भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कम्पनी के प्रबंधन ने श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना दोंगलिया (खंडवा) में मटेरियल सप्लाई में हुई गड़बड़ी पर एक कार्यपालन अभियंता, दो सहायक अभियंता एक सुरक्षा कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। पिछले दिनों संज्ञान में आया था कि श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजना में की गई मटेरियल सप्लाई के बॉक्स में स्क्रेप मिला था। पावर जनरेटिंग कंपनी ने इस बात को गंभीर मानते हुए त्वरित रूप से जांच करने के लिए मुख्यालय जबलपुर से चार सदस्यों की एक समिति गठित की। समिति ने श्री सिंगाजी ताप…
Author: Nishpaksh Mat Team
नई दिल्ली मानसून के दो महीने बीत चुके हैं। जून और जुलाई में मानसून का असर अच्छा खासा देखा गया। अब अगस्त की शुरुआत में ही कई राज्यों में जोरदार बारिश की खबरें सामने आईं हैं। मौसम के जानकारों का अनुमान है कि अगस्त के दूसरे सप्ताह में दक्षिण, मध्य, उत्तरी और दक्षिण पश्चिमी राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। अगले 48 घंटों में कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। देश भर में कैसा मौसम रहने वाला है, यहां जानिये पूरा अपडेट। विदर्भ में भारी बारिश की चेतावनी है। अगले 48 घंटों में विदर्भ में…
रायपुर श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालुओं को लेकर मंगलवार को भारत गौरव स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से रवाना हुई। ये श्रद्धालु अयोध्या में श्रीरामलला के साथ ही काशी में बाबा विश्वनाथ का भी दर्शन करेंगे। बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रवाना किया। राज्य शासन के श्रीरामलला दर्शन योजना के अंतर्गत बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या और काशी जा रहे हैं। यात्रा और दर्शन को लेकर श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखे। स्टेशन पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जय श्रीराम के जयकारे से पूरा स्टेशन राममय हो गया। पारंपरिक…
भोपाल प्रदेश में समेकित छात्रवृति योजना जिसमें 6 विभागों की 20 प्रकार की छात्रवृति प्रदान की जा रही है। इसके लिये स्कूल शिक्षा विभाग के MPTAASC पोर्टल का उपयोग किया जा रहा है। पोर्टल के माध्यम से विद्यार्थियों की छात्रवृति नियत समय पर हो सके इसके लिये लोक शिक्षण संचालनालय ने समय सारणी जारी की है। शिक्षा पोर्टल पर सत्र प्रारंभ होने से ही सभी शासकीय और प्रायवेट शिक्षण संस्थाओं में कक्षा 1 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों का नामांकन कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश भर में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों का नामांकन 10 अगस्त तक अनिवार्य रूप से…
रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजभवन में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक ली. उन्होंने जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रत्येक नागरिक की सहभागिता पर जोर दिया. इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव यशवंत कुमार, विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, सहित राजभवन के अधिकारी उपस्थित थे. राज्यपाल डेका ने कहा कि ऊर्जा की बचत के लिए सभी को प्रयास करना होगा. अनावश्यक बिजली खर्च नहीं करना चाहिए. इसके अलावा प्लास्टिक प्रदूषण से बचने के लिए पानी की बोतलों का यथासंभव कम उपयोग करना चाहिए. अपने आस-पास के वातावरण में स्वच्छता का ध्यान…
भोपाल नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भेंटकर रीवा वासियों को भोपाल-रीवा-भोपाल ट्रेन की सौगात के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ.यादव से केंद्रीय रेल मंत्रालय से भोपाल-रीवा-भोपाल ट्रेन को सप्ताह में 2 दिन के स्थान पर प्रतिदिन चलवाने और ट्रेन का नामकरण विंध्य एक्सप्रेस करवाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव को पत्र सौंप कर राज्य मंत्री श्री बागरी ने कहा कि विंध्य क्षेत्र में यात्रियों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए भोपाल-रीवा-भोपाल ट्रेन का साप्ताहिक के स्थान पर प्रतिदिन संचालन किया जाना ठीक रहेगा। साथ ही…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 अगस्त को प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन के पूर्व 250 रूपये की शगुन राशि उनके खातों में अंतरित करेंगे। साथ ही लाड़ली बहना योजना में सभी बहनों को 1250 की राशि अंतरित करेंगे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि मंदसौर जिले की 2 लाख 67 हजार बहनों के खातों में 6 करोड़ रूपये से अधिक की राशि रक्षाबंधन के उपहार के रूप में अंतरित होगी। उप मुख्यमंत्री मंदसौर में कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम मे आभार सह उपहार कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा ने ने कहा कि…
बलरामपुर सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो 409 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा पर निकले हैं. विधायक टोप्पो का वाराणसी के गंगा घाट से गंगाजल लेकर पैदल लगभग 230 किलोमीटर का सफर तय करते हुए छत्तीसगढ़ के बसंतपुर ग्राम में पहुंचे. छत्तीसगढ़ पहुंचने पर विधायक ने छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना भी की. सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने सरगुजा से साथियों के साथ वाराणसी पहुंचकर काशी विश्वनाथ का जलाभिषेक किया. इसके बाद साथियों के साथ अस्सी घाट से गंगाजल लेकर कांवड़ यात्रा शुरू की. वे 409 किलोमीटर की पदयात्रा कर सरगुजा के मैनपाट पहुंचेंगे. मैनपाट के नर्मदापुर से 10…
भोपाल मध्य प्रदेश में राज्य सभा की एक रिक्त सीट के लिए उपचुनाव तीन सितंबर को होगा। यह सीट ज्योतिरादित्य सिंधिया के लोकसभा का सदस्य निर्वाचित होने के बाद त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हुई थी। चुनाव आयोग ने बुधवार को राज्य सभा की रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया का इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्य सभा का सदस्य होते हुए चुनाव लड़ाया था। 11 जून को उन्होंने राज्य सभा की सदस्यता से त्यागपत्र दिया, जिसके बाद यह सीट रिक्त घोषित की गई। आयोग ने मध्य प्रदेश के साथ…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बेंगलुरू पहुँचते ही हिन्दुस्तान एयरोनॉटिकल लिमिटेड का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वदेशी तकनीक से निर्मित लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट तेजस में बैठकर खुद को गौरवान्वित महसूस किया। मुख्यमंत्री ने एचएएल द्वारा निर्मित कई विमान एवं हेलीकॉप्टर के निर्माण एवं कार्य पद्धति को समझा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि एचएएल की देश में कई स्थानों पर यूनिट्स है। मध्यप्रदेश सरकार की मंशा है कि एचएलए द्वारा एयरोस्पेस एवं रक्षा में से किसी एक डेवलपमेंट विंग की प्रदेश में स्थापना हो। मध्यप्रदेश सरकार इसकी स्थापना के लिये भूमि सहित समस्त आधारभूत सुविधाएँ सिंगल विंडो से…
