नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान रोके गए महंगाई भत्ते (DA) का बकाया भुगतान करने से इनकार कर दिया है। इस फैसले से देश भर में 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और पेंशनभोगी प्रभावित होंगे। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान देश की अर्थव्यवस्था काफी बुरी तरह प्रभावित हुई थी। ऐसे में सरकार के पास डीए एरियर देने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं है। यह फैसला सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा झटका है। उन्होंने सरकार से बार-बार डीए एरियर जारी करने…
Author: Nishpaksh Mat Team
मेष राशि- आज आप आर्थिक रूप से अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किसी नए व्यापार की शुरुआत कर सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। आपमें से कुछ लोगों को पेशेवर मोर्चे पर अपनी प्रतिष्ठा को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। बाहर घूमने जाने का योग है और यह आपको किसी विदेशी जगह पर ले जा सकता है। संपत्ति के मामले में कोई फैसला आपकी पसंद के मुताबिक होगा। आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहेगा। वृषभ राशि- आज परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कुछ लोगों को अच्छी और अच्छे वेतन वाली नौकरी मिलने की संभावना है। आप अपनी…
पेरिस. आज पेरिस ओलंपिक का 11वां दिन है। स्टार हलवान विनेश फोगाट 50 किग्रा वर्ग के फाइनल में एंट्री कर ली है। उन्होंने सेमीफाइनल में क्यूबा की युस्नेलिस लोपेज को मात दी। वह ओलंपिक में कुश्ती के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला रेसलर बन गई है। उन्होंने कम से कम सिल्वर मेडल पक्का कर लिया है। उन्होंने पहली बार ओलंपिक मेडल जीता है। वहीं, भारतीय हॉकी टीम भी सेमीफाइनल में एक्शन में है। भारत की जर्मनी से भिड़ंत जारी है। भारत यह मैच जीतकर फाइनल में एंट्री करना चाहेगा। भारत ने हॉकी में आखिरी बार गोल्ड 1980 में…
शाजापुर पारिवारिक विवाद से नाराज एक महिला आत्महत्या करने के लिए रेलवे लाइन पर लेट गई। उसके ऊपर से माल गाड़ी के कई डिब्बे भी गुजरे किंतु महिला का बाल भी बांका नही हुआ। आश्चर्य चकित करने वाली यह घटना जिले बेरछा थाना क्षेत्र की है।अब इस घटनाक्रम के वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है। जिनमें पटरी के बीच में लेटी महिला दिखाई दे रही है। वहीं पटरियों पर से माल गाड़ी के डिब्बे धड़धड़ाते हुए गुजर रहे हैं। किंतु महिला को खरोंच तक नहीं आई। महिला के ऊपर से कई डिब्बे गुजरने के बाद मालगाड़ी के पहिए थमने…
धार कन्या शिक्षा परिसर में अध्ययनरत छात्रा के अपहरण मामले में पुलिस ने सफलता हासिल की है। सायबर सेल की मदद से अपह्रत 13 साल की नाबालिग छात्रा को पुलिस ने एक सप्ताह में दिल्ली से बरामद कर लिया है। छात्रा को भगाकर ले गए लड़के को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित नाबालिग है। वह छात्रा का मतांतरण कराना चाहता था। अपने धर्म के संबंध में बताकर जबरन नमाज पढ़वाता था। छात्रा के विरोध करने पर उसे धमकाता था। आरोपित ने छात्रा के साथ दुष्कर्म भी किया। पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत 26 जुलाई को आलीराजपुर…
भोपाल उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में स्लीमनाबाद टनल निर्माण कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने और आवश्यक सावधानियों का ध्यान रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आवासीय क्षेत्र के नीचे टनल निर्माण करते हुए विशेष सावधानी बरती जाये। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा स्लीमनाबाद टनल निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई थी। बरगी व्यपवर्तन परियोजना से जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना एवं रीवा सहित आस-पास के जिलों के कृषकों को सिंचाई और ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। औद्योगिक इकाइयों को भी नहर प्रणाली…
उज्जैन मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले की खाचरौद थाना पुलिस ने बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम से करीब 23 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनका चोरी का तरीका असामान्य था। आरोपियों में से एक ने आईटी में एमएससी किया है। उसने अपने इसी तकनीकी ज्ञान का दुरुपयोग किया और एटीएम केबिन में लगी डिपाजिट मशीन में पासवर्ड डालकर केवल डेढ़ मिनट में रुपये चुरा लिए थे। एटीएम की तकनीक टीम से जुड़ा था आरोपी यह आरोपी एटीएम की तकनीकी टीम में भी शामिल है। उसने 26 जुलाई को एटीएम में नोट भरने के…
भोपाल लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा इंदौर और जबलपुर शहरी क्षेत्र में नगर वन (सिटी फारेस्ट) विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिये विभाग द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तेजी से कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 की कार्य योजना में नगर वन विकसित करने संबंधी प्रस्ताव रखा गया है। लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा नेशनल टेक्सटाईल कॉर्पोरेशन से इंदौर, उज्जैन, भोपाल एवं बुरहानपुर जिले की बंद मिलों की भूमि को पुनः राज्य शासन के पक्ष में बंदोबस्त (वैष्ठित) कर लिया गया है। इसके विरुद्ध नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन ने इंदौर, उज्जैन एवं भोपाल की…
Couple romance in car roof: लखनऊ के गोमतीनगर से एक अश्लील घटना सामने आई है। वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक प्रेमी जोड़े ने अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी। वायरल वीडियो में लखनऊ के 1090 चौराहे से मुख्यमंत्री चौराहे के बीच एक प्रेमी जोड़ा कार की छत खोलकर अश्लील इशारे कर रहा है। वीडियो में प्रेमी जोड़ा कार की छत पर रोमांस करते हुए दिख रहा है। इस मामले में अभी तक कोई प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की गई है। दरअसल, लखनऊ में बारिश की वजह से कई जगहों पर जलभराव हो गया था।…
भोपाल जनजातीय कार्य विभाग के अधीन मप्र आदिवासी वित्त एवं विकास निगम द्वारा तीन नई वित्तीय सहायता योजनाएं संचालित की जा रही हैं। भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना, टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना और मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति विशेष परियोजना वित्त पोषण योजना के माध्यम से जनजातीय वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनके समग्र कल्याण के लिये हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं। मप्र आदिवासी वित्त एवं विकास निगम को ‘भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना’ के तहत 1000 हितग्राही वार्षिक लक्ष्य के विरूद्ध 31 मार्च 2024 तक कुल 6 हजार 463 आवेदन मिले। इनमें से बैंकों द्वारा 1094 आवेदन…
