नई दिल्ली दिल्ली के विवेक विहार में लुटेरों ने CBI अधिकारी बनकर एक व्यवसायी के घर छापा मारा और 2.3 करोड़ रुपए लूट लिए. पुलिस के मुताबिक, जब व्यवसायी पैसे लेकर बाहर निकल रहे थे, तभी कार से आए बदमाशों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया. उन्होंने पहले कैश से भरा बैग छीना और फिर घर के अंदर जाकर बाकी रकम भी उड़ा ली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पीड़ित व्यापारी मनप्रीत, गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके के रहने वाले हैं और प्रॉपर्टी डीलिंग व कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं. उन्होंने अपनी कमाई के 2.3 करोड़…
Author: Nishpaksh Mat Team
बाड़मेर पश्चिमी राजस्थान के दिग्गज जाट नेता और पूर्व सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का शुक्रवार को उनके पैतृक गांव मोहनगढ़ में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और “कर्नल सोनाराम अमर रहें” के नारों के बीच हजारों लोगों ने नम आंखों से अपने नेता को अंतिम विदाई दी। चार बार सांसद और एक बार विधायक रहे कर्नल चौधरी का बुधवार को नई दिल्ली में एक बैठक के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया था। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से बाड़मेर लाया गया और आवास पर अंतिम दर्शन…
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार की उन्नत रोवर-आधारित तकनीक से भूमि अभिलेखों को आधुनिक बनाने की महत्वाकांक्षी योजना अभी तक शुरू नहीं हो पाई है, जबकि 2023 में लगभग 10 लाख रुपये प्रति रोवर की लागत से खरीदे गए लगभग 300 जीपीएस-सक्षम रोवर तहसील और उप-तहसील कार्यालयों में बिना इस्तेमाल के पड़े हैं।हरियाणा वृहद मानचित्रण कार्यक्रम का हिस्सा, यह पहल, भूमि सीमांकन के सदियों पुराने मैनुअल तरीकों, जैसे कि चेन या टेप माप – राजा टोडरमल के समय से चली आ रही तकनीकें – को बदलने के लिए थी, जिससे अक्सर गलतियाँ और भूमि विवाद होते थे।अधिकारी इस देरी के पीछे…
नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) ने सीनियर मेन्स, वूमेन्स और जूनियर मेन्स चयन समिति में सेलेक्टर्स के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. कुल 7 पद खाली हैं जिसके लिए योग्य उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे. 10 सितंबर 2025 की शाम 5 बजे तक इन पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है. शॉर्टलिस्टिंग और स्क्रीनिंग के बाद उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. बीसीसीआई की ओर से आवदेन करने के लिए लिंक भी शेयर किया गया है. मेन्स सेलेक्शन कमेटी में 2 पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इस समिति में शामिल सदस्य का…
डेका ने जीवन में सफलता के लिए दिया मार्गदर्शन रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में रायपुर के निजी स्कूल के विद्यार्थियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री डेका ने बच्चों को जीवन और कैरियर में सफलता पाने के लिए मार्गदर्शन दिया और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया। विद्यार्थियों ने राज्यपाल की बातों को पूरे उत्साह से ध्यानपूर्वक सुना। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से उनके सपनों और हॉबी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अनुशासन और धैर्य सफलता की कुंजी हैं। यदि किसी परीक्षा में सफलता न मिले तो उसके विकल्प तैयार रखें। विद्यार्थी यूपीएससी…
बेहतरीन नगरीय अवस्थापना का मानक बनेंगी जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाएँ: मुख्यमंत्री जिला मुख्यालयों की नगर पालिकाओं में गौरव पथ, स्मार्ट क्लासरूम, ईवी स्टेशन व डिजिटल सेवाएँ विकसित होंगी: मुख्यमंत्री हब-एंड-स्पोक मॉडल से नगर पालिकाओं को जोड़कर मिलेगी आधुनिक निगरानी व सुरक्षा: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने की नगर विकास विभाग की समीक्षा, कहा सभी नगरीय निकायों के हो अपना भवन मुख्यमंत्री का निर्देश, नगर निगम कर बकाये की विसंगतियों पर अभियान चलाकर कराएं त्वरित समाधान लखनऊ-कानपुर रुट पर शीघ्र बढ़ेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें, अन्य नगरों में 650 बसें खरीदने की योजना बोले मुख्यमंत्री, इलेक्ट्रिक बसों को प्रोत्साहन के साथ चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर…
उदयपुर जिले में मतदाता सूचियों में फर्जी नाम जुड़ने का बड़ा मामला सामने आया है। कलेक्ट्रेट मिनी सभागार में कलेक्टर नमिता मेहता की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में यह शिकायत बड़गांव पंचायत के प्रशासक संजय शर्मा और पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास ने दर्ज करवाई है। एक ही मकान से सैकड़ों मतदाता दर्ज शिकायत में बताया गया कि गोगुन्दा विधानसभा क्षेत्र-149 की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी है। बांडीनाल क्षेत्र के भाग संख्या 267 के मकान नंबर 111 में करीब 700 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं, जबकि वास्तविकता में वहां इतने लोग निवास ही नहीं करते। इसी तरह मकान नंबर…
झज्जर हरियाणा की बेटी तपस्या गहलावत कुश्ती के अंडर-20 मुकाबलों में नई विश्व चैंपियन बन गई हैं। बुल्गारिया के समोकोव में आयोजित जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 19 वर्षीय तपस्या ने महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में नॉर्वे की फेलिसिटास डोमजेवा को 5-2 से हराया। मूलरूप से झज्जर के गांव खानपुर कलां की रहने वाली तपस्या ने दादा के सपनों और पिता की जिद को हकीकत में बदलते हुए कुश्ती की दुनिया में भारत का परचम लहराया है। हालांकि इस प्रतियोगिता के समय उनके घर में दुख का माहौल था क्योंकि उनके दादा सेवानिवृत्त सैनिक राम मेहर सिंह…
नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने गंभीर आरोपों में गिरफ्तार होने पर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों के पद स्वत: छिन जाने वाले विधेयक को शुक्रवार को तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ऐसा विधेयक लाने में आखिर क्या गलती है। पीएम मोदी ने कहा कि जब जेल जाने पर क्लर्क की नौकरी चली जाती है तो फिर प्रधानमंत्री की कुर्सी क्यों बचनी चाहिए। सरकार ने हाल ही में मॉनसून सेशन में 130वां संविधान संशोधन पेश किया था, जिसमें यह प्रावधान किया गया है कि यदि पीएम, सीएम या फिर किसी मंत्री को गंभीर आरोपों में 30 दिन या उससे ज्यादा…
भिवानी भारतीय मूल के प्रख्यात ब्रिटिश उद्योगपति और परोपकारी लॉर्ड स्वराज पॉल का गुरुवार देर रात लंदन में 94 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से भारत और ब्रिटेन दोनों देशों में शोक की लहर दौड़ गई है। अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यूके में उद्योग, परोपकार और सार्वजनिक सेवा में उनके योगदान और भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों के लिए उनके अटूट समर्थन को हमेशा याद किया जाएगा। पंजाब के जालंधर में हुआ जन्म लॉर्ड स्वराज पॉल का जन्म 18 फरवरी 1931 को…
