हरियाणा हरियाणा के किसानों के लिए अच्छी खबर है. हरियाणा सरकार ने प्रदेश में तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में ‘राज्य तिलहन मिशन’ (स्टेट ऑयलसीड्स मिशन) का गठन किया है।मिशन का उद्देश्य तिलहन उत्पादकता बढ़ाने और खाद्य तेलों में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लक्ष्यों को जमीनी स्तर पर लागू करना है। इसके लिए राज्य स्तरीय एजेंसियों, जिला स्तर की संस्थाओं और केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विभाग के अतिरिक्त…
Author: Nishpaksh Mat Team
बिलासपुर सीबीआई के स्पेशल कोर्ट द्वारा पीएफ राशि निकालने में रिश्वतखोरी के आरोप पर दी गई सजा को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है. जस्टिस रजनी दुबे की सिंगल बेंच ने याचिकाकर्ता एसईसीएल कर्मियों को सशर्त जमानत भी दी है. कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दायर होने की स्थिति में याचिकाकर्ताओं को उपस्थित होना पड़ेगा. प्रकरण के अनुसार, शिकायतकर्ता कर्मचारी ने अपनी सीएमपीएफ राशि जारी करने के लिए अन्य प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ कार्मिक प्रबंधक, एसईसीएल सुराकछार कोलियरी को आवेदन प्रस्तुत किया था. उन्होंने संबंधित कर्मचारी से संपर्क किया तो उनके आवेदन पर कार्रवाई करने के…
रांची झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने संसद में पेश 130 वें संविधान संशोधन विधेयक का विरोध करते हुए इसे लोकतंत्र खत्म करने वाला कदम बताया। भट्टाचार्य ने यहां संवाददाता सम्मेलन में इसे एंड ऑफ डेमोक्रेसी नाम दिया और कहा कि भाजपा सत्ता में बने रहने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार और अन्य राज्यों में चुनावी गड़बड़यिों के बाद अब भाजपा ने विपक्षी नेताओं को जेल में डालने और 30 दिनों तक कैद रखकर उनकी राजनीति समाप्त करने की योजना बनाई है। उन्होंने…
नई दिल्ली बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने दो टूक कहा है कि चुनाव आयोग को आधार कार्ड स्वीकार करना ही होगा। कोर्ट ने शुक्रवार को साफ किया कि वोटर लिस्ट के लिए चल रही एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान वोटर्स द्वारा दिए जाने वाले 11 डॉक्युमेंट्स या फिर आधार को मानना होगा। कोर्ट ने यह भी कहा कि हम बिहार के लिए आधार कार्ड या किसी अन्य स्वीकार्य दस्तावेज के साथ हटाए गए मतदाताओं के दावों को ऑनलाइन प्रस्तुत करने की अनुमति देंगे। सुनवाई के दौरान सुप्रीम…
रायपुर नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 273.19 ग्राम हेरोइन के साथ 2 युवतियों समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जब्त हेरोइन की कीमत 27.88 लाख रुपए बताई जा रही है. पकड़े गए आरोपियों में मनमोहन सिंह, जसप्रीत कौर, दिव्या जैन, विजय मोटवानी और नितिन पटेल शामिल हैं. पूरा मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है. पुलिस आज पूरे मामले का खुलासा करेगी. हाल ही में रायपुर पुलिस ने नेहरू नगर स्थित बूढ़ातालाब कंटेनर के पास एक महिला सहित तीन आरोपियों को भी 6.42 ग्राम हेरोईन (चिट्टा) के साथ रंगेहाथ पकड़ा था. एक…
कोलंबो श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को शुक्रवार को आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। वे सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप को लेकर कोलंबो स्थित सीआईडी कार्यालय में बयान दर्ज कराने गए थे, जहां उनको गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीलंकाई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह जांच सितंबर 2023 में उनकी लंदन यात्रा से संबंधित है, जहां वे अपनी पत्नी, प्रोफेसर मैत्री विक्रमसिंघे के वॉल्वरहैम्प्टन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए थे। जांचकर्ताओं का दावा है कि इस यात्रा और सुरक्षा खर्चों के लिए सरकारी धन का उपयोग किया गया था। पूर्व राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने…
भोपाल श्रमिकों के कल्याण, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता को बढ़ाने की दिशा में प्रदेश श्रम विभाग और संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष के मध्य एक समझौता ज्ञापन पर शुक्रवार को मंत्रालय में हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर सचिव श्रम विभाग रघुराज राजेंद्रन, यूएनएफपीए भूटान प्रतिनिधि एंड्रिया एम. वोज्नार आदि उपस्थित थी। इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य किशोरों और युवाओं के कल्याण को बढ़ावा देने और उनके स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन कौशल में सुधार करने के लिए सहयोग करना है। स्वास्थ्य प्रणालियाँ सुदृढ़ होंगी समझौता ज्ञापन के अनुसार दोनों पक्ष किशोरों और युवाओं के कल्याण को सुदृढ़ करने के अवसरों की…
नई दिल्ली आने वाले दलीप ट्रॉफी के लिए साउथ जोन के स्क्वाड में केएल राहुल और मोहम्मद सिराज जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल नहीं करने पर बीसीसीआई ने कड़ी नाराजगी जताई है। उसने सभी राज्य संघों को आधिकारिक तौर पर लिखा है और उनसे राष्ट्रीय टीम से खेलने वाले खिलाड़ियों को तरजीह देने को कहा है। बीसीसीआई ने उनसे दलीप ट्रॉफी के लिए केंद्रीय अनुबंध सूची में शामिल खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने को कहा है। मामले की शुरुआत तब हुई जब साउथ जोन ने 27 जुलाई को दलीप ट्रॉफी के लिए स्क्वाड का ऐलान किया। उसमें केएल राहुल, मोहम्मद सिराज,…
अंबाला हरियाणा के कर्मचारी, विद्यार्थी और कारोबारियों को अंबाला छावनी से चंडीगढ़ तक जल्द ही नई यात्री रेलगाड़ी का तोहफा मिल सकता है। प्रदेश के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बताया कि इस रूट पर पैसेंजर ट्रेन चलाने के लिए ऑपरेशनल फिजिबिलिटी जांच शुरू कर दी गई है। अंबाला छावनी और चंडीगढ़ के बीच प्रतिदिन हजारों लोग नौकरी, पढ़ाई, इलाज और व्यापार के सिलसिले में सफर करते हैं। फिलहाल इनकी निर्भरता बस सेवाओं और निजी वाहनों पर है। इससे समय भी ज्यादा लगता है और जेब पर भी बोझ पड़ता है। नई रेल सेवा शुरू होने से…
नई दिल्ली/ मॉस्को रूस दौरे पर गए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मुलाकात की और उसके बाद वो राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिले. विदेश मंत्री का 19-21 अगस्त का रूस दौरा चर्चा का विषय बना हुआ है क्योंकि इस दौरान उन्होंने अमेरिका के ट्रंप प्रशासन और यूरोप को खरी-खरी सुनाया. विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने रूस दौरे में साफ कर दिया कि रूस से व्यापारिक संबंधों को लेकर भारत को टार्गेट करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. रूसी तेल की खरीद को लेकर ट्रंप प्रशासन ने हाल के महीनों में भारत पर दबाव काफी…
