Author: Sanjay Saxena

बीएससी बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

भोपाल। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में ये सवाल गूंज रहा है कि क्या मध्यप्रदेश के चुनावों में सनातन मुद्दा बनेगा? वह भी ऐसी हालत में जब मध्यप्रदेश कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा खुद हिंदू हितों की बात करता हो. जी हां आज की तारीख में कमलनाथ कांग्रेस पार्टी में सॉफ्ट हिंदुत्व के सबसे बड़े पैरोकारों में से एक हैं.l। सीएम शिवराज ने कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा है कि ये आए तो चूड़ी बिंदी भी नही लगा पाएंगे। इस पर जब सीहोर उमा भारती से सवाल किया गया तो उमा ने दो टूक जवाब दिया कि में कोई…

Read More

नई दिल्ली। पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में आज पुरानी संसद का विदाई समारोह आयोजित किया गया। यहां सभी का ग्रुप फोटो खींचा गया। संसद के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसदों और देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, आज नए संसद भवन में हम सब मिलकर नए भविष्य का श्री गणेश करने जा रहे हैं। आज हम यहां विकसित भारत का संकल्प दोहराना, फिर एक बार संकल्प बद्ध होना और उसका परिपूर्ण करने के लिए जी जान से जुटने के इरादे से नए भवन की तरफ प्रस्थान कर रहे हैं। उन्होंने…

Read More

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार के वित्त विभाग पर भाजपा का चुनावी एजेंडा पूरा करने के लिए आंकड़ों में हेरफेर करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वित्त विभाग ने 137 योजनाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। बाकी महत्वपूर्ण योजनाओं में भी बजट को अघोषित तौर पर रोककर भाजपा के चुनावी एजेंडे में सरकार का पैसा डायवर्ट किया जा रहा है।दिग्विजय ने मंगलवार को ट्वीट किया..मध्य प्रदेश सरकार के वित्त विभाग के अधिकारियों को प्रदेश के आर्थिक हालात को देखते हुए सचेत रहने की आवश्यकता है। भाजपा के चुनावी एजेंडा को…

Read More

भोपाल। राज्य शासन ने आज चार वरिष्ठ अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विजय कटारिया अब एडीजी प्रशासन होंगे और संजय कुमार अग्रवाल को उपयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल पुलिस पदस्थ किया गया है।

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 124ए के तहत निर्धारित देशद्रोह कानून की वैधता को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं को कम से कम पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ के पास भेजने का फैसला किया है। इस फैसले ने एक बार फिर इस विवादास्पद औपनिवेशिक कानून को चर्चा में ला दिया है। प्रधान न्यायाधीश (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने स्पष्ट किया कि पिछले छह दशकों में संवैधानिक सिद्धांतों और कानून के विकास के साथ-साथ यह आवश्यक है कि धारा 124ए को हरी झंडी देने वाले सुप्रीम कोर्ट के 1962…

Read More

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर जिला मुख्यालय पर आज भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा का आगमन हुआ. इस दौरान शहर में रोड-शो और जनसभा का आयोजन भी किया गया. जन आशीर्वाद यात्रा में दो-दो केन्द्रीय मंत्री शामिल हुए, जिनमें कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हुए, लेकिन विडम्बना यह रही कि दो-दो केंद्रीय मंत्रियों के आगमन के बाद भी सीहोर भाजपा जनता को एकत्रित नहीं कर सकी. आमसभा के दौरान ज्यादातर कुर्सियां खाली ही नजर आईं।उज्जैन संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ 4 सितंबर को नीचम से हुआ.…

Read More

भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी से लगातार बगावत की खबरें सामने आ रही हैं. बीजेपी लाख दावे कर रही है कि उनकी पार्टी में सब कुछ ठीक है, लेकिन उसी किसी अन्य नेता की बगावत की खबरें सामने आ जाती है. अब बीजेपी की पूर्व विधायक ममता मीना ने पार्टी से इस्तीफे का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही वे आम आदमी पार्टी का दामन थामने की तैयारी कर रही हैं।आप की सदस्यता लेंगीममता मीना की नाराजगी का कारण चाचौड़ा विधानसभा सीट का टिकिट है. जिसे पार्टी ने प्रियंका मीना की झोली में डाल दिया है.…

Read More

भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा सेवा के अधिकारी रहे और वर्तमान में मध्य प्रदेश  वाणिज्यिक कर अपील बोर्ड के चेयरमैन जयदीप गोविंद का आज भोपाल के सेज अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया।  वे पिछले कुछ माह से  अस्वस्थ चल रहे थे। श्री  जयदीप गोविंद 2013 और 2014 के क्रमशः विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन में मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे।    विन्रम ,सरल और परिश्रमी अधिकारी के रूप में उन्हें जाना जाता रहा है।

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के दोनों राजनीतिक दलों में आरोप प्रत्यारोप से सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है। भाजपा ने कांग्रेस के चलो, चलो .. थीम सॉन्ग को पाकिस्तान की पीटीआई पार्टी के थीम सॉन्ग से चुराने के आरोप पर कांग्रेस ने भी पलटवार किया है। कांग्रेस ने राजस्थान में भाजपा का चलो चलो गाना शेयर कर गहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टैग किया है।  एमपी बीजेपी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर पाकिस्तान प्रेम और थीम सॉन्ग चुराने का आरोप लगाया और लिखा, ”कांग्रेस का पाकिस्तान प्रेम फिर आया सामने. मध्य प्रदेश चुनाव में अपने प्रचार…

Read More

भोपाल। मध्य प्रदेश में मनरेगा के इंजीनियरों पर सवाल खड़ा हुआ है। श्योपुर जिले में मनरेगा के काम एक प्रायवेट इंजीनियर द्वारा किए जा रहे थे और कलेक्टर संजय कुमार को जब सूचना मिली तो उन्होंने दबिश दिलाई। वहां कई पंचायतों के मनरेगा के काम की फाइलें मिलीं तो यह खुलासा हुआ।श्योपुर जिले में कलेक्टर संजय कुमार ने ग्राम पंचायतों के काम प्रायवेट इंजीनियरों द्वारा किए जाने की सूचना पर एक प्रायवेट इंजीनियर द्वारकाप्रसाद द्विवेदी के यहां दबिश दी। वहां कई ग्राम पंचायतों के सरकारी कागजात मिले। निजी इंजीनियर के यहां से आधा सैकड़ा पंचायतों का रिकॉर्ड जप्त कलेक्टर ने…

Read More