भोपाल। विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस ने जातीय और स्थानीय समीकरणों को साधने के क्रम में अब पूर्व मंत्री और पार्टी के युवा नेता जीतू पटवारी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति का सह-अध्यक्ष बनाया है। वे पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया के साथ पार्टी के चुनाव अभियान को गति देने का काम करेंगे। पार्टी ने उन्हें मालवांचल में जन आक्रोश यात्रा निकालने की जिम्मेदारी भी दी है। वे 34 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति के पहले से सदस्य हैं।पटवारी की गिनती कांग्रेस के तेजतर्रार नेताओं में होती है। युवा कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष…
Author: Sanjay Saxena
छिंदवाड़ा। पांढुर्णा में शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण हुआ। कार्यक्रम में शिवसेना (उद्धव गुट) नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे और कांग्रेस के मध्यप्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ शामिल रहे। अनावरण के बाद MPL ग्राउंड में जनसभा में आदित्य ठाकरे ने कहा, ‘कमलनाथ से मैं यही पूछने आया हूं कि शपथग्रहण समारोह का समय और तारीख कौन सी है, मुझे आपको वापस CM की कुर्सी पर देखना है। मध्यप्रदेश और यहां की जनता के लिए वहां मुझे आपको देखना है।’ उन्होंने मंच से गैस, पेट्रोल और डीजल के दाम जनता से पूछे।यह पहली बार है, जब…
सागर। मध्यप्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री और भाजपा के कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. कुछ दिन पहले ही उनके विधानसभा क्षेत्र खुरई में एक दलित युवक की हत्या और दलित महिला को नग्न घुमाने के मंत्री पर आरोप लगे थे कि उनके संरक्षण में उनके खास लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. ये मामला शांत नहीं हुई कि एक और मामला सामने आ गया है।दरअसल अबकी बार उनके किसी समर्थंक या साथी पर नहीं बल्कि परिवार के सदस्यों पर आपराधिक मामला दर्ज हुआ है. मंत्री के भतीजे, पौत्र सहित चार अन्य…
भोपाल। भोपाल में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार तक 4 नए मरीज मिलने के साथ मरीजों का आंकड़ा बढक़र 270 के पार हो गया है। हमीदिया अस्पताल के शिशु रोग विभाग में भर्ती रहे नजीराबाद के 10 साल के कृष्णपाल की बुखार से 12 सितंबर को मौत हो गई थी। बच्चे के पिता का कहना है कि बेटे की मौत डेंगू से हुई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इसे मानने को तैयार नहीं है। दूसरी तरफ निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा कि अधिकारियों को नियमित रूप से फॉगिंग करने के निर्देश दिए जाएंगे।सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी…
भोपाल। रेल लाइन और सड़क दुर्घटनाओं में वन्य प्राणियों की लगातार मोटो के बावजूद वन विभाग के पास 10 सालो से वाइल्ड लाइफ क्लीयरेंस की शर्तो के क्रियान्वयन का कोई रिकॉर्ड नहीं है, जिसके कारण भारत सरकार को जानकारी भेजने में वन विभाग असफल साबित हो रहा है। इस संबध में जब एक्टिविस्ट अजय दुबे ने RTI लगाई तो विभाग ने ये स्वीकार कर मध्यप्रदेश के समस्त टाइगर रिजर्व अभ्यारण और कई डीएफओ को नोटिस भेज कर जानकारी मांगी है । अजय दुबे ने कहा कि भारत में सर्वाधिक वन क्षेत्र और टाइगर स्टेट,लेपर्ड स्टेट, चीता स्टेट का दर्जा रखने वाले मध्यप्रदेश…
भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस ने मंगलवार से जन आक्रोश यात्रा का आगाज कर दिया है। प्रदेश के 7 अलग-अलग इलाकों से कांग्रेस के 7 सीनियर नेताओं ने इन यात्राओं की शुरुआत की। ये यात्राएं लगभग 11 हजार 400 किलोमीटर से ज्यादा का सफर तय कर प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी।जन आक्रोश यात्रा के जरिए कांग्रेस नेता जनता के बीच प्रदेश सरकार के घपले-घोटाले रखेंगे। साथ ही कमलनाथ की सवा साल की सरकार के कामकाज और उनके 11 वजन भी जनता के सामने रखेंगे।मालवा – मंदसौर मालवा में मंदसौर से…
Mumbai। बैंकों के कंसोर्टियम से 3847.58 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में यूनिटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (Unity Infraprojects Ltd), उसके तत्कालीन सीएमडी किशोर कृष्णराव अवरसेकर और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद सीबीआई ने मुंबई में चार स्थानों पर तलाशी ली है. पीटीआई के अनुसार अधिकारियों ने 18 सितंबर इसकी जानकारी दी है।सीबीआई ने कंसोर्टियम के सदस्यों में से एक एसबीआई की शिकायत पर कार्रवाई की, जिसमें आरोप लगाया गया कि धोखाधड़ी मुंबई में कमर्शियल ब्रांच में हुई, जहां आरोपी व्यक्तियों ने फर्जी ट्रांजैक्शन करके, बुक्स ऑफ अकाउंट में हेराफेरी करके बैंक के फंड्स की हेराफेरी की.…
नई दिल्ली। Sedition Law (राजद्रोह कानून) को सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ जड़ से खत्म करने पर आमादा हैं। एक प्रोग्राम में उन्होंने बताया कि क्यों Sedition जैसे कानून समाज के लिए घातक हैं। उनका कहना था कि जब ये कानून बनाया गया तब अंग्रेजी हुकूमत हमारे ऊपर शासन करती थी। वो अपने हिसाब से कानून की परिभाषा को बदल देते थे, क्योंकि उनको आंदोलनकारियों पर शिकंजा कसना होता था। अब ये काम हमारी सरकार करती है।सीजेआई ने ये बात महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में कही। ये विवि औरंगाबाद में स्थित है। सीजेआई खुद इस विवि के चांसलर भी…
भोपाल। राजस्व विभाग और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव जल्द ही केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाएंगे। राज्य शासन की ओर से सहमति मिल गई है। उनका केन्द्र सरकार में एडिशनल सेक्रेट्री के लिए इंपेनलमेंट हो गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के मध्यप्रदेश कॉडर के 1998 बैच के अधिकारी निकुंज श्रीवास्तव सहित देशभर के सोलह अफसरों का एडिशनल सेक्रेट्री पद के लिए इंपेनलमेंट हुआ है। निकुंज श्रीवास्तव भोपाल कलेक्टर रह चुके हैं। इसके पहले वे नगरीय प्रशासन विभाग में आयुक्त के पद पर पदस्थ थे। मंत्री भूपेंद्र सिंह से तालमेल न बैठा पाने के कारण उन्हें नगरीय प्रशासन से…
आज से देश की संसद एक नए भवन में पहुंच गई है। पुराने संसद भवन की यादों के साथ नए भवन में नई शुरुआत करने की पहल हो रही है। संसद का विशेष सत्र इस मायने में ऐतिहासिक कहा जा सकता है कि केंद्र सरकार ने सबसे पहले इसमें महिला आरक्षण विधेयक लाने का फैसला किया और आज पेश भी पर दिया। इसके पास होने पर महिला सांसदों की संख्या 181हो जायेगी। सोमवार को सत्र शुरू होने पर कांग्रेस ने यह मांग उठाई थी कि सरकार इसी सत्र में महिला आरक्षण विधेयक लाकर संसद और विधानसभाओं में उनके लिए एक तिहाई…
