भोपाल। मध्यप्रदेश में गणवेश घोटाला होने का मामला सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उमरिया जिले सहित पूरे प्रदेश में करोडों रुपये कीमत की वितरित होने वाली गणवेश की उच्च गुणवत्ता से समझौता किए जाने का आरोप।लगाया है। गणवेश नाप के हिसाब से न देकर छोटी गणवेश देकर भ्रष्टाचार करने वाले वेंडरों, ठेकेदारों, दलालों और अधिकारियों के गठजोड़ की राज्य स्तर से जांच कराए जाने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को पत्र लिखा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखा कि जांच उपरांत दोषी पाये जाने पर एट्रोसिटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए।
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची आते ही चंबल से बगावत शुरू हो गई है। भाजपा के प्रदेश मंत्री सबलगढ़ के रणवीर रावत दावेदारी कर रहे थे, लेकिन उनकी जगह पार्टी ने सरला रावत को टिकट दे दिया। इस पर रणवीर रावत के बेटे आदित्य रावत ने सोशल मीडिया पर बगावती तेवर दिखाए हैं। आदित्य ने ट्वीट कर लिखा कि 20 साल पार्टी के लिए दिन रात एक कर दिया, इसके बाद भी हम में योग्यता नहीं दिखी। बेटे का सोशल मीडिया पर छलका दर्दपिता का टिकट कट जाने का गहरा धक्का रणवीर रावत के…
भोपाल। राज्य शासन ने ढाई दर्जन वाणिज्य कर अधिकारियों को उच्च पद का प्रभार देते हुए उन्हें सहायक वाणिज्य कर आयुक्त बनाया है। आदेश में कहा गया है कि इसे पदोन्नति न माना जाए।
भोपाल। कमलनाथ जी आपने खुद को 2023 को मॉडल बताया है, आप 2023 के मॉडल तो नहीं, आप 1984 के सिक्ख दंगों के मॉडल जरुर हैं, आप देश की ख़ुफ़िया जानकारी लीक करने के गद्दारी के मॉडल जरूर हैं, आप देश के अंदर चीन के साथ दलाली करने के मॉडल जरूर हैं। 15 महीने प्रदेश में रही आपकी सरकार दिग्विजय सिंह के इशारों पर चल रही थी, जिसमें आप करप्शननाथ बनें और भाजपा सरकार की जनहितैषी सारी योजनाएं बंद की, आप गरीबों के हक और अधिकार छीनने के मॉडल बने। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद…
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के समक्ष जावद के समन्दर सिंह पटेल ने भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। कमलनाथ ने श्री पटेल का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर कांग्रेस पार्टी मंे स्वागत किया। श्री पटेल जावद से लगभग 800 वाहनों में अपने समर्थकों के साथ भोपाल प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। समंदर पटेल सिंधिया समर्थक माने जाते हैं।श्री कमलनाथ ने श्री पटेल के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर कहा कि ये कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, रीति-नीति, सिद्धांतों और अपनी पार्टी मंे अपनी निष्ठा…
भोपाल। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर बीजेपी ने परंपरा तोड़ दी है. आम तौर पर बीजेपी आखिरी तक अपने प्रत्याशियों की सीटों का ऐलान करती रही है. बीजेपी सबसे पहले प्रत्याशियों की घोषणा ही नहीं की है बल्कि जातिगत समीकरणों को भी साधने की पूरी कोशिश की है. हिंदुत्व के रथ पर सवार बीजेपी आरक्षित सीटों पर टिकट देकर प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार का पूरा मौका दे दिया है।खास बात ये है कि इन सीटों पर साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा…
जबलपुर। मध्य प्रदेश के चर्चित आईएएस अफसरों में से एक शीलेन्द्र सिंह के साथ ही तत्कालीन जिला पंचायत सीईओ अमर बहादुर को जबलपुर हाईकोर्ट की मुख्य पीठ ने अवमानना के मामले में सजा सुनाई है। दोनो अधिकारियों को सात सात दिन की जेल और बीस बीस हजार के जुर्माने की सजा सुनाई गई है।शीलेंद्र सिंह आईएएस, उन दिनों मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के कलेक्टर थे। छतरपुर स्वच्छता मिशन के तहत रचना द्विवेदी जिला समन्वयक को छतरपुर से बड़ामलहरा स्थानांतरित कर दिया गया था। संविदा नियुक्ति में स्थानांतरण करने का कोई प्रावधान नहीं है। उसके बावजजूद भी याचिका कर्ता को बड़ामलहरा…
खंडवा। खंडवा में गुरुवार-शुक्रवार की रात ट्रक और कार की आमने – सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार पांच युवकों की मौत हो गई। हादसा पुनासा क्षेत्र के दौलतपुरा फाटे के पास हुआ। आर्टिका कार बुरी तरह पिचक गई। शव क्षत-विक्षत हो गए। पुलिस ने शवों को निकालकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।कार सवार युवक खंडवा के पुनासा से घर लौट रहे थे। पुनासा से 5 किलोमीटर दूर मोड़ पर कार सामने से आ रहे ट्रक में जा घुसी। कार में सवार भारत (40) निवासी ग्राम कांकरिया, मनीष निवासी ग्राम दोगावां, पुखराज नामदेव निवासी दोगावां, आदित्य शर्मा (25) निवासी…
उज्जैन। उज्जैन में एक व्यक्ति ने पूरे गांव को गदर-2 दिखाने के लिए सिनेमा हॉल बुक कर लिया। इसमें 60 हजार से अधिक का खर्च आया। गांव से 20 ट्रैक्टर, कार, बाइक और गदर फिल्म के गानों पर नाचते हुए 280 लोग सिनेमा हॉल पहुंचे। जब हॉल भर गया तो बचे हुए लोग 27 किलोमीटर दूसरे सिनेमा हॉल चले गए।उज्जैन के घट्टिया क्षेत्र के गांव बकानिया में रहने वाले धर्मेंद्र जाट ने उज्जैन का सिनेमा हॉल बुक किया था। धर्मेंद्र ने बताया कि ऐसा उन्होंने पिता की याद में किया। उनके पिता लक्ष्मीनारायण सनी देओल के बड़े फैन थे। पिता…
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में सरकार की घोटाला-शीट। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार विश्व की सबसे अधिक घोटाले करने वाली सरकार है। शिवराज जी ने अपने 18 साल के कार्यकाल में घोटाले पर घोटाले कर भ्रष्टाचार का कीर्तिमान रच दिया है। शिवराज सरकार के काले कारनामों का काला चि_ा बहुत लंबा है, जिनमें से कुछ महत्वपूर्ण महाघोटालों को शामिल कर कांग्रेस पार्टी ने शिवराज सरकार के 18 साल के कार्यकाल की घोटाला-शीट तैयार की है। इससे मध्य प्रदेश की जनता को 50 प्रतिशत कमीशनराज…
