Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

नईदिल्ली  चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही भारतीय इकोनॉमी ने जोरदार प्रदर्शन किया है. वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8 फीसदी रही है, जबकि अनुमान 6.7 फीसदी का था. पिछले साल के समान तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.5 फीसदी रही थी. जबकि तिमाही दर तिमाही के आधार पर अर्थव्यवस्था में तेजी दर्ज की गई है. FY25 की चौथी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट 7.4 फीसदी रही थी. मौजूदा रिपोर्ट यह दर्शाती है कि भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2025-26 की शुरुआत में अच्छी गति से आगे बढ़ रही है. विशेष रूप से सेवा क्षेत्र…

Read More

रायपुर/कवर्धा कबीरधाम जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और विक्रय पर बड़ी कार्रवाई की है. आबकारी आयुक्त आर. संगीता के निर्देश और कलेक्टर गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई 29 अगस्त की सुबह की गई. जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के विशेष निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में कुल 03 प्रकरण दर्ज किए गए. कार्रवाई के दौरान 105 बल्क लीटर महुआ शराब (कीमत लगभग 10,500 रुपये) जब्त की गई, वहीं 840 किलोग्राम महुआ लाहन (कीमत लगभग 42,000 रुपये) मौके पर नष्ट किया गया. ग्राम सरोधा निवासी जयता राम मेरावी के मकान से 15…

Read More

भोपाल  भिंड कलेक्‍टर से अभद्रता व हाथापाई की कोशिश मामले के सामने आने के बाद भाजपा विधायक नरेंद्र कुशवाह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। संगठन ने उन्‍हें भोपाल बुलाकर कड़े शब्‍दों में चेतावनी दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब पार्टी ने अपनी साख बचाने के लिए अपने बेलगाम विधायक को समझाइश देकर डेमेज कंट्रोल की शुरुआत की है। इस क्रम में भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने नरेंद्र कुशवाह से चर्चा की। विधायक ने संगठन महामंत्री से…

Read More

रांची झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अलग-अलग दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले तीन सरकारी कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये के चेक सौंपे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, गुमला के कांस्टेबल अजीत कुमार, सरायकेला के कांस्टेबल अनिल कुमार और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक सुशील कुमार मरांडी अलग-अलग दुर्घटनाओं में मारे गए थे। मृतकों के परिवारों को राज्य विधानसभा में एक विशेष बीमा योजना के तहत यह राशि प्रदान की गई। सोरेन ने चेक सौंपने के बाद ‘एक्स’ पर लिखा, “हमारी सरकार राज्य में कार्यरत उन कर्मचारियों के परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है, जिनकी सेवा के दौरान…

Read More

एमसीबी जिले के निजी उर्वरक विक्रेताओं को अब उर्वरक वितरण में पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नई पीढ़ी की L1 Pos मशीनें प्रदान की गई हैं। गुरुवार को कार्यालय उप संचालक कृषि मनेन्द्रगढ़ के सभा कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में इन मशीनों का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप संचालक कृषि इन्द्रासन पैकरा ने बताया कि 15 अगस्त 2025 से पूर्व प्रदाय Lo Pos मशीनें निष्क्रिय हो चुकी थीं, जिसके बाद आधुनिक तकनीक से युक्त  L1 Pos  मशीनों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि नई मशीन से किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में आसानी होगी,…

Read More

 धौलपुर राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सुर्खियों में हैं। धौलपुर में रामकथा के दौरान उन्होंने धार्मिक अंदाज में संबोधित करते हुए कहा कि वनवास केवल भगवान राम के जीवन का हिस्सा नहीं है, बल्कि हर इंसान के जीवन का भी हिस्सा है। राजे ने कहा कि जीवन में चाहे सुख हो या दुख, कुछ भी स्थायी नहीं होता। जिस तरह वनवास आता है, उसी तरह चला भी जाता है, इसलिए धैर्य और विश्वास के साथ हर परिस्थिति का सामना करना चाहिए।  राजे गुरुवार को धौलपुर शहर की परशुराम धर्मशाला में कई दिनों से चल…

Read More

नई दिल्ली पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने विस्फोटक दावा करते हुए कहा है कि कोई है जो रोहित शर्मा को पसंद नहीं करता। वह नहीं चाहता कि हिटमैन वनडे टीम का हिस्सा हों। उन्हें टीम से बाहर करने के लिए ही भारतीय क्रिकेट में नए ब्रोन्को टेस्ट को लाया गया है। आम तौर पर रग्बी खिलाड़ियों को इस टेस्ट से गुजरना पड़ता है लेकिन टीम इंडिया के स्ट्रेंथ ऐंड कंडिशनिंग कोच एड्रिय ले रॉक्स की देखरेख में इसे भारतीय टीम के लिए एक अतिरिक्त लेयर के तौर पर लाया गया है। अब टीम में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों को…

Read More

कलकत्ता पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की तीखी आलोचना करने के बावजूद राज्य में यह कवायद जल्द ही शुरू हो रही है. निर्वाचन आयोग ने इसका श्रीगणेश कर दिया है. आयोग के निर्देश पर राज्य प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) और सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओएस) की नियुक्ति का निर्देश दिया है. बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) की लंबित नियुक्ति को भी निश्चित समय सीमा में भरने को कहा गया है. राज्य प्रशासन को यह निर्देश पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी यानी सीईओ मनोज अग्रवाल…

Read More

नई दिल्ली  तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी लंबे से भारतीय टीम में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। घरेलू क्रिकेट में वह लगातार टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि शमी की प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी निराशाजनक रही और उन्होंने दलीप ट्रॉफी 2025 के क्वार्टर फाइनल में महंगा स्पेल डाला है। नौ महीने बाद रेड बॉल क्रिकेट में मोहम्मद शमी की वापसी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। ईस्ट जोन के लिए खेल रहे शमी को नॉर्थ जोन के खिलाफ सिर्फ एक विकेट मिला। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 23 ओवर में 100 रन…

Read More

गुरुग्राम नगर निगम गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा का जाति प्रमाण पत्र सही है या नहीं, इसकी जांच उपायुक्त करेंगे। यह आदेश पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने फर्जी जाति प्रमाण होने को लेकर डाली गई याचिका पर 25 अगस्त को सुनवाई करते हुए जारी किया है। उपायुक्त को 30 दिनों के भीतर जांच पूरी कर सच्चाई सामने लाने को कहा गया है। साथ ही वादी पक्ष को इस संबंध में हरियाणा सरकार द्वारा बनाई गई स्टेट कमेटी के सामने अपना पक्ष रखने को भी कहा गया है। याचिकाकर्ता यशपाल प्रजापति का आरोप है कि मेयर राजरानी मल्होत्रा ने चुनाव…

Read More