Author: Nishpaksh Mat Team

"Nishpaksh Mat Team" निष्पक्ष मत सामाचार पत्र के पत्रकारों की संपादकीय टीम है जो अपने डिजिटल प्रकाशन NM Media® के माध्यम से nishpakshmat.com पर आपके लिए पठनीय सामग्री रोज तैयार करती है। निष्पक्ष मत भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के रजिस्ट्रार ऑफ न्यूज़पेपर ऑफ इंडिया से पंजीकृत होने के साथ ही राज्य सरकार मान्यता प्राप्त मध्य प्रदेश की राजधानी "भोपाल" से दैनिक प्रकाशित सामाचार पत्र है जो अपनी निष्पक्षता, विश्वसनीय समाचारों और व‍िचारोत्‍तेजक टिप्पणियों के लिए पाठकों द्वारा पसन्द किया जाता है। विश्वसनीय खबरों और अपडेट्स के लिए Nishpaksh Mat पर बने रहें।

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कैबिनेट की बैठक हुई. कैबिनेट की बैठक में गुरू घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व गठित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक की अनुशंसा और भारत सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के राष्ट्रीय व्याघ्र संरक्षण प्राधिकरण की सहमति के अनुसार मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में स्थित गुरूघासीदास राष्ट्रीय उद्यान तथा तमोर पिंगला अभ्यारण्य के क्षेत्रों को सम्मिलित करते हुए 2829.387 वर्ग कि.मी. क्षेत्रफल में गुरूघासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व अधिसूचित करने का निर्णय लिया गया है। इसके गठन…

Read More

जयपुर. श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले हरियाली तीज के मौके पर जयपुर में तीज माता की शाही सवारी निकाली जाती है। यह आयोजन राजस्थान के पर्यटन विभाग की ओर से हर साल किया जाता है। इसके लिए जयपुर में आज सरकारी ऑफिसों में आधे दिन का अवकाश भी रखा गया है। इस बार विभाग की ओर से तीज के मौके पर एक फोटो कॉम्पीटिशन आयोजित किया गया है। इसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्वीटर पर पर्यटन विभाग के अकाउंट @my_rajasthan को फॉलो करना होगा। इसके बाद rajasthan.tourism101@gmail.com पर ई मेल के जरिए एंट्री भेजनी होगी, जो…

Read More

इंदौर इंदौर शहरी क्षेत्र में बंद मिलों की जमीनों का उपयोग शहर हित में किया जाना है। मालवा मिल की जमीन के एक हिस्से में सिटी फारेस्ट विकसित करने की योजना तैयार की जा रही है। नगर वन विकास करने की योजना के तहत इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा इंदौर और जबलपुर शहरी क्षेत्र में नगर वन (सिटी फारेस्ट) विकसित करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिये विभाग द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तेजी से कार्य किया जा रहा है। विभाग द्वारा वित्त वर्ष 2024-25 की कार्य योजना में नगर वन विकसित करने…

Read More

इंदौर इंदौर शहर के बाणगंगा इलाके में बीफार्मा के छात्र गौरव हाड़ा द्वारा फांसी लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। छात्र के परिजनों ने इंग्लिश टीचर और उसकी मां द्वारा ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। छात्र गौरव के पिता राजू ने बताया कि महिला ने थाने में उसके खिलाफ दुष्कर्म की झूठी शिकायत भी की थी। परिजनों ने शवगृह के बाहर जमकर हंगामा कर पुलिसकर्मियों पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। छात्र के पिता ने आरोप लगाया कि 45 हजार रुपये ब्याज पर लाकर पुलिस को दिए, तब उन्होंने बेटे को छोड़ा।उन्होंने महिला थाना प्रभारी कौशल्या चौहान…

Read More

कराची बांग्लादेश की सीनियर पुरुष टीम की पाकिस्तान के खिलाफ 21 अगस्त से रावलपिंडी में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर संदेह के बादल छाए हैं। बांग्लादेश में मौजूदा नागरिक अशांति के कारण पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को इस्तीफा देने और देश छोड़ने के लिए बाध्य होना पड़ा है। बांग्लादेश की सीनियर टीम को रावलपिंडी (21-25 अगस्त) और कराची (30 अगस्त-3 सितंबर) में दो टेस्ट खेलने हैं लेकिन मौजूदा परिदृश्य में राष्ट्रीय टीम के लिए यात्रा करना मुश्किल हो सकता है। यहां तक ​​कि बांग्लादेश ‘ए’ टीम का पाकिस्तान दौरा भी संदिग्ध है। पीसीबी ने खिलाड़ियों के…

Read More

नागौर. मंगलवार को मौसम विभाग ने नागौर के लिए बारिश का हाई अलर्ट जारी किया था। लगातार बारिश के चलते मुंडवा तहसील के भटनोखा के अमरराम मेघवाल के घर का एक हिस्सा पूरा ढह गया। घटना के समय घर में नानी के साथ दो दोहिते खेल रहे थे। जानकारी के अनुसार हादसे के समय घर में नौ लोग मौजूद थे, मकान गिरने की आवाज सुनकर 6 लोग तो भागकर बाहर आ गए। मगर नानी मैनादेवी पत्नी अमराराम के पास खेल रहे मोहित (7) पुत्र भूटाराम मेघवाल और उसका छोटा भाई विवेक (3) अंदर मलबे में दब गए। तीनों को ग्रामीणों…

Read More

नई दिल्ली टीम इंडिया के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत का एक ट्वीट जमकर वायरल हो रहा है। पंत ने ऐलान किया है कि अगर नीरज चोपड़ा पेरिस ओलंपिक गेम्स 2024 में गोल्ड मेडल जीत जाते हैं, तो वो 1,00,089 रुपये इनाम में देंगे। यह इनाम किसे मिलेगा, इसको लेकर भी पंत ने एक शर्त रखी है। इसके अलावा 10 और लोगों को वो फ्लाइट टिकट भी देंगे। पेरिस ओलंपिक के मेंस जैवलिन थ्रो के क्वॉलिफिकेश में राउंड में नीरज ने पहली ही कोशिश में 89.34 मीटर दूर भाला फेंका और पहली ही कोशिश में फाइनल के लिए क्वॉलिफाई कर लिया।…

Read More

चित्तौड़गढ़. चित्तौड़गढ़-निम्बाहेड़ा फोरलेन पर रात करीब 10 से 11 बजे के बीच यह हादसा हुआ। निम्बाहेड़ा सदर थाना क्षेत्र में आने वाली भावलिया गांव की पुलिया के पास अज्ञात भारी वाहन ने एक बाइक को कुचल दिया। इस बाइक पर सवार तीन पुरुष, एक महिला तथा दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक मासूम उछलकर दूर जा गिरी, जिसकी जान बच गई लेकिन यह घायल हुई है। बाइक सवार शंभूपुरा थाना क्षेत्र के एक ही परिवार के सदस्य हैं और रात को निम्बाहेड़ा की ओर जा रहे थे। हादसे की जानकारी मिलने के बाद निम्बाहेड़ा सदर…

Read More

नई दिल्ली   भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। युवा बल्लेबाज रियान पराग श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत के लिए पदार्पण कर रहे हैं। रियान पराग भारत के लिए वनडे खेलने वाले 256वें खिलाड़ी बन गए हैं। रियान को मैच शुरू होने से पहले विराट कोहली ने कैप सौंपी। पराग भारत के लिए वनडे डेब्यू करने वाले असम के पहले पुरुष क्रिकेटर हैं। रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में 0-1 से पिछड़…

Read More

जयपुर. जयपुर ग्रामीण जिले के गोविंदगढ़ थाना इलाके में शादी के पांच दिन बाद लुटेरी दुल्हन घर से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस जानकारी में सामने आया है कि दलालों ने पीड़ित को झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी है और पांच लाख रुपयों की मांग की है। इस संबंध में पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह के अनुसार पीड़ित युवराज सामोता जाट ने गोविंदगढ़ थाने में शिकायत दी है कि 15 जुलाई को राधिका पुत्री विजेंद्र सिंह निवासी रुदावन, अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश) से दलाल रेखा…

Read More