Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रीवा में दीवार गिरने से चार बच्चों की मृत्यु होने पर दिवंगत बच्चों के परिवार को 2 लाख रुपए की सहायता राशि बढ़ाकर 4 लाख रुपए देने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कल रीवा में दीवार गिरने से ग्राम गढ़ में निजी विद्यालय के 5 से 8 वर्ष आयु के बच्चों की असमय मृत्यु पर 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की गई थी।   Source : Agency

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार का लक्ष्य है। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, यहां की 80 प्रतिशत आबादी का जीवन-यापन कृषि पर निर्भर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेकर खेती-किसानी को समृद्ध बनाने का काम किया है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम में बड़ी…

Read More

लखनऊ राजधानी दिल्ली के राजेंद्र नगर में एक कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में अचानक पानी भर जाने से 3 छात्रों की मौत के बाद से मुद्दा गरमाया हुआ है। इस बीच लखनऊ के एक प्रतिष्ठित आईएएस कोचिंग सेंटर में भी बड़ा हादसा टला है। अचानक से लिफ्ट खराब होने की वजह से दो छात्र करीब 45 मिनट तक बीच में फंसे रहे। जानकारी पर ह़ड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत के बाद छात्रों को बाहर निकाला। यह घटना यूपी की राजधानी लखनऊ में गोमती नगर के हुसड़िया चौराहे की है। यहां के कॉम्पलेक्स में एक नामी आईएएस…

Read More

पूर्णिया. पूर्णिया के डाक बंगला चौक स्थित तनिष्क ज्वैलरी शोरूम लूटकांड मामले में भागलपुर जेल में बंद कुख्यात अपराधी अनिकेत सिंह उर्फ बिट्टू सिंह की लॉज में पूर्णिया पुलिस और एसटीएफ की टीम ने छापामारी की है। पुलिस की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि 26 जुलाई को पूर्णिया में जिस तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में 3.70 करोड़ के आभूषणों को लूटा गया था, उसकी बैठक इसी लॉज में हुई थी। यहीं  साजिश की गई थी कि तनिष्क ज्वेलरी शो रूम को कैसे लूटना है। हालांकि इस लूटकांड की पटकथा दो महीने पहले पटना के बेउर जेल में…

Read More

 सहारनपुर सहारनपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक अंबाला की तरफ शारदा नगर पुल के नीचे एक यात्री ट्रेन के पहिये पटरी से उतर गए। घटना का पता लगते ही रेलवे अधिकारियों में खलबली मच गई। मौके पर अफसर पहुंचे और तकनीकी टीम को बुलाकर पहियों को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। वहीं सांसद इमरान मसूद भी मौके पर पहुंचे। ट्रेन नंबर 01619 दिल्ली सहारनपुर एक्सप्रेस रविवार सुबह स्टेशन पर करीब 11 बजे पहुंची। इसके बाद ट्रेन को वाशिंग लाइन ले जाया जा रहा था। शारदा नगर पुल के नीचे लाइन पर ट्रेन को शंटिंग किया गया। इससे…

Read More

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सागर जिले में मकान क्षतिग्रस्त होने की घटना पर किया दु:ख व्यक्त मृत्यु का शिकार हुए बच्चों के प्रभावित परिवारों को 4-4 लाख रूपये आर्थिक सहायता के निर्देश भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले में कच्चे मकान के क्षतिग्रस्त होने की घटना में बच्चों की असामयिक मृत्यु पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। यह घटना सागर जिले के शाहपुर में आज प्रात: हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्षाकाल में सावधानियां रखे जाने के निरंतर प्रयासों के बाद ऐसी घटनाएं होना पीड़ा का विषय है। राज्य सरकार ने जिलों में अतिवर्षा की…

Read More

पटना. राजधानी पटना के अति व्यस्ततम इलाका कंकड़बाग में शनिवार की देर शाम सड़क के किनारे एक इंसान के पैर का कटा हुआ भाग देखा गया। सड़क के किनारे इंसान के कटे हुए हिस्से की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना कंकड़बाग थाने को दी। सूचना मिलने के बाद कंकड़बाग थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि कंकड़बाग थाना के मलाही पकड़ी पिलर नंबर 39 के नजदीक शनिवार की देर शाम सड़क के किनारे एक…

Read More

मुरैना  केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के ऐंती पर्वत स्थित त्रेतायुगीन शनि मंदिर पर पहुंच कर भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। सिंधिया कल सड़क मार्ग से मंदिर पहुंचे। लगभग 15 मिनट तक सिंधिया भगवान शनिदेव की पूजा में लीन रहे। आम श्रद्धालुओं की तरह ही सिंधिया ने गर्भगृह में जमीन पर बैठकर पूजा की। इसके बाद भगवान शनिदेव का तेलाभिषेक कर पूजा पश्चात आरती की। सिंधिया ने भगवान शनिदेव से ग्वालियर चम्बल संभाग के जन-जन के लिए आशीर्वाद मांगा। भगवान शनिदेव उनके स्वयं व परिवार को सुख-शांती, समृद्धि प्रदान…

Read More

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। इससे पता चलता है कि पुलिस का काम केवल अपराध को नियंत्रित करना ही नहीं है, बल्कि उसे जड़ से समाप्त कर आपसी भेदभाव और मनमुटाव को खत्म कर भविष्य की नींव को संवारना भी है। इस मामले में दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर चले आ रहे विवाद में पुलिस ने ऐसा काम किया कि लोग चारो ओर उनकी तारीफ कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिजौली थाना के ग्राम जग्गुपुरा के रहने वाले ज्ञान सिंह, नाथू परिहार, रामकुमार परिहार, गुड्डी बाई, रौना बाई,…

Read More

खगड़िया. खगड़िया जिले के एक सरकारी स्कूल में सैकड़ों बच्चों की जान बाल-बाल बच गई। जहां शनिवार को स्कूल में बिजली का करंट फैल गया। हालांकि इस स्कूल के आठ बच्चे करंट की चपेट में आने से मामूली रूप से घायल हुए हैं, जिनको इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, विद्यालय के पास एक ट्रांसफार्मर में आग लगने के बाद पूरे स्कूल की इमारत में करंट फैल गया था। इसके कारण यह घटना घटित हो गई। यह घटना जिले के गोगरी प्रखंड के मध्य विद्यालय कटघरा की बताई जा रही है। इस संबंध…

Read More