भोपाल उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने एनएचएम भवन में सरकार के साथ कार्य कर रहे विभिन्न डेवलपमेंट पार्टनर्स, एनजीओ के प्रतिनिधियों के साथ वृहद् चर्चा की। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रदेश में की जा रही गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि हम सभी को मिलकर मध्यप्रदेश को स्वास्थ्य संकेतकों में शीर्ष में ले जाना है। उन्होंने विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार के लिए सुझाव प्राप्त किए और कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त कर स्वास्थ्य मानकों में सुधार के लिए प्राप्त सुझावों पर तत्परता से कार्य किए जाएँगे। उपलब्ध संसाधनों…
Author: Nishpaksh Mat Team
पटना राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की पटना इकाई ने सोना तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथीदह स्टेशन के पास एक कार से 2.34 करोड़ रुपये के विदेश में निर्मित सोने के 28 बिस्कुट बरामद किए हैं। इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। डीआरआई की पटना इकाई से मंगलवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जब्त किए गए सोने का वजन 3,262 ग्राम है और और इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब दो करोड़ 34 लाख रुपये (2,34,83,138 रुपये) आंकी गई है। डीआरआई की टीम ने इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। ये…
सिरोही. आबूरोड रीको पुलिस ने कंटेनर में छिपाकर गुजरात ले जाए जा रही चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब के 840 कार्टन जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 70 लाख रुपये बताई गई है। आबूरोड रीको थानाधिकारी सीताराम की अगुवाई में टीम द्वारा मावल चौकी पर नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा आबूरोड की ओर से गुजरात जा रहे कंटेनर को रुकवाकर तलाशी ली गई। कंटेनर में चंडीगढ़ निर्मित अंग्रेजी शराब 840 कार्टन पाए गए। आवश्यक कारवाई के बाद शराब और कंटेनर को जब्त कर गरल, पुलिस थाना बाड़मेर सदर, जिला बाड़मेर…
भोपाल उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यालय में प्रदेश में हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन की गतिविधियों और एम्बुलेंस सेवा के संचालन की समीक्षा की। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सिकल सेल एनीमिया के उन्मूलन के लिए नागरिकों को सावधानियों के प्रति जागरूक और सजग होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिये कि सिकल सेल रोगियों एवं वल्नरेबल क्षेत्र के नागरिकों के बचाव एवं उपचार के लिए संचालित जागरूकता गतिविधियों का मैदानी स्तर पर मूल्यांकन करें। यह सुनिश्चित करें कि प्रभावित क्षेत्र का हर नागरिक उसे समझे और…
भोपाल फिलहाल मध्य प्रदेश में किसी प्रभावी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण लगातार वर्षा का सिलसिला थम गया है। हालांकि कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं इस तरह की वर्षा होती रहेगी। बुधवार से वर्षा की गतिविधियों में कुछ तेजी आने लगेगी। उधर बंगाल की खाड़ी में पश्चिम बंगाल के पास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बन गया है। इसके प्रभाव से गुरुवार से अच्छी वर्षा का दौर फिर शुरू होने की संभावना है। कहां, कितनी वर्षा उधर पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह…
नई दिल्ली देशभर में हो रही भारी बारिश के बीच जहां कई राज्यों में लैडस्लाइड और बादल फटने से जनजीवन अस्त व्यस्त है वहीं वहीं शिवालयों और माता के मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। इसी कड़ी में वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई है। दरअसल, यात्रा मार्ग में आग लगने के चलते यात्रा रोकने की वजह बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, वैष्णो देवी मार्ग में स्थित दो दुकान में आग लग गई। आग की तेज लपटे देख श्रद्धालुओं की यात्रा रोक दी गई है। सूचना मिलते ही मौके पर कटरा पुलिस और CRPF पहुंची हुई है…
नई दिल्ली नोएडा की थाना एक्सप्रेसवे पुलिस ने 5 टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी रेकी कर महिलाओं को जादू-टोने से सम्मोहित कर उनसे गहने लेकर फरार हो जाते थे। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी खुद को हनुमान, मां काली और अजमेर वाले ख्वाजा का भक्त बताते थे। इसी दौरान महिलाओं को जादू दिखाकर सम्मोहित कर लेते थे। पूछताछ करने पर आरोपियों ने ऐसी तीन वारदातों को करना स्वीकार किया है। पुलिस ने इन्हें सेक्टर 135 वाजिदपुर पुश्ता कट के पास से पकड़ा है। जानिए कैसे महिलाओं को लेते झांसे में नोएडा जोन डीसीपी रामबदन…
रायपुर. मेगा पालक शिक्षक बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को स्कूली बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से पालक शिक्षक मीटिंग के उद्देश्य और गतिविधियों की रूपरेखा और इससे छात्रों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा विभाग द्वारा 13 बिंदु पालक शिक्षक मीटिंग के लिए निर्धारित किए गए हैं, अलग अलग बच्चों ने इन बिंदुओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और बच्चों से इन सभी का अच्छे से लाभ उठाने के लिए कहा। उन्होंने बच्चों…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पौध-रोपण के लिए आरंभ किया गया, “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण और वसुंधरा को संवारने के उनके मन के भाव और संकल्प का प्रकटिकरण है। पौध-रोपण का यह अभियान, परमात्मा से प्रकृति के रूप में जो हमें प्राप्त हुआ है, उसे वापस लौटाने का एक प्रयास भी है। विकास के क्रम में हुए प्रकृति के क्षरण की प्रतिपूर्ति करने और संतुलन बनाए रखने में भी पौध-रोपण से मदद मिल रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पौध-रोपण के “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम…
मांडू कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश के बाद मंगलवार को पीथमपुर एसडीएम शाश्वत शर्मा और धामनोद एसडीओपी मोनिका सिंह ने अन्य विभागों के अमले के साथ ई-रिक्शा में बैठकर मांडू भ्रमण किया। पर्यटकों से जुड़ी व्यवस्थाओं की नब्ज टटोली। आने वाले दिनों में सैलानियों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए पर्यटन सेवा का व्यापक प्लान तैयार किया है। गौरतलब है कि रविवार को ‘फ्रेंडशिप डे’ पर हजारों की संख्या में सैलानी मांडू पहुंचे थे। उनको अव्यवस्थाओं के चलते बिना मांडू भ्रमण करे वापस लौटना पड़ा था। तब कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने एसडीएम पीथमपुर को कहा था कि पर्यटकों को…
