भोपाल लोकनिर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने मंत्रालय में बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों की समीक्षा कर, एक सप्ताह का अभियान चलाकर सड़कों, शोल्डरों एवं पुल-पुलियाओं की मरम्मत करने के निर्देश दिये। उन्होंने विभाग के सभी अधिकारियों को शामिल होकर क्षतिग्रस्त सड़कों को चिहिन्त कर एक सप्ताह के भीतर मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। मंत्री श्री सिंह ने बैठक में यह भी निर्देश दिये कि मरम्मत उपरांत समस्त यंत्रियों से इस आशय का प्रमाण पत्र भी लिया जाये कि उनके क्षेत्र में अब कोई मरम्मत योग्य क्षतिग्रस्त सड़क शेष नहीं है। समीक्षा बैठक में लोक निर्माण विभाग के अपर…
Author: Nishpaksh Mat Team
बिलासपुर गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्नातक (यूजी) में प्रवेश के लिए सात अगस्त से पोर्टल खुलेगा। छात्र-छात्राएं यहां आनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इसी आधार पर आफलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग ले पाएंगे। इस साल 29 विभागों के 2159 सीटों में प्रवेश मिलेगा। 15 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन का मौका होगा। केंद्रीय विश्वविद्यालय के अकादमिक विभाग ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए वेबसाइट पर अधिसूचना पहले ही जारी कर दिया है। आफलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया में भाग लेने से पूर्व स्टूडेंट को आनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। 21 अगस्त की शाम पांच बजे कामन मेरिट सूची की घोषणा की जाएगी।…
इंदौर बांग्लादेश में उपजे संकट का असर प्याज के निर्यात पर पड़ सकता है। अभी तो ज्यादा असर नहीं दिख रहा लेकिन सीमाएं बंद रही और वहां स्थिति खराब बनी रही तो भारत से जाने वाली प्याज की खेप अटकने से कारोबारियों को आगे नुकसान होगा। इस बीच इंदौर की देवी अहिल्या बाई होलकर थोक मंडी में बुधवार को प्याज की आवक करीब 40 हजार बोरी रही। प्याज के भाव स्थिर हैं। बेस्ट माल ऊपर में 2800-3000 रुपये तक बिका। अच्छी क्वालिटी में गोल्टा प्याज भी 2700 रुपये तक बिका। आलू के दाम स्थिर, टमाटर गिरा आलू के भाव में…
रायपुर आतंकियों की तरह गैंगस्टरों ने अपना ‘स्लीपर सेल’ तैयार कर लिया है। इससे से जुड़े गुर्गे आम लोगों की तरह हमारे बीच ही रहते हैं। ये पेशेवर अपराधी नहीं हैं, लेकिन काम मिलते ही टारगेट किलिंग करने से भी नहीं हटते। राजधानी में 13 जुलाई को व्यापारी प्रह्लाद अग्रवाल के कार्यालय के बाहर फायरिंग की गई थी। आठ आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस गोलीकांड की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई और अमन साहू के गैंग से जुड़े अमन सिंह ने ली है। झारखंड में सड़क बना रहे रायपुर के कारोबारी प्रह्लाद को डराने के लिए दो नकाबपोश शूटरों…
भोपाल उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि मेडिकल कॉलेज में शोध कार्यों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जायें। शोध कार्य के लिए आवश्यक फंड की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त और स्वास्थ्य संबंधी नवीन चुनौतियों का सामना करने के लिए शोध कार्य अहम है। उन्होंने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदाय के लिए सदैव प्रयासरत रहने के निर्देश दिये। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज से शिक्षा प्राप्त चिकित्सक ऐसे हों कि उनकी प्रतिभा देश-विदेश में स्थापित हो। उप-मुख्यमंत्री गाँधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की सामान्य सभा की बैठक में…
रायपुर राजधानी रायपुर में अवैध कब्जे को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बेजा कब्जा की जमीन को हटाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं अब ग्राम पिरदा और ग्राम काठाडीह में अवैध कब्जे को लेकर कार्रवाई की गई है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर राजधानी के आसपास के इलाकों में बेजा कब्जा और अतिक्रमण को हटाने का काम किया गया है। रायपुर जिले के ग्राम पिरदा स्थित शासकीय भूमि जिसका खसरा नंबर 175 जिस पर पिरदा निवासी जितेंद्र कुर्रे और सुधु चेलक ने बेजा कब्जा कर आवागमन मार्ग को अवरोधित करने…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को जन उत्सव के रूप में मनाया जाए। यह सुनिश्चित करें कि किसी भी वार्ड या ग्राम में तिरंगे झंडों की कमी न हो, शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्व-सहायता समूहों के माध्यम से व्यवस्था की जाए। प्रदेश में रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का पर्व सामाजिक समरसता के भाव के साथ उत्साह और उल्लास से मनाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में जारी वर्षा को देखते हुए सावधानियां बरतने और आवश्यक निगरानी व मॉनिटरिंग के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री…
भोपाल भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास विभाग द्वारा गैस पीड़ितों के उपचार के लिये 6 अस्पताल, 9 डे-केयर सेन्टर्स सहित 3-3 आयुर्वेदिक, हौम्योपैथी एवं यूनानी औषधालय संचालित किये जा रहे हैं। गैस राहत अस्पतलों में दवाई वितरण के लिये विभाग द्वारा पुख्ता व्यवस्थायें की गई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल नि:शुल्क औषधि वितरण योजना के तहत सभी गैस राहत अस्पतालों में इलाज के लिये आने वाले मरीजों को 252 प्रकार की दवाइयां नि:शुल्क वितरित की जा रही हैं। गैस पीड़ितों को घर पहुँच एम्बुलेन्स सेवा की सुविधा भी दी जा रही है। गैस पीड़ित कोई भी मरीज 108…
रायपुर पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ विधायक राजेश मूणत की पहल पर रायपुर शहर के ऐतिहासिक और धार्मिक तीर्थ महादेव घाट महिलाओं के लिए 20 लाख की लागत से अत्याधुनिक सुलभ शौचालय यानी पिंक टॉयलेट का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। मूणत मंगलवार को सावन के महीने में भोलेनाथ के भक्तो की भीड़ से गुलजार महादेवघाट में सुविधाओं का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पिंक टॉयलेट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अमूमन देखा जाता है कि धार्मिक स्थलों के निकट शौचालय की व्यवस्था नहीं रहने से महिलाओं को परेशानी से दो-चार होना पड़ता है।इसलिए…
रायपुर राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 709.7 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 07 अगस्त सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1602.5 मिमी और सरगुजा जिले में सबसे कम 333.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सूरजपुर जिले में 597.8 मिमी, बलरामपुर…
