भोपाल/ लखनऊ। मध्य प्रदेश में सीटों के मुद्दे पर पैदा हुई कांग्रेस और सपा के बीच रार खत्म होने के आसार बन रहे हैं। दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व के आपस में बातचीत के बाद इसके स्पष्ट संकेत मिले हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी रविवार को मध्य प्रदेश के अपने पार्टी पदाधिकारियों के साथ सीटवार तैयारियों का जायजा लिया। माना जा रहा है कि कांग्रेस और सपा के मिलकर चुनाव लड़ने के बाबत आधिकारिक घोषणा अगले एक-दो दिन में हो सकती है।मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर काफी समय से वार्ता चल रही…
Author: Sanjay Saxena
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में ग्वालियर दौरे पर आए थे। ये दौरा राजनीतिक नही था, अकादमिक था। लेकिन मोदी ने इशारों ही इशारों में मध्य प्रदेश की आगामी राजनीति का नक्शा जरूर खींच दिया। राजनीतिक गलियारों में तो यहां तक कहा जा रहा है कि यदि विधानसभा में बीजेपी को बहुमत मिला तो सिंधिया मुख्यमंत्री हो सकते हैं।पहले एक नजर मोदी के भाषण पर डालते हैं। अपनी उपलब्धियों के अलावा मोदी ने सिंधिया घराने की तरीफ में खूब कशीदे गढ़े। उन्होंने कहा…महाराजा माधो राव सिंधिया प्रथम की सोच तात्कालिक लाभ की नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य…
भोपाल। लोकतंत्र जिंदाबाद..। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कांग्रेस ने 229 और भाजपा ने 228 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। प्रदेश की पांच ऐसी सीटें हैं, जहां सबसे रोचक मुकाबले होने जा रहे हैं। किसी सीट पर भाई-भाई, किसी पर चाचा-भतीजा और जेठ- बहू तो किसी सीट पर समधी-समधन आमने-सामने हैं। इस पांचों सीटों में से 4 पर भाजपा का कब्जा है और 1 सीट पर कांग्रेस का। यहां कोई भी जीते विधायकी परिवार में ही रहेगी।नर्मदापुरम: शर्मा बंधु आमने-सामनेभाजपा ने 5 बार के विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा…
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने रामचरितमानस के एक दोहे का उदाहरण देते हुए भाजपा सरकार पर कटाक्ष किया है।रामचरित मानस में लक्ष्मण जी को समझाते हुए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने कहा-जासु राज प्रिय प्रजा दुखारी।सो नृपु अवसि नरक अधिकारी।।कमलनाथ ने कहा – शिवराज जी, समझदार को इशारा काफी होता है। मध्यप्रदेश में किसान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में जवान दुखी हैं, मध्यप्रदेश में बुजुर्ग दुखी हैं, मध्यप्रदेश में माताएं-बहनें दुखी हैं, मध्यप्रदेश में दलित और आदिवासी दुखी हैं।उनके दुख का कारण डबल स्पीड पर चलने वाली आपकी झूठ मशीन है। आपकी दिखावटी, बनावटी, सजावटी और मिलावटी सरकार ने भारत…
ग्वालियर। चंबल अंचल के भाजपा नेता व पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह ने अपने सभी पदों के साथ भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। वह स्वयं अपनी उम्मीदवारी न मिलने तथा पार्टी में उपेक्षित होने से काफ़ी समय से नाराज थे। उनके पुत्र राकेश रुस्तम सिंह ने तीन दिन पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था और बसपा ज्वाइन कर ली थी। वह बसपा से मुरैना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।रुस्तम सिंह भाजपा में गुर्जर नेता थे और आईजी के पद से रिटायरमेंट लेकर भाजपा में शामिल हुए थे। वे 2003 में मुरैना विधानसभा से विधायक चुने गए थे…
नीमच। भाजपा और कांग्रेस ने नीमच जिले में अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। ऐसे में दोनों ही दलों के असंतुष्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मनासा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता के आवास पर पूर्व मंत्री कैलाश चावला, पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह मालाहेड़ा और भाजपा के जिला महामंत्री राजेश लढा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। उन्होंने भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी अनिरुद्ध मारू को टिकट दिए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि आगामी 26 नवंबर को कुकड़ेश्वर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर…
भोपाल/ग्वालियर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट जारी होते ही बीजेपी नेताओं के बीच बवाल मच गया है. ग्वालियर में टिकट वितरण से नाराज नेता मुन्नालाल गोयल के समर्थकों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल का घेराव किया है. सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने यहां जोरदार प्रदर्शन किया. इन समर्थकों की महल के सुरक्षा गार्ड्स से भी भिड़ंत हुई. इस बीच महिलाओं ने महल के पहले चेक पॉइंट पर जबर्दस्ती अंदर घुसने की कोशिश की. महिला समर्थकों ने यहां मुख्य दरवाजे के सामने जमीन पर बैठकर धरना दिया. मुन्नालाल गोयल के समर्थकों ने न केवल…
भिंड | मध्य प्रदेश में शनिवार को BJP की आख़िरी लिस्ट सामने आने के बाद ही जहां टिकट फाइनल होने वाले प्रत्याशियों हमें खुशी की लहर हैं, वही जिन दावेदारों के टिकट कटे हैं वहाँ नाराजगी भी जमकर देखी जा रही है. एक बड़ा झटका भिंड विधानसभा में भी लगा है. जहां पिछले साल बसपा से विधायक बने हैं. संजीव सिंह कुशवाह अपनी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हो गए थे, लेकिन ऐसा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उनका ही टिकट काट दिया है. ऐसे में भिंड विधायक संजीव सिंह कुशवाह के समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी के…
अलीराजपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की 228 विधानसभा सीटों (228 assembly seats) के लिए BJP ने अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है. प्रत्याशियों के नाम सामने आते ही कहीं-कहीं बगावत के सुर उठने लगे हैं. इस बीच अब अलीराजपुर जिले (Alirajpur district) से BJP को बड़ा झटका लगा है. इस जिले की जोबट विधानसभा सीट (Jobat assembly seat) से टिकट ने मिलने पर माधव सिंह डाबर (Madhav Singh Dabur) ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला लिया है. माधव सिंह डाबर वर्तमान में राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष (कैबिनेट का दर्जा प्राप्त) हैं।अलीराजपुर जिले की जोबट विधानसभा…
भोपाल। बीजेपी में विरोध के स्वर लगातार तेज होते जा रहे हैं। टीकमगढ़ से बीजेपी ने वर्तमान विधायक केके श्रीवास्तव का टिकट काट दिया। इसे नाराज हो कर टीकमगढ़ विधायक के के श्रीवास्तव ने आज भाजपा से इस्तीफा दे दिया। केके श्रीवास्तव उमा भारती के करीबी माने जाते रहे हैं। बाद में उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान का दामन थाम लिया। पार्टी सूत्र बताते हैं कि उमा भारती के कारण ही उनका टिकट काटा गया है।
