नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार ( 14 अगस्त) को सब्जी विक्रेता रामेश्वर से मुलाकात की और उनके साथ अपने घर पर खाना भी खाया. मुलाकात की एक तस्वीर कांग्रेस ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट से शेयर की है. इससे पहले रामेश्वर ने एक वीडियो में राहुल गांधी से मुलाकात की इच्छा जाहिर की थी. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।रामेश्वर ने राहुल गांधी से मिलकर खुशी जाहिर की है. वहीं, रामेश्वर से मिलने के बाद कांग्रेस नेता ने कहा है कि रामेश्वर जी जिंदादिल इंसान हैं, वह विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हैं.…
Author: Sanjay Saxena
नई दिल्ली। जुलाई में फुटकर महंगाई बढ़कर 7.44% पर आ गई है। महंगाई का यह 15 महीने का उच्चतम स्तर है। इससे पहले अप्रैल 2022 में महंगाई 7.79% रही थी। खाने-पीने का सामान खासकर सब्जियां महंगी होने के कारण महंगाई बढ़ी है। जून में फुटकर महंगाई 4.81% रही थी। वहीं मई में यह 25 महीने के निचले स्तर 4.25% पर आ गई थी।कंज्यूमर फूड प्राइस इंडेक्स (CFPI) जुलाई में बढ़कर 11.51% हो गया है। जून में यह 4.49% था जबकि मई में 2.96% था। ये इंडेक्स खाने-पीने के सामान के दामों में बढ़ोतरी और उनमें कमी को दिखाता है। CPI…
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने चीफ जस्टिस को गलत तरीके से पेश करने वाले सोशल मीडिया पोस्ट को फर्जी करार दिया है। इसमें एक फाइल तस्वीर का इस्तेमाल करते हुए CJI डीवाई चंद्रचूड़ का फर्जी बयान लिखा था। साथ ही लोगों से अधिकारियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने की अपील की गई थी। एससी की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया कि प्रधान न्यायाधीश ने ऐसा कोई पोस्ट जारी नहीं किया है, ना ही उन्होंने इस तरह के किसी पोस्ट को मंजूरी दी है।प्रेस नोट में कहा गया, ‘सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान में आया कि सोशल मीडिया पर (लोगों…
भोपाल। पुलिस मुख्यालय ने सहायक पुलिस महानिरीक्षक स्तर के पंद्रह अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। राजेश भदोरिया को भोपाल एसटीएफ में पदस्थ किया गया है।
भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन किए और वे भगवान महाकाल की पालकी में भी शामिल हुए। कमलनाथ ने भगवान महाकाल के दरबार में अर्जी लगाते हुए भगवान से प्रार्थना की कि मध्य प्रदेश को 50 % कमीशन वाले राज्य से मुक्ति दिलाएं।चिट्ठी का मजमून…जय महाकाल,भगवान श्री महाकाल के चरणों में इस अकिंचन का दंडवत प्रणाम।हे अविनाशी,मैं मध्य प्रदेश की समस्त दुखियारी प्रजा की ओर से आपसे अरज करता हूं कि मेरा मध्य प्रदेश भ्रष्टाचार के दलदल में डूबता जा रहा है। भ्रष्टाचार की जननी पार्टी (BJP) के 50% के कमीशन राज ने घोटालों में…
भोपाल। 2013 बैच की यंग आईएएस अधिकारी सोनिया मीना की चर्चा एक बार फिर से है। रविवार की शाम शिवराज सरकार ने उन्हें मऊगंज का कलेक्टर नियुक्त किया था। चार घंटे बाद ही सरकार का मन बदल गया और रात सवा दस बजे एक नया आदेश आ गया। सोनिय मीना की जगह 2013 बैच के ही आईएएस अफसर अजय श्रीवास्तव वहां के कलेक्टर होंगे। अजय श्रीवास्तव अभी आदिवासी विकास में अपर आयुक्त हैं। वहीं, सोनिया भी इसी विभाग में आदिमजाति क्षेत्रीय विकास योजना की संचालक हैं। सरकार के नए आदेश के बाद वह अपने पूर्व के पद पर बनी रहेंगी।बताया…
नई दिल्ली। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल-2023 अब कानून बन चुका है। ये बिल हाल ही में संसद के मॉनसून सत्र में पारित हुआ था। इस बिल को लेकर कई सांसदों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चिंता जताई है। कहा जा रहा है कि ये एक्ट सूचना के अधिकार (RTI) के लिए ताबूत की आखिरी कील साबित हो सकता है। जब यह 2005 में लागू हुआ, तो इसे एक ‘सनशाइन कानून’ के रूप में सराहा गया, जो सरकारी सिस्टम को और पारदर्शी और जवाबदेह बनाएगा। लेकिन डेटा कानून से पहले भी, आरटीआई में कई नियमों को हटाना…
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक बेहद नजदीक है। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर ‘कमल खिलाने’ के लिए पूरा जोर लगा रही है। भाजपा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चेहरे को आगे रखकर चुनाव लड़ रहा है। इस बीच वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने भी हल्के-फुल्के अंदाज में यह जरूर जता दिया है कि वह भी प्रदेश में कमान संभालने की चाहत रखते हैं। मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर विजयवर्गीय अपनी हंसी नहीं रोक पाए और इस बात का जिक्र करने वाले के मुंह में घी-शक्कर’ कहकर इरादे साफ कर दिए।मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के आलोट…
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश से तबाही का दौर जारी है। राज्य जगह-जगह बादल फटने व भूस्खलन से 23 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लापता है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, आपदा के कारण राज्य में 752 सड़कें बंद हैं।राज्य में 751 सड़कें बंदराज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, राज्य में 751 सड़कें बंद हैं। इसके अतिरिक्त 4697 बिजली ट्रांसफार्मर व 902 जलापूर्ति योजनाएं बंद हो गई हैं।समरहिल में छह शव मलबे से निकालेहिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में बड़ा हादसा हुआ है। यहां भारी बारिश के चलते…
भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग में स्थानांतरण और पदोन्नति के लिए बनाए गए नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। नियमानुसार स्थानांतरण की प्रक्रिया आनलाइन होनी है, लेकिन आफलाइन आदेश जारी किए जा रहे हैं। आठ अगस्त को आफलाइन आदेश जारी कर सात दिन में कार्यभार ग्रहण करने के लिए कहा गया। वहीं विवादों में घिर चुकी प्रभार के मामले में वरिष्ठता की प्रक्रिया में कनिष्ठ व वरिष्ठों का भी ध्यान नहीं रखा गया है।इस मामले में शिक्षक संगठन पूरी प्रक्रिया को फिर से करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग में वरिष्ठ पदों पर प्रभार देने…
