारी नौकरी से रिटायर होते ही अफसर अपने फ्यूचर के हिसाब से दलों का चयन कर रहे हैं। चुनाव में ब्यूरोक्रेसी के अनुभवों का फायदा लेने के लिए बीजेपी ने रिटायर्ड आईएएस अफसरों को शामिल करने की तैयारी की है।आज शाम सात बजे रिटायर्ड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सीएम शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में रिटायर्ड आईएएस कवीन्द्र कियावत, वेदप्रकाश शर्मा, रघुवीर श्रीवास्तव और रविन्द्र मिश्रा बीजेपी…
वाराणसी। 12अगस्त को फिर से कानून की धज्जियां उड़ाते हुए संत विनोबा भावे की प्रेरणा से स्थापित साधना केंद्र-सर्व सेवा संघ परिसर, राजघाट, वाराणसी को स्थानीय प्रशासन तथा रेलवे की जुगलबंदी से ध्वस्त किया जा रहा है। यह सोचना नादानी होगी कि वाराणसी से सांसद एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सहमति के बिना ऐसा हो रहा है। स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के इशारे पर ही यह विध्वंस रचा जा रहा है।यह घटना भारत के इतिहास की एक शर्मनाक घटना के रूप में याद की जाएगी। जहां गांधी, विनोबा, जयप्रकाश, दादा धर्माधिकारी, नारायण देसाई, जे सी कुमारप्पा, धीरेंद्र मजूमदार,…
भोपाल। पूर्व विधायक दंपती अभय मिश्रा और नीलम मिश्रा ने कांग्रेस छोड़कर BJP में क्यों वापसी की? इसका जवाब अभय मिश्रा की ओर से कमलनाथ को दिए गए लेटर में है। यह लेटर उन्होंने कांग्रेस छोड़ने से 3 दिन पहले 8 अगस्त को कमलनाथ से मुलाकात करते हुए सौंपा था।2008 में अभय और उनकी पत्नी 2013 में रीवा की सेमरिया सीट से BJP विधायक रह चुकी हैं। 2018 का चुनाव अभय मिश्रा ने अपनी परंपरागत सीट सेमरिया छोड़कर कांग्रेस के टिकट पर रीवा से लड़ा। BJP के राजेंद्र शुक्ल से 18089 वोट से हार का सामना करना पड़ा। राजेंद्र को…
वॉशिंगटन। अमेरिका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में कई भारतीय मूल के नेता भी किस्मत आजमा रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं विवेक रामास्वामी। विवेक रामास्वामी रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से मजबूत उम्मीदवार के तौर पर उभर रहे हैं। हालांकि अभी वह प्रमुख प्रतिद्वंदी और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद से सबसे तगड़े उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप से बहुत पीछे हैं लेकिन हाल के समय में उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। वॉक इंक’, न्यूयॉर्क टाइम्स की लिस्ट की बेस्ट सेलिंग किताबों में अरबपति बायोटेक उद्यमी विवेक रामास्वामी अपने राष्ट्रपति पद के कैंपेन पर भारी…
भोपाल।केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी नेताओं का बीजेपी से पलायन जारी है. शुक्रवार को नीमच के वरिष्ठ नेता और सिंधिया के करीबी समंदर पटेल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया. पिछले 2 महीने में मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से सिंधिया के 7 करीबी नेताओं ने बीजेपी का साथ छोड़ दिया है।सिंधिया के जिन समर्थकों ने बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है, उनमें अधिकांश ग्वालियर-चंबल संभाग के हैं. ग्वालियर-चंबल संभाग सिंधिया राजघराने का राजनीतिक गढ़ माना जाता रहा है. सिंधिया के सभी करीबियों को सीधे कमलनाथ ने कांग्रेस में शामिल कराया है।चुनावी साल में सिंधिया समर्थकों के बीजेपी…
सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ को सिनेमाघरों में बेहतरीन ओपनिंग मिली है। मॉर्निंग शोज में थिएटर्स में 45% सीटों पर दर्शक नजर आ रहे हैं। फिल्म पहले ही एडवांस बुुकिंग से 17.60 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। ऐसे में यह सनी देओल की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित होने वाली है।साल 2023 में शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद ‘गदर 2’ को अब तक की सबसे तगड़ी एडवांस बुकिंग हुई है। sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में गुरुवार रात तक सनी देओल की फिल्म के 7,22,821 टिकटों की बिक्री हुई है। इस तरह रिलीज से…
