नई दिल्ली भारत ने हाल ही में 97 LCA (लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) तेजस मार्क 1A फाइटर जेट्स की खरीद को मंजूरी दी है, जिसकी कीमत करीब 62,000 करोड़ रुपये है. यह डील मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. इससे भारतीय वायुसेना (IAF) का फाइटर जेट बेड़ा न केवल बड़ा होगा, बल्कि आधुनिक और स्वदेशी तकनीक से लैस भी होगा. वर्तमान में भारतीय वायुसेना का बेड़ा भारतीय वायुसेना के पास वर्तमान में 31 फाइटर स्क्वाड्रन हैं, जबकि जरूरत 42 स्क्वाड्रन की है. प्रत्येक स्क्वाड्रन में औसतन 18 जेट्स होते हैं,…
Author: Nishpaksh Mat Team
नई दिल्ली संसद का मॉनसून सत्र हंगामेदार रहा. लोकसभा में चर्चा के लिए 120 घंटे का समय तय था, लेकिन चर्चा हुई महज 37 घंटे ही. इसमें भी बड़ा हिस्सा ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा का है. मॉनसून सत्र के अंतिम दिन एक निर्दलीय सदस्य ने सदन में गतिरोध के लिए सांसदों के वेतन में कटौती की मांग करते हुए संसद भवन परिसर में प्रोटेस्ट किया. केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव के निर्दलीय सांसद उमेश पटेल ने गुरुवार को एक बैनर लेकर प्रोटेस्ट किया. उमेश पटेल ने मांग की है कि सदन की कार्यवाही नहीं चलने देने के लिए इस…
भोपाल मध्य प्रदेश आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने भोज मुक्त विश्वविद्यालय के तत्कालीन निदेशक एवं प्रभारी कुलसचिव प्रवीण जैन और अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन पर विश्वविद्यालय में 66 कर्मचारियों को नियुविरुद्ध नियुक्ति और नियमितीकरण करने के आरोप है। ईओडब्ल्यू को शिकायतकर्ता सुधाकर सिंह राजपूत ने 25 फरवरी 2020 को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाए था कि तत्कालीन निदेशक प्रवीण जैन ने शासन की स्वीकृति और निर्धारित नियमों की अनदेखी करते हुए बड़ी संख्या में दैनिक वेतनभोगी एवं संविदा कर्मचारियों का अवैध नियमितीकरण किया। यह नियुक्तियां बिना चयन प्रक्रिया, बिना पद सृजन और…
गुरुग्राम बड़ी खबर सामने आ रही है। गुरुग्राम शहर में 700 से ज्यादा प्ले स्कूल ऐसे हैं जो बिना किसी वैधानिक रजिस्ट्रेशन और मान्यता के चल रहे हैं। यह मामला तब सामने आया जब महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जांच की गई और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कमियां पाई गई। महिला एवं बाल विकास विभाग ने इन सभी 700 से अधिक प्ले स्कूलों को नोटिस जारी किए थे, जिनमें रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए थे। वहीं दो बार नोटिस भेजे जाने के बाद भी अधिकांश स्कूलों ने कोई कार्रवाई नहीं की, न ही सुरक्षा संबंधी…
नई दिल्ली राज्यपाल और राष्ट्रपति को विधानसभा से पारित बिलों को मंजूरी देने या फिर लौटाने के लिए 90 दिनों की टाइमलाइन तय करने पर सुप्रीम कोर्ट में दिलचस्प बहस जारी है। राष्ट्रपति की ओर से इस केस में रेफरेंस दाखिल किया गया है और अब अदालत में इस पर बहस चल रही है। गुरुवार को सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सरकार का पक्ष रखते हुए आर्टिकल 200 का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि संविधान के इस प्रावधान के अनुसार राज्यपाल की शक्ति व्यापक है और उसके दायरे में यह आता है कि वह अपने विवेक से किसी बिल पर…
पटना बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अबतक 1 लाख 98 हजार 660 पात्र नागरिकों ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन दिया है। इनमें सभी 18 साल से अधिक उम्र के हैं। उन्होंने मतदाता सूची में नाम शामिल करने को लेकर फॉर्म 6 भरकर आवेदन किया है। बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, राज्य में प्रारूप मतदाता सूची के संबंध में मतदाताओं से सीधे प्राप्त होने वाले दावे और आपत्तियों की संख्या 60 हजार 10 हो गई है। नियमानुसार सात दिनों के अंदर इनके दावे और आपत्तियों का निपटारा किया जाना है। चुनाव आयोग…
भोपाल भोपाल की मध्य विधानसभा से कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद के कॉलेज की मान्यता के मामले में डीजीपी कैलाश मकवाना ने तीन सदस्यीय जांच दल (SIT) गठित किया है। यह जांच दल फर्जी दस्तावेजों के जरिए कॉलेज की मान्यता के मामले में जांच करेगा। हाई कोर्ट की डबल बेंच के निर्देश के बाद डीजपी कैलाश मकवाना ने SIT का गठन संजीव शमी एडीजी (टेलीकॉम) के नेतृत्व मे किया गया है जिसमें डी. कल्याण चक्रवर्ती डीआईजी छिंदवाड़ा रेंज और निमिशा पांडे एआईजी (प्रशिक्षण) पीएचक्यू भोपाल को शामिल किया गया है। एडीजी संजीव शमी के नेतृत्व मे बनाई गई SIT जाली दस्तावेजों…
रांची झारखंड में भाजपा प्रदेश कार्यालय में सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले की जांच के लिए गठित सात सदस्यीय टीम की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, पूर्व सांसद सुनील सोरेन, प्रदेश प्रवक्ता अमित मंडल एवं अनीता सोरेन उपस्थित थे। बैठक में जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जो प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंपा जाएगा। बाद में मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि ललमटिया दौरे पर जाने के बाद टीम ने स्व सूर्या हांसदा के परिजनों एवं वहां के प्रबुद्ध जन, स्थानीय…
हरियाणा हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत 5 साल से कम अनुभव वाले कर्मचारियों की नौकरी पर फिर संकट मंडरा रहा है। बता दें कि रोहतक में सिंचाई विभाग में HKRN के तहत क्लास-सी के 8 और ग्रुप-डी के 2 कर्मचारियों को हटाने के निर्देश जारी कर दिए गए है। दरअसल हरियाणा सरकार ने HKRN कर्मियों की नौकरी को सेवा सुरक्षा गारंटी के तहत सुरक्षा देने का ऐलान किया है। हालांकि इसमें शर्त यह है कि HKRN कर्मियों को अपनी 5 साल की नौकरी करना अनिवार्य है। इसकी नोटिफिकेशन भी जारी हो चुकी है। वहीं बता दें कि हरियाणा…
रांची झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र पुन: 22 अगस्त से शुरू होगा और 28 अगस्त तक चलेगा। इस बार सत्र के दौरान कुल चार बैठकें होगी। 23 अगस्त को शनिवार और 24 अगस्त को रविवार होने के कारण इन दोनों दिनों में बैठक नहीं होगी। इसके अलावा 27 अगस्त को भी अवकाश होगा। उल्लेखनीय है कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र पहले 1 अगस्त से 7 अगस्त तक निर्धारित था और इसका शुभारंभ एक अगस्त को हुआ भी था, लेकिन 4 अगस्त को दिशोम गुरु और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन के कारण सत्र को तत्काल प्रभाव…
