नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में आज एक खास इनीशिएटिव के तहत ‘लापता लेडीज’ फिल्म दिखाई जाएगी। यह फिल्म जजों, उनके परिवार के सदस्यों और रजिस्ट्री अधिकारियों के लिए यह फिल्म दिखायी जाएगी। समीक्षकों ने इस फिल्म की काफी प्रशंसा की है और यह लैंगिक समानता के विषय पर आधारित है। सुप्रीम कोर्ट के प्रशासनिक अनुभाग द्वारा जारी संदेश के अनुसार, प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्माता आमिर खान के अलावा फिल्म की निर्देशक किरण राव भी स्क्रीनिंग के दौरान उपस्थित रहेंगी। फिल्म देखने का यह आइडिया जस्टिस चंद्रचूड़ की पत्नी कल्पना दास का था। उन्होंने अपने स्टाफ के साथ यह फिल्म देखी…
Author: Nishpaksh Mat Team
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अगस्त को शांति का अग्रदूत बनकर यूक्रेन की यात्रा पर जाने वाले हैं। सरकारी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा का उद्देश्य दो साल से चल रहे संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की गारंटी देना है। इससे पहले जुलाई में मॉस्को में भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को बताया कि यूक्रेन संकट का सैन्य समाधान संभव नहीं है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति वार्ता सफल नहीं हो सकती। न्यूज-18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अब पीएम मोदी इस महीने के अंत…
तेल अवीव इजरायल के हिरासत केंद्र में फिलिस्तीनी पुरुष कैदियों के यौन उत्पीड़न का विडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। यौन उत्पीड़न का आरोप इजरायली सैनिकों पर लगा है। एन12 न्यूज पर प्रसारित विडियो में एसडीई तेइमान हिरासत केंद्र में कथित तौर पर इजरायली रक्षा बल (IDF) के सैनिकों को एक फिलिस्तीनी कैदी के खिलाफ यौन हिंसा का जघन्य अपराध करते हुए दिखाया गया है। इसके बाद कैदी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। ये विडियो दहला देने वाला है। फुटेज सामने आने के बाद दुनिया भर में इसकी निंदा हो रही है। बताया गया है कि…
पेरिस पेरिस ओलंपिक 2024 में जैवलिन थ्रो का फाइनल बेहद रोमांचक रहा। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने नया ओलंपिक रिकॉर्ड बनाते हुए इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि सीजन के अपने बेस्ट थ्रो के साथ नीरज चोपड़ा को गुरुवार रात रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।नीरज चोपड़ा जो क्वालीफाइंग में 89.34 मीटर के शानदार प्रयास के साथ फाइनल में स्वर्ण के प्रबल दावेदार थे, लेकिन उन्हें भाग्य का साथ नहीं मिला।इस खास उपलब्धि और देश का मान बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज को बधाई और शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया…
नई दिल्ली 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) से ठीक पहले दिल्ली में आईएसआईएस के एक मोस्ट वांटेड आतंकी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर तीन लाख का इनाम था। गिरफ्तार आतंकी का नाम रिजवान अली है। वह एनआईए की मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में शामिल था। आतंकी रिजवान अली दरियागंज में रह रहा था। पुणे आईएसआईएस मॉड्यूल का आतंकी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी मिले हैं। इस आतंकी को 2018 में पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया था। हालांकि, बाद में छोड़ दिया गया था। पुणे…
डिण्डौरी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी जिला डिण्डौरी की भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप मे म.प्र. सरकार के राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेन्द्र सिंह राजपूत, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, मौजूद रहें। सर्वप्रथम सभी मंचासीन अतिथियों ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरूआत की। म.प्र. शासन के राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार का शाॅल श्रीफल भेंट कर पुष्पगुच्छ से भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज बिलैया ने स्वागत…
टीकमगढ़ जनसामान्य में देश भक्ति की भावना जागृत करने एवं राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने है। हेतु आज दिनांक 08/08/24 को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के नेतृत्व में पुलिस लाईन टीकमगढ़ से टीकमगढ़ शहर में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। उक्त तिरंगा रैली में रक्षित निरीक्षक श्री विशाल मालवीय पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, खेल विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। Source : Agency
मुंबई भारतीय लोकतंत्र को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ लोकतंत्र माना जाता है। राज्यपाल सी.पी. ने कहा कि एक सामान्य परिवार के व्यक्ति का संघर्ष के माध्यम से मुख्यमंत्री बनता है। उन्होंने आगे कहा कि यहां चाय विक्रेता पीएम और रिक्शा चालक अपनी सेवा से सीएम का पद भार ग्रहण करता है,यही भारतीय लोकतंत्र की सुंदरता है। ठाणे के गणेश गडकरी रंगायतन थिएटर, ठाणे में जीवनी पुस्तक “योद्धा कर्मयोगी- एकनाथ संभाजी शिंदे” प्रकाशन के समापन के अवसर पर महामहिम राज्यपाल राधाकृष्णन ने कहा कि इस. ग्रंथदिंडी के माध्यम से जीवनी पुस्तक “योद्धा कर्मयोगी.. एकनाथ संभाजी शिंदे”के सामाजिक और राजनीतिक सफर को सार्वजनिक…
जम्मू जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी के नेता उमर अब्दुल्ला ने घाटी में विधानसभा चुनाव कराने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग जल्द से जल्द नोटिफिकेशन जारी करें ताकि हम तैयारी शुरू करें। पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने घाटी में विधानसभा चुनाव पर पत्रकारों से कहा, “अनुच्छेद 370 को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला जिस दिन आया था, उस दिन से हम चुनाव की तैयारी में लगे हैं। पहले लोकसभा का चुनाव हुआ, जो हमने निपटा लिए। अब विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं।” उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग के लोग जम्मू-कश्मीर के…
बलिया उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया में घोषणा की है कि रक्षाबंधन पर पिछले वर्ष की तरह इस बार भी महिलाओं को रोडवेज बसों में दो दिन तक मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी कुंभ मेले को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए सरकार ने बड़े पैमाने पर इंतजाम किए हैं। मंत्री ने कहा, “कुंभ मेले को देखते हुए हमने सात हजार नई बसें खरीदने का फैसला किया है। साथ ही, पांच सौ इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर भी दिया जा चुका है। मेला क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल वाहनों के प्रवेश पर…
